रूपाली गांगुली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रूपाली गांगुली

2022 में रूपाली
जन्म 5 अप्रैल 1977 (1977-04-05) (आयु 47)[1]
कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1985–2013, 2020–वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण
जीवनसाथी अश्विन के वर्मा (वि॰ 2013)[2]
बच्चे 1
संबंधी अनिल गांगुली (पिता)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

रूपाली गांगुली (जन्म: 5 अप्रैल 1977) भारतीय अभिनेत्री हैं। वह फिल्म निर्देशक अनिल गांगुली के घर में जन्मी है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक बच्चे के रूप में की थी। सात साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता की फिल्म साहेब (1985) में अभिनय किया था। लेकिन इनको सफलता टेलीविज़न पे जाने के बाद मिलीं।

रूपाली कई सफल टेलीविजन धारावाहिकों में दिखाई दीं हैं जिनमें बा बहू और बेबी (2005) एवं परवरिश – कुछ खट्टी कुछ मीठी (2011) शमिल हैं। 2013 में उन्होंने अभिनय से विश्राम ले लिया था। सात साल के अंतराल के बाद, वह 2020 में अनुपमा के साथ लौटीं। यह अत्यंत ही प्रसिद्ध धारावाहिक है।

प्रारंभिक जीवन और शिक्षा[संपादित करें]

रूपाली का जन्म 5 अप्रैल 1977 को कलकत्ता, (वर्तमान कोलकाता), पश्चिम बंगाल में एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। उनके पिता अनिल गांगुली निर्देशक और पटकथा लेखक थे।[3]

करियर[संपादित करें]

1985 में, रूपाली अपने पिता की फिल्म साहेब के साथ अभिनय करियर में प्रवेश कीं। वह उस समय सात साल की थीं। रूपाली । उन्होंने वर्ष 2000 में सुकन्या से टेलीविजन पर अभिनय करना शुरू किया। उन्हें 2004 से 2006 तक चले साराभाई वर्सेस साराभाई में अपने अभिनय के लिए व्यापक पहचान और आलोचनात्मक प्रशंसा मिली।

उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक संजीवनी (2002) में मेडिकल इंटर्न डॉ. सिमरन चोपड़ा का चित्रण किया। लेकिन उन्हें साराभाई वर्सेस साराभाई (2004) में मोनिशा सिंह साराभाई के अपने चित्रण के साथ और अधिक पहचान मिली। बाद में नवंबर 2006 में, रूपाली ने रियलिटी शो बिग बॉस 1 में भाग लिया।।[4] वह दसवें सप्ताह में घर से बाहर हुई।

2009 में, उन्होंने कलर्स टीवी के स्टंट आधारित रियलिटी शो, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 2 में भाग लिया। 2020 से, वह स्टारप्लस के अनुपमा में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। 2022 में, रूपाली ने धारावाहिक अनुपमा के ऊपर बनी वेब सीरीज़ अनुपमा: नमस्ते अमेरिका में अभिनय करना शुरू किया। इस कार्यक्रम को 2022 में डिज़नी + हॉटस्टार पर जारी किया गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. त्रिपाठी, ऋतु (5 अप्रैल 2023). "अपनी चहेती 'अनुपमा' रुपाली गांगुली के बारे में ये बातें तो पक्का नहीं जानते होंगे आप". इण्डिया टीवी. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  2. "रील लाइफ नहीं, रीयल लाइफ में भी बेहद संस्कारी हैं टीवी की ये 5 बहुएं". न्यूज़ 18. 3 जून 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  3. "इन टीवी स्टार्स के सिर से उठ चुका है पिता का साया, लिस्ट में शामिल 'अनुपमा' के दो सितारे". अमर उजाला. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.
  4. "बंगाली साड़ी में नजर आ रही बुजुर्ग महिला ने टीवी से घर-घर में बनाई पहचान, कभी मोटापे के लिए होती थी ट्रोल". 1 जून 2023. अभिगमन तिथि 4 जून 2023.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

इंस्टाग्राम पर रूपाली गांगुली