रोलिन' (एयर रेड व्हीकल)
| "रोलिन' (एयर रेड व्हीकल)" | ||||
|---|---|---|---|---|
| लिम्प बिज़किट द्वारा सिंगल | ||||
| चॉकलेट स्टारफ़िश एंड द हॉट डॉग फ़्लेवर्ड वॉटर एल्बम से | ||||
| रिलीज़ | सितम्बर 5, 2000 | |||
| स्टूडियो | मेटलवर्क्स (मिसिसॉगा) | |||
| शैली | ||||
| लम्बाई | 3:33 | |||
| लेबल | ||||
| संगीतकार | ||||
| गीतकार | फ़्रेड डर्स्ट | |||
| निर्माता |
| |||
| लिम्प बिज़किट सिंगल कालक्रम | ||||
| ||||
| संगीत चलचित्र | ||||
| यू ट्यूब पर "रोलिन' (एयर रेड व्हीकल)" देखें। | ||||
| "रोलिन' (अर्बन असॉल्ट व्हीकल)" | |
|---|---|
| लिम्प बिज़किट, साथ में DMX, मेथड मैन & रेडमैन द्वारा गाना | |
| चॉकलेट स्टारफ़िश एंड द हॉट डॉग फ़्लेवर्ड वॉटर एल्बम से | |
| रिलीज़ | अक्टूबर 17, 2000 |
| लम्बाई | 6:23 |
| लेबल | |
| संगीतकार | क़ासिम दीन |
| गीतकार | |
| निर्माता |
|
"रोलिन' (एयर रेड व्हीकल)" अमेरिकी नू मेटल बैंड लिम्प बिज़किट के तीसरे स्टूडियो एल्बम चॉकलेट स्टारफ़िश एंड द हॉट डॉग फ़्लेवर्ड वॉटर से एक गाना है। इसे 5 सितंबर 2000 को माई जेनेरेशन के साथ प्रकाशित किया गया था।[5]
"रोलिन' (अर्बन असॉल्ट व्हीकल)" गाना का मूल रूप है। इसमें हिप हॉप कलाकार DMX, मेथड मैन और रेडमैन हैं तथा इसका उत्पादन स्विज़ बीट्ज़ ने किया था। यह चॉकलेट स्टारफ़िश एल्बम का दूसरा अंतिम गाना है। यह 2001 की फ़िल्म द फ़ास्ट एंड द फ़्यूरियस में भी शामिल है।
लेखन और रिकॉर्डिंग
[संपादित करें]"रोलिन" को हिप हॉप कलाकार स्विज़ बीट्ज़ के साथ बनाया गया था। इसके पहले संस्करण का नाम "अर्बन असॉल्ट व्हीकल" है।[6] फ़्रेड डर्स्ट और स्विज़ बीट्ज़ साथ में इस गाने को बनाए, और जब इसे बैंड को पेश किया गया था, शुरू में कुछ निराशा थी।[7] बैंड को लगा था कि यह एक रॉक गाने के तौर से बहतर लगे गी, जिस कारण "एयर रेड व्हीकल" संस्करण को बनाया गया था। बाद में वेस बोर्लैंड ने कहा "हमें दोनों संस्करण इतने पसन्द आए, कि गाने के दो संस्करण बनें: एक हिप हॉप और एक रॉक संस्करण।"[8]
संगीत वीडियो
[संपादित करें]संगीत वीडियो के शुरू में बेन स्टिलर और स्टीफ़न डोर्फ़ अपने बेंटले में माई जेनेरेशन को सुनते हुए द रॉक्सी होटल के सामने रोकते हैं, जहाँ फ़्रेड डर्स्ट एक बेंच पर बैठा होता है। स्टिलर डर्स्ट को एक वैले समझकर उसे अपनी गाड़ी की चाबियाँ दे देता है। वीडियो में फ़्रेड डर्स्ट पाँच लड़कियों के साथ एक कमरे में नाचते हुए भी दिखाई देता है। यह वीडियो ज़ूलैंडर नामक फ़िल्म के समय फ़िल्माया गया था, इसलिए स्टिलर शामिल है (डर्स्ट भी उस फ़िल्म में था)। वीडियो के कुछ भाग सितम्बर 2000 को न्यूयॉर्क नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के दक्षिण टावर पर फ़िल्माए गए थें।[9] बाक़ी वीडियो में डर्स्ट और उसके बैंड मैनहटन में बेंटले में घूमते हैं; ब्रेक डांसर मिस्टर विगल्स भी इस वीडियो में हैं।
इस वीडियो को 2001 MTV वीडियो संगीत पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ रॉक वीडियो का पुरस्कार दिया गया था। संयोग से, सिंतबर 11 के आक्रमण तथा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के विनाश से एक ही दिन पहले, 10 सितंबर 2001 को, लिम्प बिज़किट को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के बंदरगाह प्राधिकरण से फल की डलिया और अपने वीडियो में ट्विन टावर्स को शामिल करने के लिए एक धन्यावाद पत्र मिला।[10][11]
डर्स्ट ने वीडियो के बारे में कहा: "हमें लगा था कि हम हमारे बारे में दूसरों की सोचों का मज़ाक़ उड़ा रहे और उसे मान रहे थे। इसलिए हमने रोलिन' के लिए वीडियो बनाया। हर जगह लाल टोपियाँ थीं, और शुरू में वेस के ग्रिल्स को तो देखो। लोगों को कैसे नहीं पता चला कि हम मज़ाक़ कर रहे थे? हमें इसे बहुत मज़ाक़िया लगा।"[12]
2018 को, मेटल हैमर ने इस वीडियो को अपने "13 सर्वश्रेष्ठ नू मेटल वीडियो" की सूची में शामिल किया।[13]
- ↑ Dionne, Zach (February 11, 2015). "The 19 Best Nu-Metal Hits of All Time". Fuse.tv. अभिगमन तिथि: November 9, 2015.
- ↑ Chesler, Josh (May 18, 2015). "10 Nu-metal Songs That Actually Don't Suck". Phoenix New Times. अभिगमन तिथि: March 13, 2016.
- ↑ Diver, Mike (September 6, 2009). "Top Ten - Nu-Metal Anthems". Clash. अभिगमन तिथि: March 13, 2016.
- ↑ Gittins, Ian (2015). The Periodic Table of HEAVY ROCK. Random House. p. 160. ISBN 978-1-47352-841-3.
- ↑ "Going for Adds" (PDF). Radio & Records. No. 1366. September 1, 2000. pp. 93, 98, 108. अभिगमन तिथि: May 29, 2021.
- ↑ Error on call to Template:Cite interview: Parameter subject (or last) must be specified
- ↑ "Wes Borland Q&A". Kerrang!. No. 1227. September 2008.
- ↑ "Wes Borland of Limp Bizkit and Black Light Burns : Songwriter Interviews".
- ↑ "World Trade Center". September 6, 2000.
- ↑ "Fred Durst: give peace a chance". MTV News. September 29, 2001. मूल से से October 17, 2001 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: July 20, 2025.
- ↑ "Wes Borland: 9/11 put an end to the Rollin Music Video". August 14, 2015.
- ↑ Bezer, Terry (October 17, 2016). "Fred Durst: "There was always a lot of pain in my life"". loudersound (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: September 23, 2021.
- ↑ Hammerpublished, Metal (2018-02-20). "The 13 best nu metal videos". Louder (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2025-12-20.