रेट्टई वाल कुरुवि

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रेट्टई वाल कुरुवि
शैलीप्रेम, नाटक
लेखकजेरोल्ड
निर्देशकजेरोल्ड
अभिनीतअश्विन
पवानी
थीम संगीतकारबालाजी
प्रारंभिक थीम"थदा थदा थदावेना" नरण द्वारा
उद्गम देशभारत
मूल भाषा(एं)तमिल
एपिसोड कि संख्या7 अगस्त 2015 को 50
उत्पादन
निर्माताहरीश सज्जा
उत्पादन स्थानतमिल नाडु
छायांकनविश्वनाथन
कैमरा सेटअपबहू-कैमरा
प्रसारण अवधिलगभग 22 मिनट
प्रदर्शित प्रसारण
नेटवर्कस्टार विजय
प्रकाशित1 जून 2015 (2015-06-01) –
वर्तमान
संबंधित
एमेरजनसी कपल

रेट्टई वाल कुरुवि तमिल भाषा में बनी भारतीय धारावाहिक है। जिसका प्रसारण स्टार विजय पर 1 जून 2015 से सोमवार से शुक्रवार को रात 6:30 बजे देता है। इसमें मुख्य किरदार में अश्विन और पवनी हैं।[1][2][3]

कहानी[संपादित करें]

यह कहानी दो तलाक शुदा जोड़े की है, जो अलग विचारों के कारण अलग हो जाते हैं। कई वर्षों के बाद वह एक ही कार्यालय में मिलते हैं। वह एक दूसरे के खिलाफ दुश्मन की तरह व्यवहार करते हैं। नीला के पिता अपने बेटी का बदला लेने के लिए दो गुंडे को सुपारी देता है, जिससे वह बाला को मार दें और उसका बदला पूरा हो जाये। लेकिन नीला की सहायता से वह बच जाता है और वह दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं और एक दूसरे को पसंद करने लगते हैं। बाला को पता चलता है की उसके पिता ही उसे मारना चाहते हैं। यह जानने के बाद वह भी नीला के ऊपर क्रोधित हो जाता है। इसके बाद वह अपने एक मित्र की शादी में जाता है, जहाँ उसका मन ताजा हो सके। वहाँ वह पुनः नीला से मिलता है। इसके बाद कहानी पुनः हास्य और प्रेम की विधा में आ जाती है।

कलाकार[संपादित करें]

  • अश्विन कुमार - बालमुरुगन / बाला
  • पवानी रेड्डी - वेनिला / नीला
  • रेणुखा
  • रामनाथ शेट्टी - कधीरवेलन
  • अबी सरवणन - पास कारर
  • थरसिखा
  • सतना
  • निलिया
  • जेकठिश
  • बाबी सोना
  • रमेश

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Rettai Vaal Kuruvi Serial Telecast Time Changed". www.indreporter.com. मूल से 8 सितंबर 2015 को पुरालेखित.
  2. "Rettai Vaal Kuruvi new Serial on Vijay TV". screen4tv.com. मूल से 10 जुलाई 2015 को पुरालेखित.
  3. "A romantic saga to begin on Star Vijay". indiatimes.com. मूल से 26 मई 2015 को पुरालेखित.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]