सामग्री पर जाएँ

लक्ज़मबर्ग

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(लग्ज़म्बर्ग से अनुप्रेषित)
Grand Duchy of Luxembourg

Grand-Duché de Luxembourg
Großherzogtum Luxemburg
Groussherzogtum Lëtzebuerg

लक्ज़मबर्ग
ध्येय वाक्य: Luxembourgish: Mir wëlle bleiwe wat mir sinn
(हिंदी: "हम जो है वही रहना चाहते हैं")
राष्ट्रगान: Ons Heemecht
("Our Homeland")
लक्ज़मबर्ग की अवस्थिति
राजधानी
एवं सबसे बड़ा शहर
लक्समबर्ग नगर
आधिकारिक भाषा(एँ)फ्रेंच, जर्मन, लक्सेम्बर्गी भाषा
(दे ज्युर 1984 से)
सरकारग्रैंड डची
• ग्रैंड ड्युक
Grand Duke Henri (List)
• प्रधानमंत्री
जीन-क्लाउड जुनकर (List)
स्वतन्त्रता
• घोषित
१८१५
• पुष्टि
१८३९ और १८६७
क्षेत्रफल
• कुल
2,586 कि॰मी2 (998 वर्ग मील) 176वां)
• जल क्षेत्र (%)
नगन्य
जनसंख्या
• 2005 आकलन
465,000 (१६८वाँ)
• 2001 जनगणना
439,539
GDP (PPP)2005 प्राक्कलन
• कुल
$२९.३७ अरब (९२वें)
• प्रति व्यक्ति
$75,130 (2005) (पहला)
HDI (2003)0.957
अत्युच्च · चौथा
मुद्रायुरो (€)1 (EUR)
समय मंडलUTC+1 (सीईटी)
• ग्रीष्मकालीन (DST)
UTC+2 (सीईएसटी)
दूरभाष कोड352
इंटरनेट TLD.lu

लक्समबर्ग (लक्सेम्बर्गी : Groussherzogtum Lëtzebuerg, फ़्राँसिसी : Grand-Duché de Luxembourg, जर्मन : Großherzogtum Luxemburg) यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी लक्समबर्ग नगर है। इसकी मुख्य राजभाषाएँ- जर्मन, फ़्राँसिसी और लक्सेम्बर्गी भाषा हैं। इसके शासक एक राजा-समान ग्रैंड ड्यूक हैं। लक्जमबर्ग पश्चिम यूरोप का एक छोटा सा देश है। यह बेल्जियम, फ्रांस और जर्मनी से घिरा हुआ है। लक्जमबर्ग का क्षेत्रफल 2586 वर्ग किलोमीटर है, जबकि जनसंख्या पाँच लाख के करीब है।

लक्जमबर्ग में संसदीय लोकतांत्रिक व्यवस्था है, जबकि संवैधानिक रूप से राजा सर्वोच्च होता है। लक्जमबर्ग एक विकसित देश है, जहाँ प्रतिव्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद यानी जी॰डी॰पी॰ सबसे अधिक है। लक्जमबर्ग यूरोपीय संघ, नाटो, संयुक्त राष्ट्र संघ, यूरोपीय संघ और ओईसीडी का संस्थापक सदस्य है, जो देश में आर्थिक, राजनीतिक और सैन्य एकीकरण पर सर्वसम्मति को दर्शाता है। सांस्कृति रूप से लक्जमबर्ग ने रोमन यूरोप और जर्मन यूरोप की सांस्कृतिक विशेषताओं को अपनाया है। यहाँ जर्मन, फ्रेंच और लक्समबर्गी भाषाएं बोली जाती हैं और ये तीनों ही इसकी आधिकारिक भाषाएं हैं। धर्मनिरपेक्ष होने के बावजूद, लक्समबर्ग रोमन कैथोलिक के प्रभाव वाला देश है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]