सामग्री पर जाएँ

रिया सेन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रिया सेन
রিয়া সেন
जन्म कोलकाता, भारत
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
माता-पिता भरत देव वर्मा, मुनमुन सेन


रिया सेन (बंगाली: রিয়া সেন, pron. [ˈrɪ.aː ˈʃeːn]) (जन्म: रिया देव वर्मा, २४ जनवरी १९८१) एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं।[1] उनकी नानी सुचित्रा सेन, माँ मुनमुन सेन और बहन राइमा सेन भी अभिनेत्रियाँ रही हैं, इस तरह रिया मूलतः अभिनेताओं के परिवार में से है। उन्होंने अपना अभिनय करियर सन् १९९१ में फ़िल्म विषकन्या में एक बाल कलाकार के रूप में शुरू किया। उनको अपने फिल्म कैरियर की पहली व्यवसायिक सफलता सन् २००१ में एन. चंद्रा द्वारा दिग्दर्शित कम बजट वाली सेक्स कॉमेडी हिन्दी फ़िल्म स्टाइल में मिली। उनकी कुछ अन्य फ़िल्मों में निर्माता प्रीतिश नंदी की संगीतमय हिंगलिश (Hinglish) फ़िल्म झंकार बीट्स (2001), शादी नं. 1 (2005) और मलयालम में हॉरर फ़िल्म अनंथाभाद्रम (2005) शामिल है।

सोलह साल की उम्र में जब रियाने फाल्गुनी पाठक के संगीत विडियो याद पिया की आने लगी में काम किया, तब पहली बार उनको एक मॉडल के रूप में पहचाना गया। तब से वह संगीत वीडियो, टेलिविजन विज्ञापनों, फैशन शो में और पत्रिका के आवरण पर दिखाई देने लगी।

रिया ने एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी काम किया है और ऐड्स (AIDS) के प्रति जागरुकता फैलाने वाले एक संगीत विडियो में आयी, जिसका लक्ष्य लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में बडे पैमाने में फैली गलतफ़हमियां को दूर करने का था। उन्होंने बाल नेत्र-चिकित्सा के लिया धन जुटाने में भी मदद की। अब तक रिया को अभिनेता अश्मित पटेल के साथ एम्एम्एस (MMS) क्लिप, फोटोग्राफर दब्बू रत्नानी के वार्षिक कैलेंडर में उनके अर्धनग्न चित्र और रूढ़िवादी भारतीय फ़िल्म उद्योग में बड़े परदे पर चुम्बन देनें को ले कर विवादों का सामना करना पड़ा हैं।

अभिनय करियर

[संपादित करें]

रिया सब से पहली बार एक बाल कलाकार के रूप में फ़िल्म विषकन्या में सन् 1991 दिखाई दी, जिसमें उन्होंने युवा पूजा की भूमिका निभाई थी। पंद्रह साल की उम्र में, उन्होंने राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार प्राप्त निर्देशक भारतीराजा की तमिल फ़िल्म, ताज महल (2000) में काम किया, जो व्यावसायिक रूप से विसफल रही।[2]बॉलीवुड फ़िल्म में नायिका के रूप में उनका प्रवेश अभिनेता अक्षय खन्ना के साथ लव यू हमेशा फ़िल्म से होने वाला था, लेकिन वह फिल्म अवरुद्ध हो गयी और अंत में उन्होंने सन् 2001 में एन्. चंद्रा की फ़िल्म स्टाइल से बॉलीवुड में प्रवेश किया।[3]यह कम बजट की सेक्स कॉमेडी[4][5] फिल्म इसके निर्देशक की एक दशक बाद पहली व्यावसायिक सफलता थी।[6] शर्मन जोशी, साहिल खान और शिल्पी मुड्गल जैसे अपने साथी-नवोदितो के साथ इस फिल्म में प्रमुख अभिनेत्री की भूमिका रिया के लिए लोचिंग पैड बनी, इस फ़िल्म ने भारत में कम बजट की फ़िल्मों की व्यावसायिक सफलता का चलन प्रारंभ किया।[7][8] स्टाइल फिल्म की अगली कड़ी एक्सक्यूज़ मी में रिया की जगह और फिल्म की दूसरी नायिका की जगह महत्वाकांक्षी अभिनेत्री सुनाली जोशी एवं जया सील ने ली।[9][10]

उनको अगली सफलता फिल्म झनकार बीट्स से मिली, एक कॉमेडी, जिसकी कहानी महान संगीतकार आर.डी. बर्मन के संगीत से जुडी थी। इस फिल्म में उन्होंने शयन मुंशी, जूही चावला, राहुल बोस, रिंकी खन्ना और संजय सूरी के साथ एक छोटी व आकर्षक भूमिका अदा की[11]। इस फिल्म के निर्माता प्रीतिश नंदी थे, जो कि द टाइम्स ऑफ इंडिया के प्रकाशन निर्देशक है,[12] प्रीतिश नंदी कम्युनिकेशंस (PNC)[13] द्वारा 25 मिलियन रुपये (अमेरिकन $525,000)[12] के बजट में बनी,[12] यह कम से मध्यम बजट की फ़िल्मों की कड़ी में लगातार छठी फिल्म थी।[13]बॉक्स ऑफिस पर कोई प्रभाव बनाने में नाकाम होनेवाली असामान्य फ़िल्मों का हिस्सा होने के बावजुद,[14][15] रीलिज़ के समय इस फ़िल्म ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया, जिससे चुने हुए बीस शहरों में इस की रीलिज़ ने लक्षित दर्शकों के बीच एक व्यावसायिक सफलता तो हासिल कर ही ली।[13][16]यह फ़िल्म हिंगलिश (Hinglish) यानि की हिन्दी और अंग्रेजी भाषा के मिश्रण में बनाई गयी प्रथम फ़िल्मों में से एक है।[17][18]सन् 2005 में, रिया अभिनित शादी नं. 1 प्रस्तुत हुई, जिसमे कोई अन्य प्रमुख स्त्री पात्र नहीं था।[19]यह कॉमेडी फ़िल्म, आधुनिक शादी पर आधारित थीं, जिसे इस शैली के लिए प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक डेविड धवन ने निर्देशित किया था।[20][21]

हालांकि स्टाइल और झंकार बीट्स जैसी फ़िल्में व्यवसायिक रूप से सफल रही, पर उनकी उसके बाद की फ़िल्मों ने बहुत कम आय उत्पन्न की।[22][23]उनमें से अनेक अधूरी रही। जबकि उन्होंने कई फ़िल्मों में आइटम नंबर (Item numbers) और छोटी भूमिकाएं(cameos) की हैं,[24][25][26] उन्होंने कुछ कम बजटवाली फ़िल्मों में प्रमुख भूमिकाएं भी निभाई हैं।[27]हालांकि फ़िल्म दिल विल प्यार व्यार (2002), क़यामत (2003) और प्लान (2004) में उन्होंने छोटी भूमिकाएं की थी, पर आकर्षण तो ईन तीनों फिल्मो में उनका आइटम नंबर ही रहा था, विशेष रूप से क़यामत फ़िल्म का उनको बुलबुले स्नान के द्रश्य में दिखानेवाला आइटम नंबर।[22][28][29]इसके अलावा, इतिहास में समीरा रेड्डी, ईशा कोप्पिकर और कोएना मित्रा जैसी कईं आकांशी अभिनेत्री-मोडेल को ऐसी भूमिकाओं में निरुपित करनेवाले, निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा के कहने पर, उन्होंने फ़िल्म जेम्स (2005) में एक और आइटम नंबर किया।[30] इसके उपरांत, उन्होंने साजिद खान की हेय बेबी (2007) में एक डान्स नंबर किया जिसमें बॉलीवुड के कईं प्रमुख अभिनेत्रियों ने भी भाग लिया था।[31]

हिंदी के आलावा अन्य भाषा की फ़िल्मे

[संपादित करें]
अनंथाभाद्रम की व्यावसायिक[67][69] और आलोचनात्मक[71][73] सफलता रिया के करियर का उच्च बिंदु था

रिया ने बॉलीवुड फ़िल्मों के साथ-साथ बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। उनका फ़िल्म करियर वास्तव रूप में भारतीराजा की ताज महाल और मनोज भट्नागर की फ़िल्म गुड लक जैसी तमिल फ़िल्मों के साथ शुरू हुआ, जिस में नायक के रूप में उनके सह-अभिनेता क्रमानुसार मनोज भारतीराजा और प्रशांत थे। दोनों फ़िल्में व्यवसायिक तौर पर नाकाम रही और उसके बाद तमिल फ़िल्मों में वह मात्र एन्. महाराजन की फ़िल्म अरसात्ची (Arasatchi) में एक संक्षिप्त नृत्य की छोटी सी भूमिका में दिखी।[32]

उनकी पहली अंग्रेजी भाषा की फ़िल्म इट वास रेनिंग धेट नाइट (It Was Raining That Night) थीं, जो कि एक बंगाली फ़िल्म हेई ब्रिश्तिर रात का पुनर्निर्माण है, जिसकी पटकथा सुदेशना रोय ने और निर्देशन महेश मांजरेकर ने किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपनी माँ मुनमुन सेन के साथ काम किया था।[33]रिया अंजन दत्ता की बंगाली-अंग्रेजी द्विभाषी फ़िल्म दी बोंग कनेक्शन (The Bong Connection) फिल्म में अपनी बहन के साथ काम करने वाली थीं, पर बाद में वह इस परियोजना से हटा दी गई और पीया राय चौधरी ने उनकी जगह ली।[34]दोनों बहनों ने बाद में निर्देशक अजय सिन्हा की बंगाली फ़िल्म दी बैचलर (The Bachelor) में एक साथ काम किया, जो 2008 तक, अभी समाप्त नहीं हुई है।[35]

उनकी सबसे सफल गैरहिंदी भाषी फ़िल्म निर्देशक संतोष सिवान की अनंथाभद्रम (Ananthabhadram) (2005) है। रिया और सिवान, दोनों के लिए यह पहली मलयालम फ़िल्म थी,[36][37] और इस फ़िल्म ने आलोचनात्मक और व्यावसायिक सफलता प्राप्त की थी। इस फ़िल्म ने पांच केरला राज्य फ़िल्म पुरस्कार[38] जीते और उस वर्ष की सबसे बड़ी मलयालम फ़िल्म सफलता के रूप में उभर आई।[39][40]इस फिल्म में उनका किरदार एक गाँव की लड़की भामा का है, जो शैतान जादूगर, दिगम्बरं के द्वारा प्रलोभित की जाती है, जादूगर की भूमिका मनोज के जयन ने निभाया है। गीत और नृत्य के द्रश्य में जब दिगम्बरं शैतानी अनुष्ठानों के लिए भामा को माध्यम बनाता है, इस द्रश्य के निरुपण के लिए नृत्य-निर्देशक अपर्णा सिंदूर ने कथकली नृत्य का काफी प्रयोग किया है।[41]अन्य प्रमुख भारतीय फ़िल्मों में भी शास्त्रीय नृत्य शैली के पुनरुत्थान में कथकली का उपयोग उच्च स्थान रखता है,[42] जिसमें शाजी करुण की वनप्रस्थाम (Vanaprastham) (1999) और अडूर गोपालकृष्णन की कलामंडलम रमणकुट्टी नायर (Kalamandalam Ramankutty Nair) (2005) भी शामिल है।[43][44]उनकी पहली तेलुगु फिल्म नेनू मीकू तेलुसा...? (Nenu Meeku Telusa...?) थीं, जिसमें उनके सह-अभिनेता मनोज मांचू थे।

मॉडलिंग करिअर

[संपादित करें]
चित्र:Riya Calendar.jpg
दब्बू रत्नाणी के कैलेंडर के 2004 एडिशन के विख्यात पृष्ठ में.

फाल्गुनी पाठक का याद पिया की आने लगी (वैकल्पिक शीर्षक: चूड़ी जो खनकाई), आशा भोसले का झुमका गिरा रे, जगजीत सिंह और भोंसले का जब सामने तुम और कहीं कहीं से, लता मंगेशकर, भोंसले और सिंह का दिल कहीं होश कहीं, सोनू निगम का जीना है तेरे लिए और शान का सुट्टा मारो जैसे अनेक लोकप्रिय गायकों के संगीत वीडियो में काम करने पर रिया एक बहुत लोकप्रिय मॉडल बनी। उन्होंने अपना पहला संगीत वीडियो याद पिया की आने लगी सोलह साल की उम्र में किया था।[45][46]इस की बजह से उनके आरम्भ काल के करियर में वह संगीत वीडियो के कलाकार के रूप में पहचानी गई,[47] पर सन् 2005 में उन्होंने छवि को छोड़ना चाहा।[48]रिया अनेक पत्रिकाओं के आवरण पर प्रकट हुई, जिनमें शामिल है फेमिना, एलान,[49]मैन्स वर्ल्ड,[50] ग्लैडरैग्स, सावी और एली, मैक्सिम और कॉस्मोपॉलिटन के भारतीय संस्करण,[51] साथ ही में उन्होंने लक्मे फैशन वीक (2005-2007) और विल्स फैशन वीक (2006-2007) जैसे अग्रणी फैशन शो के रैंप पर भी काम किया है। इन फैशन शो में उन्होंने अपनी बड़ी बहन राइमा सेन के साथ भाग लिया।[52] मॉडलिंग के साथ साथ, रिया ने विज्ञापन की दुनिया में भी अपनें कदम रखें। अपनी मॉडलिंग करियर के उच्चतम बिन्दु पर वह 2006 में पहुंची, जब उन्होंने शीतल पेय लिम्का के ब्रांड एंबेसडर के रूप में दीपिका पादुकोण की जगह लीं।[53][54]उनकी अन्य उल्लेखनीय कार्य में कोलगेट, डाबर वाटिका, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट और निरमा आदि शामिल हैं।

सन् 2004 में उनकी अर्धनग्न तसवीर प्रमुख भारतीय फोटोग्राफर दब्बू रत्नानी के वार्षिक कैलेंडर में छापा गया, जो भारतीय ग्लैमर उद्योग की एक बड़ी घटना थी।[55][56]दब्बू के अनुसार, "उनकी माँ ने उस कैलेंडर को प्रकाशित होने के बहुत समय बाद देखा था। उनके मतानुसार वह बहुत कामुक था और रिया को वह नहीं करना चाहिए था। लेकिन इस तसवीर के बारे में लोगों की प्रतिक्रिया शानदार थीं। रिया इतनी रोमांचित थीं कि अपने अगले विज्ञापन के लिए भी उसने मुझे उसे इसी तरह प्रकट करने को कहा।"[57]यह उनके मॉडल करियर की विशेष घटना रही,[58] जिससे उनको रत्नाणी के वार्षिक कैलेंडर में प्रस्तुत होने का तीन साल का अनुबंध मिला।[59]वह एकमात्र महिला चेहरा है, जिसको लगातार पांच वर्षों (2003-2007) तक कैलेंडर में विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।[60][61]

निजी जीवन और परिवार

[संपादित करें]

24 जनवरी सन् 1981 को कोलकता, पश्चिम बंगाल में जन्मी रिया, पूर्व अभिनेत्री मुन मुन सेन की बेटी हैं,[22][62] और बंगाली सिनेमा की लीजेंड सुचित्रा सेन की पोती हैं।[63]मुंबई आ के बसने से पहले वह अपनें माता-पिता और बहन राइमा सेन, जो भी एक अभिनेत्री है, के साथ कोलकाता में रहती थीं। उनके पिता भारत देव वर्मा त्रिपुरा के शाही परिवार के सदस्य है।[64]उनकीं दादी, इला देवी, कूच बेहार (Cooch Behar) की राजकुमारी थी, जिनकीं छोटी बहन गायत्री देवी जयपुर की महारानी थी।[64]उनकीं दादी इंदिरा, बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव गायकवाड़ III की एकलौति बेटी थीं।[65][66]रिया के परनाना आदिनाथ सेन कोलकाता के एक प्रमुख व्यापारी थे, जिनके पिता दीनानाथ सेन - पूर्व केंद्रीय विधि मंत्री अशोक कुमार सेन के रिश्तेदार - त्रिपुरा के महाराजा के मंत्री अथवा दीवान थे।[67]दोनों बहन परदे पर अपनी नानी के प्रथम नाम से जानी जाती है, जबकि सरकारी कागजात में उनका उपनाम देव वर्मा हैं।[68]

रिया ने अपनी स्कूल की शिक्षा लोरेटो हाउस और रानी बिरला कॉलेज, कोलकता से पूरी की।[64] उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान में अध्ययन किया,[69] और आभूषण-डिजाइन को अपना शौक बनाया।[70]फ़िल्मों व विज्ञापनों में ज्यादातर वह अपने डिजाईन करे हुए कपडे पहनती है।[71]रिया कथक में प्रशिक्षित है और अब भी विजयश्री चौधरी के पास सीख रही है,[72] इस के उपरांत वह किक्बोक्सिंग (Kickboxing) की शिक्षा भी ले रही है (बेली डांसिंग के 5 स्तरों में 1 स्तर पूरा कर चुकी है)।[11][73]रिया ने छोटे मोटे मॉडलिंग कार्य के माध्यम से फिल्म उद्योग में प्रवेश किया, उनके करियर के आरम्भ काल में वह मुंबई और कोलकाता के बीच सार्वजनिक परिवहन से यात्रा करती थीं।[22][74][75]फिल्म उद्योग में प्रवेश करने के बाद वे अपनी माँ के दक्षिण कोलकाता के बालीगंज सर्कुलर रोड के घर को छोड़कर मुंबई आ बसीं।[76]वह वहाँ जुहू में अपने पारिवारिक घर में अपनी बहन के साथ रहने लगीं।[75][77]मुंबई में उनके ठहराव के दौरान उनको मीडिया ने मॉडल और अभिनेता जॉन अब्राहम के साथ प्रेम प्रसंग में सम्बंधित किया।[78]बॉलीवुड प्रेस ने सन् 2008 में, अनुमान के आधार पर उनको उपन्यासकार सलमान रुश्दी के साथ जोड़ा, हालांकि दोनों ने कहा कि वें सिर्फ अच्छे दोस्त है।[79]

रिया को अनेक असामयिक घटनाओं का सामना करना पड़ा है। फ्रांस में शादी नं. 1 के फिल्मांकन के दौरान अकस्मात से एक स्टन्टमैन की मोटरसाइकिल उन पर चढ़ गई और वह बेहोश हो गई थीं, पर वह गंभीर रूप से घायल नहीं हुई थीं।[80]फ़िल्म सिलसिले की रीलिज़ के कुछ समय पूर्व, जिसमें उन्होंने अपने प्रेमी अश्मित पटेल के साथ काम किया, एक 90 सेकंड का वीडियो क्लिप, जो उस जोड़ी को आपत्तिजनक स्थितियों में दर्शाता है, मल्टीमीडिया संदेश सेवा और इन्टरनेट के माध्यम से वितरित हुआ।[52][81]जब फ़िल्मी-हस्तियां को समान स्थितियों में कैमराफ़ोन से पकडी जाती है, तब घटते कईं विवादों में से यह एक था।[82][83]इस घटना के बाद, यह जोड़ी अलग हो गई,[84][85] हालांकि उस एमएमएस क्लिप में दिखाई देती लड़की खुद होने की बात का रिया ने खंडन किया था।[83]एक समीक्षक का कहना था कि यह फुटेज बनावटी और प्रचार का हथकंडा था।[86]सन् 2007 में, उन्हें बैंकॉक में अपनी चॉकलेट की आदत से मुक्ति के लिए डीटौक्सीफीकेशन (detoxification) सत्र में से गुजरना पड़ा था।[87]

बाह्य व्यक्तित्व

[संपादित करें]

परदे के प्रदर्शन ने रिया को भारत में एक सेक्स प्रतीक और युवाओं के आदर्श के रूप में स्थापित किया।[11][88][89]फिल्म उद्योग में प्रवेश से ही, शादी नं. 1 में बिकनी पहनने[90][91] और परदे पर सिलसिले और स्टाइल में अपने सह-कलाकारों के साथ, क्रमानुसार अश्मित पटेल और शर्मन जोशी के साथ, चुम्बन के द्रश्य देने को ले कर उन्होंने सब को आकर्षित किया था। भारतीय सिनेमा सापेक्ष रूप में रूढ़िवादी होने के कारण और इस तरह के प्रदर्शनों के बारे में उनके खुद के निवेदनों के कारण स्वयं के बयान के कारण उन पर लोगों का ध्यान बना रहा।[25][92][93]फिल्म में अपनी पहचान बनाने से पहले वह पार्टीयो के लिए प्रसिद्ध थीं, जो उन्होंने पंद्रह साल की उम्र से शुरू किया था।[94][95]रिया की सार्वजनिक व्यक्तित्व की तुलना उनकी माँ मुन मुन से की जाती है, जो अपने समय की सेक्स प्रतीक थीं,[52][96] जबकि उनकी बहन राइमा की तुलना ज्यादातर उनकी नानी सुचित्रा से की जाती हैं।[62][97]

हालांकि उनको अपनी फिल्म करियर में अभी तक बड़े पैमाने पर सफलता हांसिल करना बाकी है, रिया ने काफी पैमाने पर मीडिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। फेमिना के सितम्बर 2007 में प्रकाशित अंक में, वह फेमिना 50 मोस्ट ब्यूटीफुल विमेन में नौवें स्थान पर घोषित किया गया था। वह मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता के 2008 के फाइनल में एक जूरी सदस्य थी।[98]एक एचआईवी (HIV)/एड्स (AIDS) जागरूकता संबंधित संगीत वीडियो हाथ से हाथ मिला में वहीदा रहमान, शिल्पा शेट्टी, दिया मिर्जा, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, नसीरुद्दीन शाह, तबू और लारा दत्ता जैसे बॉलीवुड अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ रिया भी दिखाई दी थीं।[89][99]सन् 2003 में विश्व बाल सप्ताह (नवम्बर 14-20) के दौरान बच्चों की नेत्र की चिकित्सा के लिए पैसे जुटाने के लिए उन्होंने मैकडॉनल्ड्स इंडिया (McDonald India) पर चैरिटी अपिरिअन्स दिए थे।[100]

फिल्मोग्राफी

[संपादित करें]
जेम्स रोहित जुगराज - मोहित अहलावत, मोहन अगाशे, स्नेहल दाबी, निशा कोठारी हिन्दी आइटम नंबर
सिलसिले खालिद मोहम्मद अनुष्का तबू, भूमिका चावला, जिमी शेरगिल, राहुल बोस, सेलिना जेटली, अश्मित पटेल, दिव्या दत्ता हिन्दी
ईट वोस रेईनिंग देट नाइट महेश मांजरेकर - रियाज अहमद, विक्टर बनर्जी, महेश मांजरेकर, डॉन मोएलर, मुन मुन सेन, सुष्मिता सेन अंग्रेजी
2006 rowspan अपना सपना मनी मनी संगीत सिवान शिवानी रितेश देशमुख, सेलिना जेटली, अनुपम खेर, कोएना मित्रा, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ हिन्दी
द बैचलर (The Bachelor) अजय सिन्हा निशा शर्मन जोशी, राइमा सेन, मनोज पाहवा, हिमानी शिवपुरी, मनीष नागपाल अपूर्ण |
रोकड़ा रमेश कोटर - अरशद वारसी, अश्मित पटेल, आशीष चौधरी, शमिता शेट्टी, तनुश्री दत्ता हिन्दी अपूर्ण
लव यू हमेशा कैलाश सुरेन्द्रनाथ मेघना रिश्मा मलिक, सोनाली बेंद्रे, अक्षय खन्ना, निरूपा रॉय हिन्दी मूलतः 1999 में रीलिज़ के लिए अनुसूचित, रिया देव वर्मा के नाम से
2007 rowspan हेय बेबी साजिद खान - अक्षय कुमार, फरदीन खान, रितेश देशमुख, विद्या बालन हिन्दी आइटम नंबर
2008 rowspan | | नेनू मीकू तेलुसा ...? अजय शास्त्री - मनोज मांचू, स्नेह उल्लाल | | तेलुगु | | तमिल में डब
हीरोस (Heroes) - सलमान खान, प्रीति जिंटा, सोहेल खान हिन्दी
जोर लगा के ... हैया गिरीश गिरिजा जोशी - मिथुन चक्रवर्ती, महेश मांजरेकर, सीमा बिस्वास, गुलशन ग्रोवर हिन्दी अपूर्ण
लव खिचड़ी श्रीनिवास भाश्याम - रणदीप हुडा, रितुपर्ना सेनगुप्ता, दिव्या दत्ता, राखी सावंत हिन्दी घोषित
2009 पेइंग गेस्ट परितोष पेंटर अवनि जी. असरानी, सयाली भगत, आशीष चौधरी, नेहा धूपिया, जावेद जाफरी, सेलिना जेटली, विजू खोटे, इंद्र कुमार, जॉनी लीवर, पेंटल, चंकी पांडे, डेलनाज़ पॉल, वत्सल सेठ, श्रेयस तलपडे हिन्दी रिलीज़ दिनांक: 19 जून 2009

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Riya sen Digital medium". Archived from the original on 5 सितंबर 2019. Retrieved 5 सितंबर 2019.
  2. "Riya Sen's new role". Films. Behindwoods. 6 सितंबर 2006. Archived from the original on 24 फ़रवरी 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite web}}: Check date values in: |year= / |date= mismatch (help)
  3. "Riya Sen". India's Who is Who. Maps of India. Archived from the original on 15 अप्रैल 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  4. Singh, Harneet (10 सितंबर 2002). "Friday ko kya ho raha hai?". Times of India. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  5. Chetan, Mallik (5 अगस्त 2004). "Paisa vasool". Times of India. Archived from the original on 20 जुलाई 2012. Retrieved 31 मई 2008.
  6. "Paisa vasool". Times of India. BSNL. Retrieved 31 मई 2008.[मृत कड़ियाँ]
  7. "Style sets new Bollywood 'Sen'sation". Times of India. 30 अप्रैल 2002. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  8. "Talk of the Town". द हिन्दू. 2 जनवरी 2002. Archived from the original on 13 जनवरी 2011. Retrieved 31 मई 2008.
  9. "Are you ready for comedy?". Times of India. 3 जून 2003. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  10. "Movie Review: Xcuse Me". India Info. Archived from the original on 14 मार्च 2007. Retrieved 31 मई 2008.
  11. Siddiqui, Rana (18 नवंबर 2005). "Image matters". द हिन्दू. Archived from the original on 18 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  12. "Bollywood bug bites Hollywood". Times of India. 23 जुलाई 2003. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  13. "Box-office bonanza". Hindu Business Online. 30 जनवरी 2003. Archived from the original on 18 जून 2007. Retrieved 31 मई 2008.
  14. "'Bhoot' factor makes way for this week's offbeat films". NewIndPress. 17 जून 2003. Archived from the original on 1 जुलाई 2003. Retrieved 31 मई 2008.
  15. "Plan focuses on male bonding". Times of India. 7 जनवरी 2004. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  16. "For better or for worse?". India Television. 10 फरवरी 2004. Archived from the original on 30 अगस्त 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  17. "It's boom time for Hinglish films". Times of India. 13 जनवरी 2003. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  18. "Where are 'Made in India' English films headed?". Music India Online. 5 नवंबर 2007. Archived from the original on 14 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  19. "Loaded with glamour!". द हिन्दू. 7 नवंबर 2005. Archived from the original on 11 मार्च 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  20. "The timing is perfect!". द हिन्दू. 3 नवंबर 2005. Archived from the original on 5 नवंबर 2012. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  21. "The master purveyor of comedy is back, but…. Cinema". द हिन्दू. 22 जुलाई 2007. Archived from the original on 27 मई 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  22. Vasisht, Divya (7 नवंबर 2002). "Straight Answers". Times of India. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  23. Rajiv Dutta. "Exclusive: Sexy Struggling Actress!". India Target. Archived from the original on 29 जनवरी 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  24. Almadi, Manisha (17 अक्टूबर 2006). "There's too much politics in Bollywood". Times of India. Archived from the original on 31 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  25. Sharma, Mandvi (14 अक्टूबर 2005). "Oh Riya-lly!". Times of India. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  26. Staff Reporter (30 जून 2005). "Screen On & Off". The Telegraph. Archived from the original on 4 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  27. Srivastava, Rajesh (21 अक्टूबर 2006). "Riya Sen: The hottest Bollywood actress and model". Every Query. Archived from the original on 17 मई 2008. Retrieved 10 जून 2008.
  28. "Bollybabes get wetter and wilder". Times of India. 17 अक्टूबर 2003. Archived from the original on 11 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  29. "In your dreams, honey...!". Times of India. 10 जून 2004. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  30. "Factory fresh". The Telegraph. 30 जून 2005. Archived from the original on 4 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  31. "21 Bollywood beauties dance for Sajid's 'Hey Baby'". NowRunning.com. 21 जनवरी 2007. Archived from the original on 13 जनवरी 2009. Retrieved 31 मई 2008.
  32. "Riya Sen in Arasatchi". India Varta. Archived from the original on 18 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  33. "Sush makes her Bangla debut". Times of India. 19 मार्च 2003. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  34. "Riya Sen dropped from The Bong Connection". BollyVista. 13 फरवरी 2006. Archived from the original on 24 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  35. "Fun, Raima, fun". Times of India. 24 मार्च 2003. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  36. Mannath, Malini (9 दिसंबर 2005). "Movie Review: Ananthabhadram". Chennaionline.com. Archived from the original on 10 जून 2008. Retrieved 9 मार्च 2010. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  37. "Riya Sen in Ananthabhadram". That's Malayalam. Archived from the original on 17 जुलाई 2011. Retrieved 31 मई 2008.
  38. "Thanmatra, Ananthabhadram bag five State film awards each". द हिन्दू. 2 अगस्त 2006. Archived from the original on 16 अप्रैल 2007. Retrieved 31 मई 2008.
  39. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; Santosh on a roll नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  40. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> का गलत प्रयोग; sify_analysis नाम के संदर्भ में जानकारी नहीं है।
  41. "Mesmerising mystery". द हिन्दू. 2 अगस्त 2006. Archived from the original on 18 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  42. "Indian Dance". BBC. 2 अगस्त 2006. Archived from the original on 26 फ़रवरी 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  43. "Vanaprastham". Keral. Archived from the original on 31 अक्तूबर 2006. Retrieved 31 मई 2008. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  44. "Kathakali comes alive on screen". डेक्कन हेराल्ड. 2 अगस्त 2006. Archived from the original on 29 सितंबर 2007. Retrieved 29 मार्च 2007.
  45. Gupta, Aparna (5 जनवरी 2003). "And now, Riya creates a Sen-sation!". India Times. Times of India. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  46. Shahin, Ruhi (5 जनवरी 2003). ""What is the big deal about being sexy?"". India Times. Times of India. Archived from the original on 21 सितंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  47. "'I was stuck with a sexy image'". Times of India. 4 मई 2004. Archived from the original on 29 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  48. "More than oomph". The Telegraph. 31 जनवरी 2005. Archived from the original on 6 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  49. एलान (Elaan), अगस्त से सितम्बर 1999
  50. मैन्स वर्ल्ड, फरवरी 2007
  51. कॉस्मोपॉलिटन, फरवरी 2004; कॉस्मोपॉलिटन, फरवरी 2007
  52. Pradhan, Bharathi S. (8 जून 2007). "Riya and Raima, Lolo and Bebo". The Telegraph. Archived from the original on 30 जनवरी 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  53. PTI (11 फरवरी 2008). "Coca-Cola signs up Riya as brand ambassador for Limca". Access My Library. Archived from the original on 20 जुलाई 2012. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  54. "Limca: Water, water everywhere publisher = AgencyFAQs". 11 फरवरी 2008. Archived from the original on 25 जुलाई 2011. Retrieved 31 मई 2008. {{cite web}}: Check date values in: |date= (help); Missing pipe in: |title= (help)
  55. Vijayakar, Rajiv (3 फरवरी 2006). "Capturing the X factor: Daboo Ratnan". डेक्कन हेराल्ड. Archived from the original on 14 मार्च 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  56. Ratnani, Dabboo (6 जनवरी 2006). "24 frames make a year". The Telegraph. Archived from the original on 6 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  57. Ratnani, Daboo. ""Riya has one of the finest faces"". रीडिफ. Archived from the original on 13 अक्तूबर 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  58. Ratnani, Dabboo (29 फरवरी 2008). "Being Riya". Times of India. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  59. "Riya Sen biography". Biography. RiyaSen.net. Archived from the original on 18 मई 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  60. Dabboo Ratnani (2004). "Riya has one of the finest faces". रीडिफ special. रीडिफ. Archived from the original on 13 अक्तूबर 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  61. "Dabboo Ratnani's 2004 calendar launched". Films. Screen India. 2004. Archived from the original on 27 सितंबर 2007. Retrieved 31 मई 2008.
  62. Jha, Subhash K (28 मार्च 2008). "Riya and Raima Sen to act together". Mid-Day. Archived from the original on 30 अप्रैल 2008. Retrieved 10 जून 2008.
  63. Chatterji, Shoma A. (2002), Suchitra Sen : A Legend in Her Lifetime, नई दिल्ली: Rupa & Co., ISBN 81-7167998-6
  64. Buyers, Christopher. "The Manikya Dynasty: Genealogy". Royal Ark India. Archived from the original on 13 जनवरी 2016. Retrieved 31 मई 2008.
  65. कूच बेहार (COOCH BEHAR) (देशी राज्य), क्वींसलैंड विश्वविद्यालय; लिया गया: 18 अप्रैल 2008
  66. गेराल्दिने फोर्ब्स et al. (Geraldine Forbes et al.), द न्यू कैम्ब्रिज हिस्ट्ररी ऑफ इन्डिया[मृत कड़ियाँ], पृष्ठ 135, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस, 2003, ISBN 0-521-26727-7
  67. Chatterji, Shoma A. (2002). Suchitra Sen: A Legend in Her Lifetime. Rupa & Co. ISBN 81-7167998-6.
  68. "Will you change your surname after marriage?". Times of India. 24 जनवरी 2004. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  69. George, Vijay (18 जून 2006). "Acting is a serious profession". द हिन्दू. Archived from the original on 14 अक्तूबर 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  70. "Rich dividends for celebrity interests?". Times of India. 11 अप्रैल 2007. Archived from the original on 5 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  71. Sharma, Smriti (18 अगस्त 2007). "Limca girl loses her F.I.Z.Z." The Tribune. Archived from the original on 11 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  72. "गीता, स्मिली, गायत्री टेक कथक लेसन्स - बॉलीवुड हिन्दी तमिल तेलुगु भारतीय संगीत और वीडियो और". Archived from the original on 16 जुलाई 2011. Retrieved 9 मार्च 2010.
  73. Pai, Aditi (1 मार्च 2008). "Dance like a star". इंडिया टुडे. Archived from the original on 3 मार्च 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  74. Gupta, Aparna (25 अप्रैल 2003). "Singing along with the stars". Times of India. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  75. "Star tracks: Signposts for wannabe". The Tribune. 15 फरवरी 2004. Archived from the original on 10 अक्तूबर 2007. Retrieved 8 नवंबर 2008. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate=, |date=, and |archive-date= (help)
  76. "The other Garbo". Times of India. 25 मार्च 2007. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  77. "Now it's Raima's turn to rule Bollywood". IndiaInfo. 26 मार्च 2007. Archived from the original on 6 दिसंबर 2008. Retrieved 8 नवंबर 2008. {{cite news}}: Check date values in: |accessdate= and |archive-date= (help)
  78. "John & Riya made for each other?". हिन्दुस्तान टाइम्स. 7 अगस्त 2006. Archived from the original on 21 सितंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  79. "सलमान रुश्दी की नज़र 'बॉलीवुड जॉर्डन' पर". Archived from the original on 6 अक्तूबर 2009. Retrieved 9 मार्च 2010. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  80. "Riya Sen's near death experience". Express India. 25 अगस्त 2006. Archived from the original on 25 अप्रैल 2007. Retrieved 31 मई 2008.
  81. "Ashmit's raunchy private video leaked". Mid-Day. 27 अप्रैल 2005. Archived from the original on 10 नवंबर 2006. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archivedate= (help)
  82. "MMS Bug". Zee News. 1 जनवरी 2006. Retrieved 31 मई 2008.
  83. Das, Madhuparna (30 जून 2006). "11/10". The Telegraph. Archived from the original on 1 जनवरी 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  84. "Riya blasts ex-lover". HT Tabloid. Style Icon. 30 सितंबर 2006. Archived from the original on 15 अप्रैल 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  85. Rastogi, Tavishi Paitandi (24 दिसंबर 2006). "Bongshells ringing in Bollywood". हिन्दुस्तान टाइम्स. Archived from the original on 5 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  86. Jha, Subhash K (27 जून 2005). "Ashmit-Riya MMS clip to garner publicity?". Movies. India Times. Archived from the original on 15 मई 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  87. "What's cooking with the stars?". Times of India. 15 सितंबर 2007. Archived from the original on 21 सितंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  88. George, Vijay (18 नवंबर 2005). "Mesmerising mystery". द हिन्दू. Archived from the original on 18 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  89. "Joining hands to spread AIDS awareness on television". द हिन्दू. 25 जुलाई 2006. Archived from the original on 8 फ़रवरी 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  90. "Now, some hot stuff from Riya Sen". Apun Ke Choice. 4 अक्टूबर 2005. Archived from the original on 16 मई 2008. Retrieved 31 मई 2008.
  91. "How Riya Sen was convinced to wear a bikini". Apun Ke Choice. 9 नवंबर 2005. Archived from the original on 11 जून 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)
  92. Nandgaonkar, Satish (19 दिसंबर 2004). "Much ado about kissing". The Telegraph. Archived from the original on 1 अगस्त 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help); Unknown parameter |coauthors= ignored (|author= suggested) (help)
  93. "'Men are born hunters'". HTTabloid. 12 जून 2006. Archived from the original on 3 जनवरी 2009. Retrieved 31 मई 2008.
  94. "Style". Radio Sargam. Archived from the original on 29 अक्तूबर 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  95. "Sen philosophy". Times of India. 12 अक्टूबर 2003. Archived from the original on 5 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  96. "Discover Moon Moon Sen's world". Times of India. 5 जून 2007. Archived from the original on 27 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  97. राइमा सेन को अपने कपड़े उतारने में कोई हर्ज नहीं, हिंदुस्तान टाइम्स, 15 अक्टूबर 2007
  98. Kkomal Seth, Gautam Seth (11 फरवरी 2008). "Mr. India World 2008 Finale". SmashHits News. SmashHits. Archived from the original on 23 दिसंबर 2008. Retrieved 31 मई 2008. {{cite web}}: Check date values in: |date= and |archive-date= (help)
  99. Kumar, Anuj (7 जुलाई 2006). "Simply incredible". द हिन्दू. Archived from the original on 18 अक्तूबर 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |archive-date= (help)
  100. Bhatia, Ravi (3 नवंबर 2003). "Effective interventions needed to check neonatal deaths". Tribune India. Archived from the original on 9 अगस्त 2007. Retrieved 31 मई 2008. {{cite news}}: Check date values in: |date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]