रोसीयू

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रोसीयू
नगर
एक क्रूज जहाज से रोसीयू का पैनोरमा दृश्य।
एक क्रूज जहाज से रोसीयू का पैनोरमा दृश्य।
उपनाम: टाउन
लुआ त्रुटि Module:Location_map में पंक्ति 522 पर: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Dominica" does not exist।
निर्देशांक: 15°18′05″N 61°23′18″W / 15.301389°N 61.388333°W / 15.301389; -61.388333
देश डोमिनिका
पैरिशसेंट जॉर्ज
शासन
 • प्रणालीस्थानीय सरकार: 1890 में स्थापित रोसीयू सिटी काउंसिल
ऊँचाई43 मी (141 फीट)
जनसंख्या (2011)[1]
 • कुल14,725
समय मण्डलईसीटी
दूरभाष कोड+1 767

रोसीयू (डोमिनिकन क्रेओल: वोजो), डोमिनिका की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। 2011 तक इसकी आबादी 14,725 थी। यह सेंट जॉर्ज पैरिश में एक छोटा और सघन शहरी क्षेत्र है और कैरेबियन सागर, रोसीयू नदी और मोर्न ब्रूस से घिरा हुआ है। यह सैरी के प्राचीन कालिनागो लोगो के गांव की स्थल पर बसा हुआ है, यह डोमिनिका द्वीप पर सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण शहरी क्षेत्र है।

यह डोमिनिका के पश्चिम (लीवार्ड) तट पर स्थित आधुनिक और औपनिवेशिक फ्रेंच वास्तुकला का संयोजन है। इसके अलावा अंग्रेजी प्रभाव के उदाहरण वास्तुकला और सड़क के नामों में देखे जा सकते हैं।[2]

रोसीयू में एक उष्णकटिबंधीय वर्षावन जलवायु है, जिसमें पूरे वर्ष तापमान अपेक्षाकृत स्थिर होता है।[3]

रोसीयू में विदेशी व्यापार के लिए डोमिनिका का सबसे महत्वपूर्ण बंदरगाह स्थित है। यहाँ से निर्यात वस्तुओं में केला, बे का तेल, सब्जियां, अंगूर, संतरे, और कोको आदि शामिल हैं। सेवा क्षेत्र भी स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा है।

रोसीयू में रोमन कैथोलिक डायोसीज़ नामक एक प्रमुख धर्मप्रदेश है।


सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. 2011 Population and Housing Census - preliminary results. Central Statistical Office (Dominica). http://finance.gov.dm/index.php/statistics?download=20:2011-census-report.pdf. अभिगमन तिथि: 2017-10-24. 
  2. Niko Lipsanen, Naturalistic and existential realms of place in Roseau, Dominica Archived 2016-04-21 at the वेबैक मशीन. University of Helsinki, Department of Geography 2001.
  3. "Climate Normals for Melville Hall Airport 1961-1990". National Oceanic and Atmospheric Administration. अभिगमन तिथि February 28, 2013.