लखन सोरेन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लखन सोरेन
जन्म 9 नवंबर
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग
पेशा अभिनेता
प्रसिद्धि का कारण संथाली सिनेमा
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

लखन सोरेन एक भारतीय संथाली फिल्म अभिनेता हैं, जिन्होंने संथाली भाषा की फिल्मों और एल्बमों में काम किया है।[1][2][3] सगाई, आमिंग दुलाड़ में और मोलोंग् सिंदूर उनकी प्रसिद्ध संथाली फिल्म हैं। उन्हें संथाली सिनेमा के सुपरस्टार भी कहा जाता है।

निजी जीवन[संपादित करें]

लखन सोरेन का जन्म 9 नवंबर को ओडिशा के मयूरभंज जिले में हुआ था।

उन्होंने विनोवा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग से स्नातक पूरा किया है।

करियर[संपादित करें]

उनकी पहली फिल्म 2014 की राजलखन द्वारा निर्देशित संथाली फिल्म आमिंग दुलाड में है, जिसे झारखण्ड सरकार द्वारा बेस्ट फिल्म पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म में लखन सोरेन, सोनम और राजूराज मुख्य भूमिका में थे। फिल्म सगाई (2014) में लखन सोरेन, अहला टुडू, राजूराज और सोनी मुर्मू मुख्य भूमिका में थे, इसे भारतीय राज्यों झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम तथा बांग्लादेश और नेपाल में भी पसंद किया गया। सोमरा सोरेन द्वारा निर्देशित संथाली फिल्म मोलोंग् सिंदूर में वह बीरबाहा हांसदा, सोनी मुर्मू, राजूराज बिरूला, आदि मुख्य भूमिका में हैं।

साथ ही, उन्होंने संथाली, बांग्ला और भोजपुरी संगीत एलबम में भी काम किया है। उनकी प्रसिद्ध संथाली एल्बमों में इंग मेनाया, चंदो नेल काना, सगाई, प्रेम रोगी, आमिंग दुलाड में, दोहों कलिंग में चंदो, ओं मोनजुरी, महकव, दुलाड गी जीवी, नामा नामा नेपल तंगी, तीन इंग ओकता आ, आगोम दोरया, नोलोम बगीइया, आमिंग सिबीलम आदि प्रमुख हैं।[4] 2022 की उनकी संथाली एलबम देला गाते हिट साबित हुई। 2023 में उनकी एलबम इंञदो हिरिञ काफी प्रसिद्ध हुआ, जो बांग्ला एलबम तुंई हामके भुले जा का संथाली रूपांतरण था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Lakhan Soren: Biography, Wikipedia, Lifestyle, Marriage, Wife, Age, Photo". RopHor : Santali Photo Download, Santali Photo 2021, Santali Girl Photo, Santali Heroine Photo. अभिगमन तिथि 2023-05-22.
  2. "बोकारो के लखन सोरेन ने की मेघालय में शूटिंग". Hindustan (hindi में). अभिगमन तिथि 2023-05-22.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  3. LH (2020-08-09). "Santhali Actor Lakhan Soren: Biography, Wikipedia, Lifestyle, Girlfriend , Age, Santali Full HD Wallpaper Photo". santhal disom (English में). अभिगमन तिथि 2023-05-22.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  4. LH (2020-08-09). "Santhali Actor Lakhan Soren: Biography, Wikipedia, Lifestyle, Girlfriend , Age, Santali Full HD Wallpaper Photo". santhal disom (English में). अभिगमन तिथि 2023-05-22.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)