रूडी फ़्रॅट्टो

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

रुडॉल्फ़ सी रूडी फ़्रॅट्टो (जन्म दिसम्बर 12, 1943) को अमरीका की केन्द्रीय प्राधिकारियों और कई शिकागो के समाचारपत्रों ने शहर के ग़ैरक़ानूनी आपराधिक संगठनों के उच्चस्तरीय सदस्य के तौर पर घोषित किया है।

शिकागो के ग़ैरक़ानूनी आपराधिक संगठनों के लिए काम[संपादित करें]

2002 में शिकागो सन-टाइम्स ने फ़्रॅट्टो को "इल्मवुड पार्क का प्रसिद्ध सड़क-छाप लेफ़्टनेन्ट घोषित किया।[1] उसका नाम उस समय सामने आया जब शिकागो पुलिस के खुफ़िया प्रमुख की एक सुनवाई हो रही थी। एफ़॰बी॰आई॰ के नियंत्रण टेपों में रूडी फ़्रॅट्टो को पुलिस के खुफ़िया प्रमुख से मिलते हुए देखा गया था।[2]

2005 में शिकागो सन-टाइम्स ने सूचना दी कि फ़्रॅट्टो ने माइकेल "मिक्की" मारसेल्लो से मुलाक़ात की जोकि बदनाम आपराधिक गुट जेम्स मारसेल्लो का सौतेला भाई था। इसका कारण यह था कि मारसेल्लो द्वारा शिकागो से लगे उपनगरीय क्षेत्रों में वीडियो पोकरों पर अपने अधिकार को जमाने के प्रयासों का फ़्रॅट्टो समर्थन करता था, जिनमें सिसेरो और बेरवैन शामिल थे।[3] उसी वर्ष की एक अन्य सूचना के मुताबिक़ फ़्रॅट्टो शिकागो के ग़ैरक़ानूनी संगठन के पाँच मुख्याओं में से एक है जो रोज़मॉन्ट के कसीनो के ठेकों पर नियंत्रण करते थे, जैसा कि एफ़॰बी॰आई॰ एजेन्ट मल्लूल ने गवाही दी थी।[4] बैठक में मौजूद अन्य मुख्याओं में जोज़ेफ़ लोम्बारडो, जोज़ेफ़ आन्द्रियाक्की, जॉन डिफ़्रॉन्ज़ो और पीटर डिफ़्रॉन्ज़ो थे।

आपराधिक मामलों का सामने आना और न्यायालय में प्रमाणित होना[संपादित करें]

सितम्बर 2009 में फ़्रॅट्टो पर 200,000 डॉलर की 2005 में अघोषित आय पर कर-चोरी का आरोप सिद्ध हुआ।[5]

2009 में फ़्रॅट्टो और जॉन डिफ़्रॉन्ज़ो पर जोज़ेफ़ फ़ॉस्को ने एक अदालती मुक़दमें में दावा किया था कि उनके स्वर्गीय पिता और टीम्स्टर्स के कोषनायक अरमान्डो फ़ॉस्को को धमकी देकर 400,000 डॉलर प्राप्त करने का प्रयास किया था।[6]

इसी के चलते केन्द्रीय कर-चोरी के कारण फ़्रॅट्टो को सात साल की सज़ा मिली। जनवरी 27, 2010 को उसे एक साल और एक दिन केन्द्रीय कारावास की सज़ा मिली।[7] फ़्रॅट्टो को जुलाई 2011 में छोड़ दिया गया। [8]

अकतूबर 27, 2011 को फ़्रॅट्टो ने एक अलग बोली-धाँदली के मामले में अपने दोष को स्वीकार किया जिसमें शिकागो के एक बड़े प्रदर्शनी केन्द्र पर दो व्यापारिक समारोहों के फ़ॉर्कलिफ़्ट ठेके शामिल थे।[9]

सितम्बर 26, 2012 को जज हैरी डानियल लेनेनवेबर ने फ़्रॅट्टो को लगभग एक वर्ष की केन्द्रीय क़ैद की सज़ा सुनाई, जो दो साल की सज़ा से कम थी जैसा कि केन्द्रीय सज़ा दिशा-निदेश के अनुसार होना चाहिए था।[10]

व्यक्तिगत जानकारी[संपादित करें]

फ़्रॅट्टो की पत्नी का नाम किम है। एक सज़ा के दौरान उसे डेरिएन, इलियॉनिस का निवासी बताया गया है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Warmbir, Steve (अप्रैल 29, 2002). "Hanhardt linked to mob hit plan: U.S. - Allegation told at former cop's sentence hearing". Chicago Sun-Times. पृ॰ 1. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  2. Kass, John (अप्रैल 30, 2002). "What's in name? Maybe real pain for the Outfit". Chicago Tribune. पृ॰ 2. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  3. Warmbir, Steve; Robert C. Herguth (February 20, 2005). "Feds zero in on video poker kings // Court filing details conversations of alleged mob boss". Chicago Sun-Times. पृ॰ 8. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  4. Chase, John; Michael Higgins (जुलाई 19, 2005). "FBI links casino, Stephens, mob - Rosemont mayor says he didn't hold meeting to discuss Emerald". Chicago Tribune. पृ॰ 1. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  5. "Reputed mobster charged in new case: Tax evasion". Chicago Tribune. सितम्बर 30, 2009. पृ॰ 18. |access-date= दिए जाने पर |url= भी दिया जाना चाहिए (मदद)
  6. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 अक्तूबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2016.
  7. "संग्रहीत प्रति". मूल से 3 दिसंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2016.
  8. "संग्रहीत प्रति". मूल से 20 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2016.
  9. Sweeney, Annie. "Reputed mobster pleads guilty in bid-rigging scheme". Chicago Tribune. मूल से 12 जुलाई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2016.
  10. Sweeney, Annie. "संग्रहीत प्रति". Chicago Tribune. मूल से 29 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 दिसंबर 2016.