रुद्रेश्वर स्वामी मन्दिर
| रुद्रेश्वर स्वामी मन्दिर | |
|---|---|
रुद्रेश्वर स्वामी मंदिर | |
| धर्म | |
| संबंधन | हिन्दू धर्म |
| अवस्थिति | |
| अवस्थिति | हनमाकोंडा/वंरंगल |
| राज्य | तेलंगाना |
| देश | भारत |
![]() Interactive map of रुद्रेश्वर स्वामी मन्दिर | |
| वास्तुकला | |
| प्रकार | काकतीय, चालुक्य |
| निर्माता | रुद्र देव |
रुद्रेश्वर स्वामी मन्दिर (तेलुगु : वेयि स्तम्भाल गुडि , अर्थ = एक हजार स्तम्भ वाला मन्दिर) एक हिन्दू मन्दिर है जो भारत के तेलंगाना राज्य में स्थित है। इस मन्दिर में भगवान विष्णु, शिव तथा सूर्य भगवान की मूर्तियाँ है। इसका निर्माण लगभग ११६३ ईसवी में हुआ था। [1]
इतिहास
[संपादित करें]हजार स्तम्भ मन्दिर का निर्माण काकतीय राजवंश के समय ११६३ में वहां के राजा रुद्र देव ने करवाया था । उसका विनाश तुगलकवंश ने डेक्कन आक्रमण के दौरान कर दिया था। इसमें एक हजार स्तम्भ (अर्थात खम्भे) है। आधुनिक इंजीनियरों ने इन सभी खम्भों को हटा दिया है।
हैदराबाद के निज़ाम, मीर उस्मान अली खान ने इस मन्दिर के पुनर्निर्माण के लिए 1 लाख रुपये दान किया।[2][3]
मन्दिर वास्तुकला
[संपादित करें]यह मन्दिर हैदराबाद तेलंगाना से १५० किलोमीटर (९३ मील) की दूरी पर स्थित है। मन्दिर एक तारे के आकार का है। इस पवित्र मन्दिर में तीन देवताओं की मूर्तियां स्थापित है - शिव, विष्णु, सूर्य देवता। इसको 'त्रिकुटल्यम' के नाम से भी जाना जाता है। मन्दिर में कई छोटे शिवलिंग भी है। इस मन्दिर का पुनर्निर्माण भारत सरकार ने २००४ में करवाया था।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 12 नवंबर 2015.
- ↑ "संग्रहीत प्रति". मूल से से 17 सितंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 7 अक्तूबर 2018.
- ↑ "Thousand Pillar Temple Timings, Rudreshwara Swamy". Astroved Astropedia (अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2026-08-13.
