सामग्री पर जाएँ

रूदकी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अब्दुल्लाह ज़फ़र इब्न-ए-मुहम्म्द रूदकी (858 - 941) फ़ारसी के सबसे प्रमुख कवियों में से एक हैं।[1][2] इन्हें आधुनिक फ़ारसी भाषा के प्रवर्तक कवि के रूप में भी जाना जाता है।[3] उस समय जब पारस (ईरान) पर अरबों का अधिकार हो गया था और साहित्यिक जगत में अरबी का प्रभुत्व बढ़ गया था, रूदकी ने फ़ारसी भाषा के नवोदय करवाया था। उन्होंने अरबी लिपि के नए संशोधित संस्करण में लिखना चालू किया जो बाद में फ़ारसी भाषा की लिपि बन गई।

रूदकी का जन्म आधुनिक ताजिकिस्तान में स्थित पंजाकॅन्त शहर के पास हुआ था।[2] जो उस समय फ़ारसी सांस्कृतिक क्षेत्र के अन्दर आता था। कहा जाता है कि वे जन्मजात अन्धे थे पर उनके द्वारा रंगों का इतना संजीदा चित्रण किया है कि यह विश्वास करना मुश्किल लगता है। यह जनश्रुति हिन्दी कवि सूरदास की कहानी जैसी लगती है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. मधुकर तिवारी, चंद्रशेखर. ईरान सभ्यता एवं संस्कृति की एक झलक. वाणी प्रकाशन. ISBN 9789352293995.
  2. 1 2 "Rudaki, the sultan of Poets". unesdoc.unesco.org. अभिगमन तिथि: 2024-10-02.
  3. रानी, विभा (2002). Teen puraskrit natak. वाणी प्रकाशन. ISBN 9788170551317.