सामग्री पर जाएँ

रोटी चनाई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रोटी चानाई  
उद्भव
वैकल्पिक नाम रोटी प्राता, रोटी कोंडे, रोटी मरियम, रोटी परोट्टा
संबंधित देश
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मुख्य पकवान
परोसने का तापमान गर्म
मुख्य सामग्री आटा
अन्य प्रकार रोटी टिशू, मुर्ताबाक

रोटी चानाई (मलय: Roti Canai) जिसे सिंगापुर में रोटी प्राता (मलय: Roti Prata) के नाम से जाना जाता है, भारतीय रोटी से प्रभावित, रोटी का एक स्थानीय प्रकार है जो दक्षिण-पूर्व एशिया के कई देशों जैसे कि ब्रुनेई, इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर में प्रचलित है। आमतौर पर इसे दाल या अन्य तरकारियों के साथ परोसा जाता है, लेकिन इसे मांस, अंडा या पनीर आदि के साथ भी कई तरह के मीठे या नमकीन रूपों में पकाया जा सकता है।

रोटी चानाई मलेशिया का एक लोकप्रिय नाश्ता और अल्पाहार पकवान है और मलेशियाई भारतीय व्यंजनों का सबसे प्रसिद्ध उदाहरण है। कहा जाता है कि इस व्यंजन को भारतीय मुसलमान जिन्हें मलेशिया में "ममाक" कहा जाता है, अपने साथ मलेशिया लाए थे और आज इसे मलेशिया के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थित ममाक दुकानों में परोसा जाता है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Roti Prata". Singapore Tourism Board.
  2. Yi Jun Loh (22 May 2019). "The Indian Roti That Became Malaysia's National Bread". Taste. New York: Penguin Random House LLC.
  3. Yip, Lynnett (29 February 2020). "What is roti canai, and why can't people in Southeast Asia get enough of it?". South China Morning Post. Hong Kong.
  4. "Roti Canai (Mamak Copycat)". NyonyaCooking. 23 July 2016.
  5. Krich, John (31 July 2009). "Roti Canai Kuala Lumpur takes a flatbread to new heights". The Wall Street Journal. New York: Dow Jones & Company.
  6. "Roti Maryam/Konde/Cane/Canai". Indonesia Eats. 27 February 2008. मूल से से 3 नवंबर 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 8 सितंबर 2020.
  7. "Mencoba Roti Canai Asli Aceh di Tepi Jalan Pasar Minggu". Liputan6. 18 December 2016.