सामग्री पर जाएँ

रॉबर्ट बटलर विल्सन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉबर्ट बी. विल्सन
जन्म 16 मई 1937 (1937-05-16) (आयु 89)
जिनेवा, नेब्रास्का, अमेरिका
शिक्षा हार्वर्ड विश्वविद्यालय (बीए, एमबीए, डीबीए)
प्रसिद्धि का कारण औद्योगिक संगठन में खेल सिद्धांत
अनुक्रमिक द्विघात प्रोग्रामिंग
पुरस्कार गोल्डन गूज अवॉर्ड (2014)
बीबीवीए फाउंडेशन फ्रंटियर्स ऑफ नॉलेज अवार्ड्स (2015)
अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार (2020)

रॉबर्ट बटलर "बॉब" विल्सन जूनियर (जन्म - 16 मई 1937) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। इन्हें अपने स्टैनफोर्ड सहयोगी और पूर्व छात्र पॉल आर. मिलग्रोम के साथ संयुक्त रूप से "नीलामी सिद्धांत में सुधार और नए नीलामी प्रारूपों के आविष्कारों के लिए" 2020 का अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।[1] इनके दो और छात्र एल्विन ई. रोथ और बेंग्ट होल्मस्ट्रॉम भी अपने आप में नोबेल पुरस्कार विजेता हैं।

आरंभिक जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

विल्सन का जन्म 16 मई 1937 को जिनेवा, नेब्रास्का में हुआ। इन्होंने नेब्रास्का के लिंकन हाई स्कूल से स्नातक की पढ़ाई की और हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पूरी स्कॉलरशिप हासिल की। इन्होंने 1959 में हार्वर्ड कॉलेज से बीए की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद विल्सन ने 1961 में एम.बी.ए. और 1963 में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से डी.बी.ए. की डिग्री हासिल की। इन्होंने बहुत कम समय के लिए कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, लॉस एंजिल्स में काम किया और फिर स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के संकाय से जुड़ गए। ये 1964 से स्टैनफोर्ड बिजनेस स्कूल की फैकल्टी में हैं।[2] 1993 से 2001 तक विल्सन हार्वर्ड लॉ स्कूल के एफिलिएटेड फैकल्टी मेंबर भी थे।

विल्सन प्रबंध विज्ञान और व्यवसायिक अर्थशास्त्र में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं। विल्सन बाजार डिज़ाइन, मूल्य निर्धारण, वार्ता और औद्योगिक संगठन और सूचना अर्थशास्त्र से जुड़े विषय पर अनुसंधान और शिक्षण के लिए जाने जाते हैं। ये खेल सिद्धांत और इसके अनुप्रयोग के विशेषज्ञ हैं। विद्युत शक्ति के लिए प्राथमिकता सेवा के मूल्य निर्धारण पर उनके काम को उपयोगिता उद्योग में लागू किया गया है।[3]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "द प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज 2020" (PDF). रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज. अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.
  2. "रॉबर्ट विल्सन". स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस (अंग्रेज़ी भाषा में). 30 सितम्बर 2025. अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.
  3. "रॉबर्ट विल्सन". siepr.stanford.edu (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 13 दिसंबर 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 4 जून 2026.