सामग्री पर जाएँ

रिफॉर्म यूके

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रिफ़ॉर्म यूके
नेता नाइजल फराज
उपनेता रिचर्ड टाइस
प्रमुख ह्विप ली एंडरसन (कॉमन्स)
अध्यक्ष जिया यूसुफ
नारा ब्रिटेन आज टूटा हुआ है, आइए हम फिर से इसका निर्माण करें
स्थापित 23 नवम्बर 2018; 6 वर्ष पूर्व (2018-11-23)
इससे टूटी यूनाइटेड किंगडम इंडिपेंडेंस पार्टी
मुख्यालय 83 विक्टोरिया स्ट्रीट
लंदन
SW1 0HW
विकेन्द्रीकृत शाखाएं रिफ़ॉर्म यूके स्कॉटलैंड
रिफ़ॉर्म यूके वेल्स
सदस्यता  (अप्रैल 2025) वृद्धि 2,20,000+[1]
विचारधारा
  • दक्षिणपंथी लोकलुभावन
  • यूरोपीय अलगाववाद
राजनीतिक स्थिति दक्षिणपंथी
सहयोगी संगठन रिफ़ॉर्म डर्बी[2]
बोल्टन फॉर चेंज[3]
आधिकारिक रंग     एक्वा और सफेद
कॉमन्स
5 / 650
लंदन असेंबली
1 / 25
स्थानीय सरकार
5,150 / 18,000
चुनाव चिन्ह
Reform UK
वेबसाइट
reformparty.uk
यूनाइटेड किंगडम की राजनीति


रिफॉर्म यूके एक ब्रिटिश राजनीतिक पार्टी है जिसकी स्थापना 2018 में हुई थी। इसके संस्थापक थे नाइजल फराज और कैथरीन ब्लेकलॉक। यह पार्टी दक्षिणपंथी, जनतावादी और यूरोसेप्टिक विचारधारा रखती है। यह मुख्य रूप से यूनाइटेड किंगडम की राजनीति में ब्रेक्ज़िट से जुड़ी नीतियों पर केंद्रित। रिफॉर्म यूके पार्टी इंग्लैंड में सबसे सक्रिय है, इसकी कई शाखाएँ हैं—कुछ स्कॉटलैंड में और कुछ वेल्स में भी। इस पार्टी का नारा है “ब्रिटेन को सुधार की ज़रूरत है।”

जिया यूसुफ बर्मिंघम शहर में रिफॉर्म यूके की एक सभा में
जिया यूसुफ बर्मिंघम शहर में रिफॉर्म यूके की एक सभा में

नाइजल फराज जून 2024 से पार्टी के नेता के रूप में कार्यरत हैं और रिचर्ड टाइस जुलाई 2024 से उपनेता के रूप में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में इस पार्टी के पाँच सांसद हाउस ऑफ कॉमन्स में और एक सदस्य लंदन असेंबली में हैं। 2024 के आम चुनाव में फराज की नेता के रूप में वापसी के बाद पार्टी के समर्थन में तेज़ वृद्धि हुई। चुनाव में इसे 14.3% वोट शेयर मिला, जिससे यह लोकप्रिय मतों में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. Francis, Sam (28 March 2025). "Reform UK launches 'most ambitious' local election campaign". BBC News. अभिगमन तिथि: 30 March 2025.
  2. "Reform Derby – Change Politics for Good".
  3. "View registration – the Electoral Commission".