सामग्री पर जाएँ

रॉबर्ट सोलो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Robert Solow

2008 में सोलो
जन्म Robert Merton Solow
23 अगस्त 1924
ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क, अमेरिका
मौत दिसम्बर 21, 2023(2023-12-21) (उम्र 99 वर्ष)
लेक्सिंगटन, मैसाचुसेट्स, अमेरिका

रॉबर्ट मर्टन सोलो (23 अगस्त 1924 – 21 दिसंबर 2023) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री थे। सोलो आर्थिक विकास के अपने अध्ययन और सोलो-स्वान मॉडल के विकास के लिए जाने जाते हैं जिसके लिए इन्हें 1987 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।

1949 से सोलो मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान में अर्थशास्त्र के एमेरिटस इंस्टीट्यूट प्रोफेसर थे।[1] इन्हें 1961 में जॉन बेट्स क्लार्क पदक, 1987 में अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार और 2014 में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।[2] इनके चार पीएचडी छात्रों - जॉर्ज एकेर्लोफ, जोसेफ स्टिग्लित्ज़, पीटर डायमंड और विलियम नॉर्डहॉस को अपने योगदान के लिए अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।

आरंभिक जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

रॉबर्ट सोलो का जन्म ब्रुकलिन, न्यूयॉर्क में 23 अगस्त 1924 को एक यहूदी परिवार में हुआ। इन्होंने स्थानीय पब्लिक स्कूल में पढ़ाई की और शुरुआती दिनों में अकादमिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। सितंबर 1940 में सोलो 16 साल की उम्र में छात्रवृत्ति के साथ हार्वर्ड कॉलेज गए। हार्वर्ड में इन्होंने समाजशास्त्र और मानवशास्त्र के साथ-साथ प्रारंभिक अर्थशास्त्र का अध्ययन किया।

1942 में सोलो ने यूनिवर्सिटी छोड़कर संयुक्त राज्य अमरीका की सेना में शामिल हो गए जहाँ उन्होंने सिग्नल कोर में काम किया। 1945 में सोलो हार्वर्ड लौटे और वासिली लियोन्टीफ की देखरेख में अपनी पीएचडी की तथा उनके रिसर्च असिस्टेंट के तौर पर काम किया।[3] सोलो ने इनपुट-आउटपुट मॉडल के लिए पूंजी-गुणांक का पहला सेट तैयार किया जो संगणनात्मक आर्थिक विश्लेषण में एक शुरुआती योगदान था।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "रॉबर्ट सोलो". ब्रिटानिका (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 9 जून 2026.
  2. "स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 1987". NobelPrize.org. अभिगमन तिथि: 10 जून 2026.
  3. "रॉबर्ट मर्टन सोलो". इकॉनलिब. अभिगमन तिथि: 10 जून 2026.