लकी भाषा
| लकी | |
|---|---|
| لەکی अर्थात Lekî | |
| मूल स्थान | ईरान |
| क्षेत्र | ईरान के हमादान, ईलाम, लोरेस्तान और करमानशाह प्रांतों सहित देश के अन्य हिस्सों में छिटपुट रूप से[1] |
| समुदाय | कुर्द |
मातृभाषियाँ | 6,80,000 (2021)[1] |
भारोपीय
| |
| फ़ारसी-अरबी लिपि | |
| भाषा कोड | |
| ISO 639-3 | lki |
| ग्लोटोलॉग | laki1244 |
| भाषा-क्षेत्र | 58-AAC-aac |
लकी (कुर्दी: لهکی; फ़ारसी: لکی) यह एक भाषाई प्रकार है, जिसे अधिकांश भाषाविदों द्वारा कुर्दी भाषा की एक उपशाखा या बोली माना जाता है।[2][3] इस भाषा के मुख्य रूप से दो प्रमुख उप-प्रकार हैं: पीश-ए कुह लकी और पुश्त-ए कुह लकी।[4] यह भाषा प्रमुख रूप से ईरान के ख़ुर्रमाबाद तथा करमानशाह के मध्यवर्ती क्षेत्र में बोली जाती है वर्तमान अनुमानों के अनुसार, इसको मातृभाषा के रूप में बोलने वालों की संख्या लगभग 6.8 लाख है।[1]
भूगोल
[संपादित करें]यह मुख्य रूप से ईरान और तुर्की के कुछ हिस्सों में बोली जाती है। ईरान में, इस भाषा का भौगोलिक विस्तार ख़ुर्रमाबाद से लेकर करमानशाह के पूर्व तक, तथा होलेलान से लेकर हर्सिन तक विस्तृत है।[5] यह लोरेस्तान प्रांत की सेल्सेलेह, देलफान, कुहदाश्त और खवा काउंटियों की प्रमुख भाषा है।[6] इसके अतिरिक्त, यह बोरुजर्द काउंटी के ओशतोरिनान ज़िले[7] और हमादान प्रांत के मलायेर तथा नाहवंद के आसपास भी बोली जाती है।
करमानशाह प्रांत में, लकी मुख्य रूप से हर्सिन, कंगावर और साहनेह काउंटियों के साथ-साथ करमानशाह तथा एस्लामाबाद-ए-ग़र्ब काउंटियों के दक्षिणी हिस्सों में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा है। इसके अलावा, खुरासान और करमान में भी लकी भाषी एन्क्लेव मौजूद हैं, और माज़ंदरान प्रांत के केलारदश्त के आसपास स्थित लगभग 70 गाँवों में इसके लगभग 1 लाख बोलने वाले लोग निवास करते हैं।[8] इसके अलावा, गीलान प्रांत में लगभग 1,500 लोगों द्वारा यह भाषा बोलने वाले रहते है।[9] तुर्की में, यह भाषा मुख्य रूप से शेख़बिज़िन जनजाति द्वारा बोली जाती है, जिनकी आबादी किसी एक विशिष्ट क्षेत्र में केंद्रित होने के बजाय पूरे देश में बिखरी हुई है।[10]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- 1 2 3 "Laki" [लकी] (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 9 मार्च 2023 को पुरालेखित।.
- ↑ बेलेल्ली, सारा (2021). हेग, जेफ्री (ed.). The Laki variety of Harsin : grammar, texts, lexicon [हर्सिन का लकी प्रकार: व्याकरण, पाठ, शब्दकोश]. कुर्दिश भाषाविज्ञान में बम्बर्ग अध्ययन (अंग्रेज़ी भाषा में). Vol. 2. यूनिवर्सिटी ऑफ बम्बर्ग प्रेस. p. 22. डीओआई:10.20378/irb-51703. ISBN 978-3-86309-826-1.
- ↑ एननबी, एरिक; ताहेरी-अर्दली, मुर्तजा; हेस, अमोस (4 मार्च 2019). "The Atlas of the Languages of Iran ALI: A Research Overview" [ईरान की भाषाओं का एटलस अर्थात् ए॰एल॰आई॰: एक शोध अवलोकन]. ईरानीयन स्टडीज़ (अंग्रेज़ी भाषा में). 52 (1–2). राउतलेज: 199–230. डीओआई:10.1080/00210862.2019.1573135. आईएसएसएन 0021-0862.
- ↑ एननबी, एरिक. "Kurdish or Luri? Laki's disputed identity in the Luristan province of Iran" [कुर्दिश या लूरी? ईरान के लूरिस्तान प्रांत में लकी की विवादित पहचान] (अंग्रेज़ी भाषा में): 6–7.
{{cite journal}}: Cite journal requires|journal=(help) - ↑ हचर्ड, विंसेंट (2004). "Ismaïl Kamandâr Fattah. Les Dialectes kurdes méridionaux : étude linguistique et dialectologique. Louvain, Peeters, 2000, xxii-919 p. Acta Iranica, 37" [इस्माइल कमंदार फतह। दक्षिणी कुर्दिश बोलियां: भाषाई और बोली-विज्ञान संबंधी अध्ययन। लौवेन, पीटर्स, 2000, xxii-919 पृष्ठ अर्थात् एक्टा ईरानिका, 37]. एब्स्ट्रैक्टा ईरानिका (फ़्रांसीसी भाषा में). खंड 25: 56. डीओआई:10.4000/abstractairanica.4159. आईएसएसएन 0240-8910.
{{cite journal}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ देहकान, मुस्तफा (जुलाई 2008). "Zîn-ə Hördemîr: A Lekî Satirical Verse from Lekistan" [ज़ीन-ए होर्डेमीर: लेकिस्तान से एक लकी व्यंग्यात्मक पद्य]. जर्नल ऑफ़ द रॉयल एशियाटिक सोसाइटी (अंग्रेज़ी भाषा में). 18 (3): 295–297. डीओआई:10.1017/S1356186308008523. आईएसएसएन 1356-1863.
- ↑ लोरेस्तान प्रांत के अध्ययन और योजना विभाग, سیمای عشایر استان لرستان [लोरेस्तान प्रांत के खानाबदोशों का परिदृश्य] (PDF) (फ़ारसी भाषा में), तैयारी और समायोजन: अध्ययन और योजना विभाग, मूल से (PDF) से 20 अप्रैल 2021 को पुरालेखित।, अभिगमन तिथि: 13 अगस्त 2021
- ↑ हचर्ड, विंसेंट (2004). "Ismaïl Kamandâr Fattah. Les Dialectes kurdes méridionaux : étude linguistique et dialectologique. Louvain, Peeters, 2000, xxii-919 p. Acta Iranica, 37" [इस्माइल कमंदार फतह। दक्षिणी कुर्दिश बोलियां: भाषाई और बोली-विज्ञान संबंधी अध्ययन। लौवेन, पीटर्स, 2000, xxii-919 पृष्ठ अर्थात् एक्टा ईरानिका, 37]. एब्स्ट्रैक्टा ईरानिका (फ़्रांसीसी भाषा में). खंड 25: 57. डीओआई:10.4000/abstractairanica.4159. आईएसएसएन 0240-8910.
{{cite journal}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - ↑ "Language distribution: Gilan Province heritage languages" [भाषा वितरण: गिलान प्रांत अर्थात् विरासत भाषाएं]. ईरान एटलस (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 23 जून 2022.
- ↑ मिकाइली, डॉ॰ (2020), "Îskana kurdên şexbezenî şêxbizin li Anatolîyê" [अनातोलिया में शेख़बिज़िन कुर्द लोगों का निवास] (PDF), बर्नेबून (कुर्दी भाषा में) (76), आईएसएसएन 1402-7488, मूल से (PDF) से 18 अक्टूबर 2020 को पुरालेखित।, अभिगमन तिथि: 14 जून 2021
{{citation}}: CS1 maint: unrecognized language (link)