रॉयल लॉज

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉयल लॉज, १८२७

रॉयल लॉज, बर्कशायर, इंग्लैंड में स्थित एक ग्रेड-२ सूचित भवन है। यह विंडसर ग्रेट पार्क में कम्बरलैंड लॉज से आधी मील उत्तर की ओर और विंडसर कासल से 3 मील दक्षिण की ओर स्थित है।[1] यह १९५२ से २००२ तक रानी एलिज़ाबेथ, राजमाता का विंडसर का निवास था, यहाँ पर उन्होंने अपनी मृत्यु तक निवास किया था। वर्ष २००२ से यह राजकुमार एंड्रू, यॉर्क के ड्यूक का आधिकारिक निवास रहा है।

यह लॉज मूलतः मध्य-सतरहवीं सदी का है। कम-से-कम १६६२ से इस स्थान पर एक भवन होने के प्रमाण हैं। १७५० से यहाँ, रानी ऐनी की शैली का एक मकान हुआ करता था। अपने इतिहास के दौरान इस लॉज को विभिन्न नामों से जाना जाता रहा है: जिनमें लोअर लॉज, ग्रेट लॉज, और डेयरी लॉज जैसे नाम शामिल हैं। कम्बरलैंड लॉज के पुनःनिर्माण के दौरान जॉर्ज पंचम ने इस भवन को एक अस्थायी निवास के रूप में इस्तेमाल किया था। उसके बाद कई मौकों पर इसमें कुछ बदलाव किये गए ताकि शाही परिवार की ज़रूरतों के अनुसार इसे बनायजा सके।

राजा जॉर्ज षष्टम् की १९५२ में मृत्यु के बाद से, राजमाता एलिज़ाबेथ ने २००२ में अपनी मृत्यु तक इसी भवन में अपना जीवन व्यतीत किया। राजमाता की मृत्यु के समय रानी एलिज़ाबेथ द्वितीय भी इनके साथ मौजूद थीं। २००२ में इस भवन को राजमुकुट द्वारा यॉर्क के ड्यूक, प्रिंस एंड्रू को इस भवन को ७५ साल की लीज पर दिया गया था। तब से आज तक, प्रिंस एंड्रू यहीं रहते हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

  1. "Royal Lodge". English Heritage list. English Heritage. मूल से 23 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 December 2013.