रोसारियो

रोसारियो (स्पेनिश उच्चारण: [roˈsaɾjo]) मध्य अर्जेंटीना के सैन्टा फै प्रान्त का सबसे बड़ा शहर है। यह शहर ब्यूनस आयर्स से 300 किमी (186 मील) उत्तर-पश्चिम में पराना नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है। यह ब्यूनस आयर्स और कॉर्डोबा के बाद देश का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। एक बढ़ते और महत्वपूर्ण महानगरीय क्षेत्र के साथ ग्रेटर रोसारियो की अनुमानित जनसंख्या 2020 तक 1,750,000 है।[1]
रोसारियो के मुख्य आकर्षणों में आर्ट नोव्यू और आर्ट डेको वास्तुकला है जिसे सैकड़ों आवासों, घरों और सार्वजनिक भवनों में संरक्षित किया गया है। यह शहर पुरस्कार विजेता अर्जेटीनी फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी का जन्मस्थान होने के कारण भी प्रसिद्ध है।[2]
इतिहास
[संपादित करें]हालांकि शहर की स्थापना की कोई स्पष्ट तिथि या कोई आधिकारिक स्वीकृति नहीं है फिर भी अधिकांश टिप्पणीकारों का कहना है कि रोसारियो की स्थापना 7 अक्टूबर 1793 को हुई थी।[3] इस शहर को आधिकारिक तौर पर 3 अगस्त 1852 को एक शहर घोषित किया गया उस समय इसे पागो डे लॉस अरोयोस (धाराओं की भूमि) के रूप में जाना जाता था।
1820 के बाद अर्जेंटीना में हुए गृहयुद्ध से सांता फै प्रांत को बहुत नुकसान उठाना पड़ा। जनसांख्यिकी वृद्धि अपेक्षाकृत धीमी थी। इस अवधि के दौरान रोसारियो एक छोटी सी बस्ती थी और सांता फै शहर ब्यूनस आयर्स के रास्ते में एक पड़ाव था।
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "रोसारियो पॉपुलेशन". पॉपुलेशनसिटी. 19 जुलाई 2020. मूल से पुरालेखन की तिथि: 19 जुलाई 2020. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2025.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ "लियोनेल मेसी". ब्रिटानिका. 19 दिसम्बर 2024. मूल से पुरालेखन की तिथि: 19 दिसंबर 2024. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2025.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link) - ↑ "हिस्ट्री ऑफ रोसारियो". अर्जेंटीनाटूरिस्टा. 20 फरवरी 2009. मूल से पुरालेखन की तिथि: 20 फ़रवरी 2009. अभिगमन तिथि: 31 जनवरी 2025.
{{cite web}}: CS1 maint: bot: original URL status unknown (link)