सामग्री पर जाएँ

लाइकोफाइट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लाइकोफाइट्स
(Lycophytes / Lycopodiophyta)

आधुनिक लाइकोफाइट्स का कोलाज:
ऊपर बाएँ: लाइकोपोडियम क्लैवाटम
नीचे बाएँ: हूपरज़िया सेराटा
ऊपर दाएँ: आइसोएट्स जपोनिका
मध्य दाएँ: सेलाजिनेला टैमारिसिना
नीचे दाएँ: सेलाजिनेला रिमोटिफ़ोलिया
जगत (Kingdom) पादप (Plantae)
क्लैड (Clade) संवहनी पादप (Tracheophytes)
प्रभाग (Division) लाइकोपोडियोफ़ाइटा (Lycopodiophyta)
वर्ग (Class)
  • †Zosterophyllopsida
  • †Drepanophycales
  • Lycopodiopsida
जीवाश्म काल (Fossil Range) सिल्यूरियन काल से वर्तमान तक
(लगभग 428 मिलियन वर्ष पूर्व से)
सामान्य नाम क्लबमॉस, स्पाइकमॉस, क्विलवर्ट्स
विकिडाटा आईडी Q215370

लाइकोफाइट्स (Lycophytes) संवहनी पौधों का एक प्राचीन समूह है[मुख्य 1], जिसमें 'क्लबमॉस' शामिल हैं। इन्हें लाइकोपोडायोफ़ाइटा या लाइकोफ़ाइटा विभाग के अंतर्गत वर्गीकृत किया जाता है। ये सबसे प्राचीन जीवित वंशावली में से हैं, जिनकी उत्पत्ति सिलुरियन काल (लगभग 443.8 - 419.2 मिलियन वर्ष पूर्व[1]) में हुई थी। कार्बोनिफ़ेरस(359.2 - 299 मिलियन वर्ष पूर्व के मध्य[2]) के समय इनकी प्रधानता थी और लेपिडोडेंड्रेल्स जैसे विशाल वृक्ष 40 मीटर से भी अधिक ऊँचे होते थे। हालांकि, मौजूदा लाइकोफाइट्स उन प्राचीन वृक्षों की तुलना में काफी छोटे पौधे होते हैं।

वर्गीकरण

[संपादित करें]

लाइकोफाइट्स के व्यापक रूप से परिभाषान (circumscription) के अंतर्गत विलुप्त ज़ोस्टरोफिल्स के साथ-साथ वर्तमान में जीवित (extant) लाइकोफाइट्स और उनके निकटतम विलुप्त सम्बन्धी आते है। इस समूह के लिए प्रयुक्त नामों और श्रेणियों में काफी भिन्नता पाई जाती है। कुछ स्रोत ज़ोस्टरोफिल्स और जीवित लाइकोफाइट्स दोनों को शामिल करने के लिए लाइकोपोडियोफ़ाइटा या संक्षिप्त लाइकोफ़ाइटा नाम का उपयोग करते हैं,[3] जबकि दूसरे इन नामों का उपयोग ज़ोस्टरोफिल्स को बाहर रखने के लिए करते हैं।[4] [5]लाइकोपोडियोफ़ाइटिना नाम का प्रयोग भी इसी पर्याय अर्थ में किया गया है।[6][7] अंग्रेजी नाम जैसे लाइकोफाइट या लाइकोपोड भी इसी तरह स्पष्ट नहीं हैं, जो या तो व्यापक रूप से परिभाषित समूह को या केवल वर्तमान में जीवित लाइकोफाइट्स को संदर्भित कर सकते हैं। 2016 के टेरिडोफाइट फाइलोजी ग्रुप वर्गीकरण (PPG I) के अनुसार, सभी जीवित लाइकोफाइट्स को लाइकोपोडियोप्सिडा वर्ग में रखा गया है|[8] इनकी लगभग 1,290 से 1,340 प्रजातियाँ पाई जाती हैं।[9][10][8]

लघुपर्णों का सुझाया गया विकास: (1) सॉडोनिया (2) एस्टेरोक्सिलॉन (3) लेक्लेर्किया

लघुपर्णों का उद्विकास

[संपादित करें]

व्यापक लाइकोफाइट समूह में, लाइकोपोडियोप्सिडा वर्ग को माइक्रोफिल्स (लघुपर्ण) की उपस्थिति के आधार पर ज़ोस्टरोफ़िलोप्सिडा से अलग किया जाता है।[11] विकास के दौरान ज़ोस्टरोफ़िलम के तने चिकने थे, जबकि सॉडोनिया में एनेशन्स (बिना संवहनी ऊतक वाले उभार) विकसित हुए।[12] एस्टेरोक्सीलॉन में संवहनी ऊतक इन उभारों के आधार तक पहुँचे और अंततः लेक्लेर्किया में पूर्णतः संवहनीकृत माइक्रोफिल्स बने।[13] इन्हें पत्तियों के विकासवादी चरणों का ठोस प्रमाण माना जाता है।[11]

टिप्पणियाँ

[संपादित करें]
  1. लाइकोफाइट्स संवहनी पौधों का समूह तब मालूम पड़ा जब इसको व्यापक रूप से परिभाषित (broadly circumscribed) किया गया तथां इसमें न केवल वर्तमान में जीवित लाइकोफाइट्स शामिल हैं, बल्कि इसमें विलुप्त हो चुके 'ज़ोस्टरोफिल्स' (Zosterophylls) और उनके निकटतम पूर्वजों को भी सम्मिलित किया जाता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "International Chronostratigraphic Chart v.2024/12" (PDF). दिसम्बर 2024. अभिगमन तिथि: 2026-02-22.
  2. "The Carboniferous Period". ucmp.berkeley.edu. अभिगमन तिथि: 2026-02-22.
  3. Doweld, Alexander B. (2017-02-01). "(2499) Proposal to conserve the name Zosterophyllaceae against Sciadophytaceae (Fossil Lycopodiophyta: Zosterophyllopsida)". Taxon (अंग्रेज़ी भाषा में). 66 (1): 207–208. डीओआई:10.12705/661.27.
  4. Taylor, Edith L.; Taylor, Thomas N.; Krings, Michael (2009-01-21). Paleobotany: The Biology and Evolution of Fossil Plants (अंग्रेज़ी भाषा में). Academic Press. ISBN 978-0-08-055783-0.
  5. Mauseth, James D. (2014). Botany: an introduction to plant biology (5th संस्करण ed.). Burlington, MA: Jones & Bartlett Learning. ISBN 978-1-4496-6580-7.
  6. Kenrick, Paul; Crane, Peter R. (1997). The origin and early diversification of land plants: a cladistic study. Smithsonian series in comparative evolutionary biology. Washington, DC: Smithsonian Institution Press. ISBN 978-1-56098-730-7.
  7. "(PDF) The origin and early evolution of plants on Land". ResearchGate (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-02-22.
  8. 1 2 "A community‐derived classification for extant lycophytes and ferns". Journal of Systematics and Evolution (अंग्रेज़ी भाषा में). 54 (6): 563–603. 2016-11-07. डीओआई:10.1111/jse.12229. आईएसएसएन 1674-4918.
  9. Callow, Robert (1999). Genetic and Evolutionary Diversity: The Sport of Nature. Laurence Martin Cook. Milton: CRC Press LLC. ISBN 978-0-7487-4336-0.
  10. Christenhusz, Maarten J. M.; Byng, James W. (2016-05-01). "The number of known plants species in the world and its annual increase". Phytotaxa (अंग्रेज़ी भाषा में). 261 (3): 201. डीओआई:10.11646/phytotaxa.261.3.1.
  11. 1 2 Taylor, Edith L.; Taylor, Thomas N.; Krings, Michael (2009-01-21). Paleobotany: The Biology and Evolution of Fossil Plants (अंग्रेज़ी भाषा में). Academic Press. ISBN 978-0-08-055783-0.
  12. Gensel, Patricia G. (1992). "Phylogenetic Relationships of the Zosterophylls and Lycopsids: Evidence from Morphology, Paleoecology, and Cladistic Methods of Inference". Annals of the Missouri Botanical Garden. 79 (3): 450–473. डीओआई:10.2307/2399750. आईएसएसएन 0026-6493.
  13. Kenrick, Paul (2001-03-15). "Turning over a new leaf". Nature (अंग्रेज़ी भाषा में). 410 (6826): 309–310. डीओआई:10.1038/35066649. आईएसएसएन 0028-0836.