सामग्री पर जाएँ

रूथ हैंडलर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

रूथ हैंडलर (4 नवंबर 1916 – 27 अप्रैल 2002) एक अमेरिकी बिजनेस व्यवसायी और निवेशक थीं।[1] इनका पुरा नाम रूथ मारियाना हैंडलर था। वह 1959 में बार्बी गुड़िया का आविष्कार करने के लिए जानी जाती हैं। [2]इन्होंने अपने पति इलियट के साथ खिलौना निर्माता कंपनी मैटल की सह-संस्थापक रहीं। इन्होने 1945 से 1975 तक इस कंपनी की पहली अध्यक्ष रहीं।[3]

जीवन वृत्त

[संपादित करें]

इनका जन्म 4 नवंबर 1916 को कोलोराडो के डेनवर नामक स्थान पर हुआ था। उनके माता-पिता पोलिश-यहूदी प्रवासी थे। इनके पिता का नाम जैकब मोस्कोविज था जो पेशे से एक लोहार थे। इनकी माँ का नाम इडा मोस्कोविज था। रूथ हैंडलर अपने दस [4]भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं।

रूथ को 1932 में कला संकाय के छात्र इजी हैंडलर से प्यार हो गया। वह यूनिवर्सिटी ऑफ डेनवर में अपने पढाई के दूसरे साल की गर्मियों में लॉस एंजिल्स गईं और पैरामाउंट स्टूडियो में नौकरी कर ली। रूथ और इजी ने 1938 में डेनवर में शादी कर ली।

व्यवसायिक जीवन

[संपादित करें]

रूथ के पति इलियट को फर्नीचर बनाने में दिलचस्पी हो गई और उन्होंने दो प्लास्टिक ल्यूसाइट और प्लेक्सीग्लास से फर्नीचर बनाने का फैसला किया। रूथ के सुझाव पर उन्होंने एक फर्नीचर व्यवसाय शुरू किया। रूथ इस कंपनी में बिक्री की प्रभारी थीं। उन्होंने डगलस एयरक्राफ्ट कंपनी जैसे व्यवसायों के साथ अनुबंध हासिल किए।[5]

हैंडलर की कंपनी में बिजनेस एग्जीक्यूटिव हेरोल्ड मैट मैटसन के शामिल होने के बाद इसका नाम बदला गया।मैटसन और इलियट को मिलाकर कंपनी का नाम मैटल कर दिया गया।[6]

रूथ अपनी बेटी बारबरा और उसके दोस्तों को कागज की गुड़िया के साथ मजे करते हुए देखकर उन्हें इसका बाजार दिखा। [7] उस समय उपलब्ध गुड़िया मुख्य रूप से शिशुओं और छोटे बच्चों के लिए थीं। वयस्कों के समान कोई भी गुड़िया उपलब्ध नहीं थी।

रूथ ने 1956 में अपनी बेटी बारबरा और बेटे केनेथ के साथ यूरोप की यात्रा की। उन्हे इस यात्रा के दौरान बिल्ड लिली नामक एक जर्मन गुड़िया मिली। फॉरएवर बार्बी की लेखिका मैरी जी लॉर्ड के साथ एक साक्षात्कार में इन्होंने कहा कि उन्होंने स्विट्जरलैंड के ल्यूसर्न में गुड़िया को देखा था।

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]
  1. मैडम सी. जे. वॉकर
  2. एस्टी लॉडर (व्यवसायी महिला)
  3. अनीता रोडिक
  4. हेलेना रुबिनस्टीन

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Collection: Papers of Ruth Handler, 1931-2002" [लिवाडिया पैलेस]. HOLLIS Archives (अंग्रेज़ी भाषा में). Harvard University Press. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
  2. ↑ Castellitto, Linda M. (February 22, 2009). "Scandal tainted long career of Barbie's creator" [Scandal tainted long career of Barbie's creator]. ABC News (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
  3. ↑ Altman, Julie. "Ruth Mosko Handler". Jewish Women's Archive (अंग्रेज़ी भाषा में). Jewish Women's Archive. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
  4. ↑ Altman, Julie. "Ruth Mosko Handler". Jewish Women's Archive (अंग्रेज़ी भाषा में). Jewish Women's Archive. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
  5. ↑ "Who Made America? | Innovators | Ruth Handler". www.pbs.org. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
  6. ↑ "History of Mattel". 25 दिसम्बर 2013. अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.
  7. ↑ "The brains behind Barbie: A look at the entrepreneurial journey of Ruth Handler" [बार्बी के पीछे का दिमाग:रूथ हैंडलर की एंटरप्रेन्योरियल जर्नी पर एक नज़र] (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 12 सितम्बर 2026.