रोटी - गुरदास मान
द्वारा
| Untitled | |
|---|---|
रोटी पंजाब के सुप्रसिद्ध गायक श्री गुरदास मान की नई एलबम का नाम है, जो ३ अगस्त २०१३ को रिलीज़ हुई।[1] इसमें कुल ८ गीत है, जिन्हें संगीतबद्ध किया है, जतिन्दर सिंह-शाह ने। गीत लिखे हैं स्वयं गुरदास मान ने।
गीतों की सूची
[संपादित करें]| क्र॰ | शीर्षक | अवधि |
|---|---|---|
| 1. | "रोटी" | 5:20 |
| 2. | "पिंड दी हवा" | 6:40 |
| 3. | "सजणा तैनूं तक तक नहीं रजणा" | 6:16 |
| 4. | "राती चन्न नाल गल्लां करके" | 8:57 |
| 5. | "जे लायी सी ते निभाणी" | 7:02 |
| 6. | "अख्ख मेरे यार दी" | 5:11 |
| 7. | "जा चुप करके टुर जा नी" | 5:25 |
| 8. | "फरमान" | 5:14 |
| कुल अवधि: | 34:37 | |
लांच
[संपादित करें]१ अगस्त २०१३ को चंडीगढ़ में गुरदास मान अपनी नई पंजाबी म्यूजिक एल्बम "रोटी" रिलीज करने पहुंचे। यह पूछने पर कि उन्हें इस एलबम का कौन सा गाना सबसे अच्छा लगता है, उन्होंने कहा - मेरी इस म्यूजिक एल्बम में आठों गीत मेरे लाडले बच्चों की तरह है। जैसे एक मां को अपने सभी बच्चे अच्छे लगते हैं, वैसे ही मुझे ये सभी गीत.[2] म्यूजिक वीडियो डायरेक्टर - म्यूजिक डायरेक्टर जतिंदर शाह से जब गुरदास मान के साथ के अनुभव के बारे में पूछा गया तो वह इतने इमोशनल हो गए कि उनकी आंखें भर आई और वह चुप हो गए। तब गुरदास मान अपनी सीट से उठकर आए और जतिंदर को गले से लगा लिया।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ www.gurdasmaan.com
- ↑ http://www.jagran.com/punjab/chandigarh-10613216.html Archived 2013-12-12 at the वेबैक मशीन
- ↑ http://m.bhaskar.com/article/badi-khabarein/521/t/800/c-3-835229-NOR.html%5Bमृत+कड़ियाँ%5D