सामग्री पर जाएँ

रियल बेटिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रियल बेटिस
पूर्ण नाम रियल बेटिस बलोम्पिए, एसएडी
उपनाम हेलियोपोलिटानोस (हेलियोपोलिटंस)
एल ग्लोरियोसो (द ग्लोरियस)[1][2]
बेटिकोस (समर्थक)
लघु नाम बेटिस
स्थापना 12 सितम्बर 1907; 118 वर्ष पूर्व (1907-09-12) (सेविला बालोम्पी के रूप में)
मैदान एस्टाडियो डे ला कार्टुजा[3]
(क्षमता: 70,000)
अध्यक्ष एंजेल हारो गार्सिया
मुख्य कोच मैनुअल पेलेग्रिनी
वेबसाइट [realbetisbalompie.es क्लब का आधिकारिक पृष्ठ]
घरेलू रंग
दूसरा रंग
तीसरा रंग

रियल बेटिस बालोम्पिए (Real Betis Balompié) स्पेन के आंदालुसिया क्षेत्र के सेविले शहर का एक प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब है। यह टीम स्पेन की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग ला लिगा में खेलती है। अपने घरेलू मैच यह लगभग 70,000 दर्शकों की क्षमता वाले एस्टाडियो डी ला कार्टुजा स्टेडियम में खेलती है।[4]

रियल बेटिस ने 1935 में लीग का खिताब जीता था और 1977, 2005 और 2022 में कोपा डेल रे ट्रॉफी अपने नाम की। क्लब का इतिहास कई उतार-चढ़ाव से भरा रहा है और यह कई बार निचली लीग में भी गया है। इसी वजह से इसका मशहूर नारा है – “¡Viva el Betis manque pierda!”, जिसका मतलब है, बेटिस जिंदाबाद, चाहे टीम हार ही क्यों न जाए।[5]

रियल बेटिस के नाम में “बेटिस” शब्द “बाएटिस” से लिया गया है, जो ग्वाडलक्विविर नदी का रोमन नाम था। यह नदी सेविले शहर से होकर गुजरती है और इसी के नाम पर उस समय के रोमन प्रांत का नाम भी रखा गया था।

बाद में, जब क्लब को स्पेन के राजा अल्फोंसो XIII का संरक्षण मिला, तो 1914 में इसके नाम के साथ “रियल” (जिसका अर्थ है ‘शाही’) शब्द जोड़ दिया गया।

स्थापना

[संपादित करें]
रियल बेटिस, 25 दिसंबर 1913
1929 में एस्टाडियो डे ला एक्सपोज़िशन (अब बेनिटो विलामारिन) का मैदान

सेविला एफ.सी. सेविले शहर का पहला फुटबॉल क्लब था, जिसकी स्थापना अक्टूबर 1905 में हुई थी। इसके दो साल बाद, सितंबर 1907 में, दूसरा क्लब एस्पाना बलोम्पिए बना। “बलोम्पिए” शब्द का मतलब ही “फुटबॉल” होता है। इस क्लब की स्थापना स्थानीय पॉलिटेक्निक अकादमी के छात्रों ने की थी और 1909 में इसे आधिकारिक मान्यता मिली, लेकिन 1907 को ही इसकी स्थापना वर्ष माना जाता है।

बाद में सेविला एफसी के अंदर हुए मतभेद के कारण एक और क्लब बना, जिसका नाम बेटिस फुटबॉल क्लब रखा गया। 1914 में इसका विलय सेविला बलोम्पिए के साथ हो गया। उसी साल क्लब को स्पेन के राजा अल्फोंसो XIII का शाही संरक्षण मिला और इसका नाम बदलकर रियल बेटिस बलोम्पिए रख दिया गया। शुरू में लोग इसे “बलोम्पिए” ही कहते थे और 1930 के दशक तक खिलाड़ियों और प्रशंसकों को “लॉस बलोम्पेडिस्टास” कहा जाता था। बाद में “बेटिस” और “बेटिको” शब्द अधिक प्रचलित हो गए।

शुरुआत में रियल बेटिस नीली जर्सी और सफेद शॉर्ट्स पहनती थी, क्योंकि ये रंग आसानी से मिल जाते थे। लेकिन क्लब के संस्थापकों में से एक और टीम के कप्तान मैनुअल रामोस असेंसियो ने स्कॉटलैंड में पढ़ाई के दौरान बने अपने संबंधों का फायदा उठाया। उन्होंने स्कॉटलैंड के क्लब सेल्टिक एफ.सी. से संपर्क किया, जिनके हरे और सफेद रंग अंडालूसिया के झंडे से मिलते थे। उसी कपड़े से बेटिस के लिए किट बनाई गई। उन्होंने क्षैतिज गोल धारियों की जगह सीधी (ऊर्ध्वाधर) हरी-सफेद धारियाँ अपनाईं, जो उस समय स्पेन में किसी अन्य क्लब ने नहीं अपनाई थीं। क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर बेटिस के इतिहास में सेल्टिक या स्कॉटलैंड का कोई उल्लेख नहीं है,[6] 2017 में क्लब ने अंडालूसिया दिवस पर एक विशेष धारीदार किट जारी करके इस ऐतिहासिक संबंध को आधिकारिक रूप से स्वीकार किया।[7] आज भी नीला रंग कभी-कभी टीम की मेहमान किट में दिखाई देता है।[8]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Why are the Betis players called 'Heliopolitans'?". ला लीगा (अंग्रेज़ी भाषा में). 16 जुलाई 2015. 14 नवंबर 2022 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 14 नवंबर 2022.
  2. "Beñat, omnipresente en los tantos heliopolitanos". मूल से से 1 नवंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 1 मार्च 2013.
  3. "Me voy contigo". betismevoycontigo.es. अभिगमन तिथि: 7 जुलाई 2025.
  4. जोन्स, रिच (9 फरवरी 2019). "We ranked the top 10 stadium in La Liga – with a surprise No.1". मिरर. 24 जनवरी 2020 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 25 जनवरी 2020.
  5. "Real Betis, 100 years of passion". फीफा. 18 जनवरी 2007. मूल से से 14 अप्रैल 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 27 अप्रैल 2011.
  6. "La historia – Real Betis Balompié". www.realbetisbalompie.es. 30 मार्च 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 16 मई 2019.
  7. Celtic tribute kit unveiled by Real Betis for Andalusia Day fixture Archived 31 अगस्त 2021 at the वेबैक मशीन, डेली रिकॉर्ड, फरवरी 16, 2017
  8. Real Betis 21–22 Away & Third Kits Released Archived 2021-08-31 at the वेबैक मशीन, फुटबॉल हेडलाइंस, जुलाई 28, 2021

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]