लक्ष्मीपति बालाजी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
लक्ष्मीपति बालाजी

लक्ष्मीपति बालाजी (बाएं) के साथ शुबेक गिल (दाएं)
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 27 सितम्बर 1981 (1981-09-27) (आयु 42)
चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ से मध्यम तेज गति से
भूमिका गेंदबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
टेस्ट में पदार्पण (कैप 245)8 अक्टूबर 2003 बनाम न्यूजीलैंड
अंतिम टेस्ट24 मार्च 2005 बनाम पाकिस्तान
वनडे पदार्पण (कैप 147)18 नवंबर 2002 बनाम वेस्टइंडीज
अंतिम एक दिवसीय8 फरवरी 2009 बनाम श्रीलंका
एक दिवसीय शर्ट स॰55
टी20ई पदार्पण (कैप 43)11 सितम्बर 2012 बनाम न्यूजीलैंड
अंतिम टी20ई2 अक्टूबर 2012 बनाम दक्षिण अफ्रीका
टी20 शर्ट स॰55
घरेलू टीम की जानकारी
वर्षटीम
2001–2016 तमिलनाडु
2008–2010 चेन्नई सुपर किंग्स (शर्ट नंबर 55)
2009 वेलिंगटन फायरबर्ड
2011–2013 कोलकाता नाइट राइडर्स[1] (शर्ट नंबर 55)
2014 किंग्स इलेवन पंजाब (शर्ट नंबर 55)
कैरियर के आँकड़े
प्रतियोगिता टेस्ट वनडे टी२०
मैच 8 30 5 73
रन बनाये 51 120 36
औसत बल्लेबाजी 5.66 12.00 4.5
शतक/अर्धशतक -/- -/- 0/0 0/0
उच्च स्कोर 35 21* 15
गेंद किया 1756 1447 96 1513
विकेट 27 34 10 76
औसत गेंदबाजी 37.18 39.52 12.10 26.7
एक पारी में ५ विकेट 1 1
मैच में १० विकेट n/a
श्रेष्ठ गेंदबाजी 5/76 4/48 3/19 5/24
कैच/स्टम्प 1/- 11/- 0/- 11/-
स्रोत : ईएसपीएन क्रिकइन्फो, ११ जून 2012

लक्ष्मीपति बालाजी (तमिल: லக்ஷ்மிபதி பாலாஜி, pronunciation सहायता·सूचना, जन्म; २७ सितम्बर १९८१, चेन्नई, तमिलनाडु) एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये एक दाहिने हाथ तेज मध्यम गेंदबाज है। उन्होंने नवंबर २०१६ में प्रथम श्रेणी क्रिकेट [2] और लिस्ट ए क्रिकेट से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। इन्होंने २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स टीम की गेंदबाजी कोचिंग की थी।[3][4]

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

लक्ष्मीपति बालाजी का जन्म साल १९८१ में २७ सितम्बर को तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के उठुकाडू गाँव में हुआ था और इन्होंने क्रिकेट भी इसी राज्य से खेला है।

कैरियर[संपादित करें]

अंतर्राष्ट्रीय कैरियर[संपादित करें]

बालाजी ने साल २००३ मध्यम तेज गति के गेंदबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई थी। ये साल २००१ से २०१६ तक अपने राज्य तमिलनाडु के लिए खेले थे और अपना पहला टेस्ट क्रिकेट मैच साल २००३ में अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेला था।[5] तो अपना आखिरी टेस्ट मैच २००५ में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था इसके बाद इन्हें वापस जगह नहीं मिली थी। [6]इन्होंने अपना पहला एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच २००२ में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था [7]और अंतिम मैच २००९ में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।[8]

लक्ष्मीपति बालाजी ने अपने कैरियर में ५ ट्वेन्टी ट्वेन्टी अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेले थे जिसमें पहला मुकाबला साल २०१२ में न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था जो एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया था।[9] आखिरी मुकाबला दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ २०१२ में कोलम्बो में खेला था।[10]

आईपीएल[संपादित करें]

बालाजी ने २००८ से २०१० तक इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी घरेलू टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे जिसमें इन्होंने आईपीएल की पहली हैट्रिक [11]लेकर नया कारनामा किया था। जबकि इसके बाद साल २०११ से २०१३ तक ये कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेले थे। इन्होंने अपने पूरे आईपीएल कैरियर में ७३ मैचों में ७६ विकेट लिए।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "Kolkata Knight Riders Squad" (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  2. "L Balaji calls time on first-class, List A career". ईएसपीएन क्रिकइन्फो. मूल से 1 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2016-11-24.
  3. नवभारत टाइम्स (19 जनवरी 2018). "IPL 11: लक्ष्मीपति बालाजी होंगे चेन्नै सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच - Navbharat Times". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  4. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "Bowled over by Bala ji" (अंग्रेज़ी में). मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  5. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "1st Test, New Zealand tour of India at Ahmedabad, Oct 8-12 2003 | Match Summary | ESPNCricinfo". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  6. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "3rd Test, Pakistan tour of India at Bengaluru, Mar 24-28 2005 | Match Summary | ESPNCricinfo". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  7. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "5th ODI, West Indies tour of India at Vadodara, Nov 18 2002 | Match Summary | ESPNCricinfo". मूल से 10 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  8. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "5th ODI, India tour of Sri Lanka at Colombo, Feb 8 2009 | Match Summary | ESPNCricinfo". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  9. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "2nd T20I (N), New Zealand tour of India at Chennai, Sep 11 2012 | Match Summary | ESPNCricinfo". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  10. ईएसपीएन क्रिकइन्फो. "24th Match, Group 2 (N), ICC World Twenty20 at Colombo, Oct 2 2012 | Match Summary | ESPNCricinfo". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.
  11. टाइम्स ऑफ़ इंडिया. "IPL flashback: L Balaji secures first hat-trick - Times of India". मूल से 12 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 जून 2018.