रॉबर्ट फोगेल
| रॉबर्ट फोगेल | |
|---|---|
|
| |
| जन्म |
1 जुलाई 1926 न्यूयॉर्क शहर, अमेरिका |
| मौत |
जून 11, 2013 (उम्र 86 वर्ष) ओक लॉन, इलिनॉय, अमेरिका |
रॉबर्ट विलियम फोगेल (1 जुलाई 1926 – 11 जून 2013) एक अमेरिकी आर्थिक इतिहासकार थे। अपनी मृत्यु के समय वे अमेरिकी संस्थानों के चार्ल्स आर. वालग्रीन प्रतिष्ठित सेवा प्रोफेसर और शिकागो विश्वविद्यालय के बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में जनसंख्या अर्थशास्त्र केंद्र के निदेशक थे। 1993 में रॉबर्ट फोगेल को साथी आर्थिक इतिहासकार डगलस नॉर्थ के साथ संयुक्त रूप से अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार दिया गया।[1]
आरंभिक जीवन और शिक्षा
[संपादित करें]फोगेल का जन्म 1 जुलाई 1926 को न्यूयॉर्क शहर में हुआ। इन्होंने 1944 में स्टुयवेसेंट हाई स्कूल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। 1960 में फोगेल ने कोलंबिया विश्वविद्यालय में जॉर्ज स्टिगलर से पढ़ाई की और अर्थशास्त्र में एमए की डिग्री हासिल की। 1963 में इन्होंने जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री हासिल की।[2]
करियर
[संपादित करें]रॉबर्ट ने 1960 में रोचेस्टर यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर अपना शोध करियर शुरू किया। 1964 में ये एसोसिएट प्रोफेसर के तौर पर शिकागो विश्वविद्यालय चले गए। इन्होंने आर्थिक इतिहास में छात्रों और शोधकर्ताओं के एक बड़े समूह को मार्गदर्शित भी किया जिसमें शिकागो में उनके सहकर्मी डिएड्रे मैकक्लोस्की भी शामिल थे। 1975 में ये हार्वर्ड विश्वविद्यालय चले गए और 1978 से इन्होंने कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में नेशनल ब्यूरो ऑफ़ इकोनॉमिक रिसर्च के तहत शोध एसोसिएट के तौर पर काम किया।
फोगेल को 1972 में अमेरिकन एकेडमी ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज, 1973 में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज और 2000 में अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी के लिए चुना गया।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]फोगेल ने 1949 में एक अफ्रीकी-अमेरिकी महिला एनिड कैसंड्रा मॉर्गन से शादी की और इनके दो बच्चे हुए। 11 जून 2013 को इलिनॉय के ओक लॉन में 86 वर्ष की आयु में संक्षिप्त बीमारी के कारण इनका निधन हो गया।[3]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "स्वरिजेस रिक्सबैंक प्राइज इन इकोनॉमिक साइंसेज इन मेमोरी ऑफ अल्फ्रेड नोबेल 1993". NobelPrize.org. अभिगमन तिथि: 9 जून 2026.
- ↑ "रॉबर्ट डब्ल्यू. फोगेल". द यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 9 जून 2026.
- ↑ "रॉबर्ट फोगेल, वॉन नोबेल प्राइज इन इकोनॉमिक्स, 1926-2013". www.chicagobooth.edu (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 15 जून 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 9 जून 2026.