रिचर्ड एलन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

रिचर्ड जेम्स एलेन (4 जून 1902 - 1969) एक भारतीय मैदानी हॉकी खिलाड़ी थे, वह 1928, 1932 और 1936 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।[1] एलेन एंग्लो इंडियन थे और उनका जन्म नागपुर, भारत में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ओक ग्रोव स्कूल, मसूरी[2] से की और बाद में सेंट जोसेफ कॉलेज, नैनीताल में भी दाखिला लिया। 1928 के ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में, उन्होंने गोलकीपर के रूप में पांच मैच खेले, उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ एक भी गोल नहीं होने दिया।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ओलंपिक में भारतीय हॉकी का सफ़र". BBC News हिंदी. अभिगमन तिथि 2019-12-13.
  2. "वर्ल्ड कप से चंद रोज पहले लॉन्च हुई भारतीय हॉकी की 'दास्तान'". Firstpost Hindi. 2018-11-22. अभिगमन तिथि 2019-12-16.
  3. "ध्यानचंद ही नहीं, हॉकी के इन सितारों ने भी रोशन किया है ओलिंपिक में देश का नाम". News18 इंडिया. 2017-07-17. अभिगमन तिथि 2019-12-13.