रिद्धिमा पंडित

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रिद्धिमा पंडित

रिद्धिमा पंडित
जन्म 25 जून 1983 (1983-06-25) (आयु 40)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल, एंकर
कार्यकाल 2016 - वर्तमान
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

रिद्धिमा पंडित एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री और मॉडल हैं।[1][2] इन्हें लाइफ ओके के धारावाहिक बहू हमारी रजनी कांत में रजनी नाम की इंसानों की तरह दिखने वाली रोबोट के किरदार के लिए काफी जाना जाता है। ये अब तक 120 से ज्यादा विज्ञापन में काम कर चुकी हैं।

करियर[संपादित करें]

रिद्धिमा ने अपना करियर एक मॉडल के रूप में शुरू किया था और कई सारे प्रोजेक्ट पूरे किए थे, जिसमें सनसिल्क, फेयर एंड लवली, डव, हारपिक, केंटर फ्रेश, वीट, लुमिनस, सेट वेट आदि शामिल है। ये काफी स्टेज अभिनेत्री के रूप में काफी अच्छी तरह ट्रेंड है। और नादिरा बब्बर के थियेटर ग्रुप का भाग भी रह चुकी हैं।

इन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लाइफ ओके में आने वाले शो बहू हमारी रजनी कांत से शुरू की, जिसका निर्माण सोनाली जफर ने किया था।[3] इस शो में ये रजनी नाम की एक मानव की तरह दिखने वाली रोबोट का किरदार निभा रही थीं। इसके बाद 2017 में ये सोनी पर आने वाले शो द ड्रामा कंपनी में प्रतिभागी बनी। इसके बाद वूट पर आने वाले वेब सीरीज़ यो के हुआ ब्रो में रागिनी का किरदार निभाया और उसके बाद डांस चैम्पियन्स नाम के एक डांस शो को भी प्रस्तुत कर रही थी।[4]

2018 में ये बिग मैजिक पर आने वाले शो दीवाने अंजाने में विशेष उपस्थिति दर्ज की थी। इसके बाद ये अल्ट बालाजी नाम के प्लैटफ़ार्म के वेब सीरीज़ हम - आई एम बिकौज ऑफ अस में देवीना कपूर का किरदार निभा रही थीं।[5]

2019 में ये कलर्स के स्टंट दिखाने वाले शो खतरों के खिलाड़ी के 9वें सीज़न में भी भाग लिया और तीसरे स्थान के रूप में वहाँ उनका सफर खत्म हुआ। पिछले शो की सफलता के कारण ये खतरा खतरा खतरा नाम के एक और शो में भारती सिंह, हर्ष लिम्बछिया और विकास गुप्ता के साथ काम किया।

धारावाहिक[संपादित करें]

वर्ष कार्यक्रम किरदार प्लेटफॉर्म टिप्पणी सन्दर्भ
2016-2017 बहू हमारी रजनी कांत रजनी कांत / रज्जो लाइफ ओके टेलीविज़न डेब्यू [3]
2017 द ड्रामा कंपनी प्रतिभागी सोनी टीवी [3]
यो के हुआ ब्रो रागिनी वूट वेब श्रृंखला [4][6]
डांस चैम्पियन्स स्वयं स्टार प्लस मेज़बान [7]
2018 दीवाने अनजाने स्वयं बिग मैजिक विशिष्ट उपस्थिति [5]
हम - आई एम बिकॉज़ ऑफ अस देवीना कपूर अल्ट बालाजी वेब श्रृंखला [8]
2019 फीयर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 9 प्रतिभागी कलर्स टीवी तृतीय स्थान [9]
खतरा खतरा खतरा स्वयं कलर्स टीवी मेहमान/आवर्ती
2019–2020 हैवान : द मॉनस्टर अमृता शर्मा ज़ी टीवी मुख्य भूमिका [10]

पुरस्कार[संपादित करें]

  • 2016 — ज़ी गोल्ड अवार्ड्स — सर्वश्रेष्ठ शुरुआत — बहू हमारी रजनी कान्त (जीत)[11][12]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Exclusive! Ridhima Pandit on losing her mother to COVID-19: I am sure that she is happy up there, relieved of all her pain".
  2. "Your jaws will drop when you see television actor Ridhima Pandit on FHM Fantasy's cover".
  3. Rishabh Suri (30 July 2017). "Ridhima Pandit: I will never do crappy roles like heroine ki behen in films". हिन्दुस्तान टाइम्स. मूल से 18 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.
  4. "Aparshakti Khurana relates to his character in the new web series Yo Ke Hua Bro". द इंडियन एक्सप्रेस. Mumbai. IANS. 30 August 2017. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.
  5. "Armaann Tahil joins Ridhima Pandit in Deewane Anjane's Republic Day episode". 22 January 2018. मूल से 8 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.
  6. "Voot originals' strategy of disruptive shows unfolds with 'Yo Ke Hua Bro' from 18 Aug". 17 August 2017. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.
  7. "'Bahu Hamari Rajni Kant' actress Riddhima Pandit to host 'Dance Champions' with Raghav Juyal". मिड डे. 27 September 2017. मूल से 19 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.
  8. "Ridhima Pandit joins ALTBalaji's web-series Kapoors - IWMBuzz". 3 November 2017. मूल से 17 अगस्त 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2019.
  9. Shruti Shiksha (12 July 2018). "Khatron Ke Khiladi Is Back. Contestants Include Vikas Gupta, Bharti Singh, Haarsh Limbachiyaa". NDTV. मूल से 17 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.
  10. ""Ekta Kapoor's upcoming sci fi thriller Haivan to star Param Singh and Ridhima Pandit?"". मूल से 19 सितंबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 जून 2021.
  11. Sarika Sharmaj (10 June 2016). "Ridhima Pandit of Bahu Hamari Rajni_Kant wins first award". TNN. मूल से 9 सितंबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.
  12. "Zee Gold Award 2016 winner list". India Today. 10 June 2016. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 July 2018.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]