राशिचक्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इज़राइल के बेत ऐल्फ़ा क़स्बे से मिला एक ६वीं सदी की यूनानी लहजे में बनी सड़क की एक टाइल जिसपर राशिचक्र बना हुआ है - हर राशि का एक खाना है

राशिचक्र वह तारामण्डलों का चक्र है जो क्रान्तिवृत्त (एक्लिप्टिक) में आते है, यानि उस मार्ग पर आते हैं जो सूरज एक साल में खगोलीय गोले में लेता है। ज्योतिषी में इस मार्ग को बाराह बराबर के हिस्सों में बाँट दिया जाता है जिन्हें राशियाँ कहा जाता है। हर राशि का नाम उस तारामण्डल पर डाला जाता है जिसमें सूरज उस माह में (रोज दोपहर के बारह बजे) मौजूद होता है। हर वर्ष में सूरज इन बाराहों राशियों का दौरा पूरा करके फिर शुरू से आरम्भ करता है।

अन्य संस्कृतियों में राशियाँ[संपादित करें]

बैबिलोनियावासियों ने राशिचक्र को १६ राशियों में विभक्त किया था। चंद्रमा की दैनिक गति के अनुसार चीनियों ने राशिचक्र को २८ राशियों में विभक्त किया। भारत में चंद्रपथ २७ नक्षत्रों में विभक्त है। यह जानना आवश्यक है कि उपर्युक्त सब विभाजन चांद्र राशिचक्र के हैं।

बारह राशियाँ[संपादित करें]

आधुनिक राशियों की यह बारह राशियाँ हैं, जो पश्चिमी संस्कृतियों और भारतीय संस्कृति में एक ही हैं -

संख्यांक चिन्ह खगोलीय रेखांश संस्कृत नाम लातिनी नाम अंग्रेज़ी अनुवाद यूनानी नाम बैबिलोनियाई नाम[1]
1 ♈︎ ♈️ ०° मेष एरीज़ Aries (The Ram) Κριός/Kriós MUL LUḪUN.GA "The Agrarian Worker", Dumuzi
2 ♉︎ ♉️ ३०° वृष टौरस Taurus (The Bull) Ταῦρος/Tauros MULGU4.AN.NA "The Steer of Heaven"
3 ♊︎ ♊️ ६०° मिथुन जॅमिनाइ Gemini (The Twins) Δίδυμοι/Didymoe MULMAŠ.TAB.BA.GAL.GAL "The Great Twins" (Lugalgirra and Meslamta-ea)
4 ♋︎ ♋️ ९०° कर्क कैन्सर Cancer (The Crab) Καρκῖνος/Karkinos MULAL.LUL "The Crayfish"
5 ♌︎ ♌️ १२०° सिंह लीओ Leo (The Lion) Λέων/Léōn MULUR.GU.LA "The Lion"
6 ♍︎ ♍️ १५०° कन्या वर्गो Virgo (The Maiden) Παρθένος/Parthénos MULAB.SIN "The Furrow"; "The Furrow, the goddess Shala's ear of corn"
7 ♎︎ ♎️ १८०° तुला लिब्रा Libra (The Scales) Ζυγός/Zygós zibanitum "The Scales"
8 ♏︎ ♏️ २१०° वृश्चिक स्कोर्पियो Scorpio (The Scorpion) Σκoρπιός/Skorpiós MULGIR.TAB "The Scorpion"
9 ♐︎ ♐️ २४०° धनु सैजीटेरिअस Sagittarius (Centaur The Archer) Τοξότης/Toxótēs MULPA.BIL.SAG, Nedu "soldier"
10 ♑︎ ♑️ २७०° मकर कैप्रिकॉर्न Capricorn ("Goat-horned" The Sea-Goat) Αἰγόκερως/Aegókerōs MULSUḪUR.MAŠ "The Goat-Fish"
11 ♒︎ ♒️ ३००° कुम्भ अक्वेरियस Aquarius (The Water Bearer) Ὑδροχόος/Hydrokhóos MULGU.LA "The Great One", later "pitcher"
12 ♓︎ ♓️ ३३०° मीन पाइसीज़ Pisces (The Fish) Ἰχθύες/Ιkhthyes MULSIM.MAḪ "The Tail of the Swallow", later DU.NU.NU "fish-cord"

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Peter Whitfield, History of Astrology (2001); W. Muss-Arnolt, The Names of the Assyro-Babylonian Months and Their Regents, Journal of Biblical Literature (1892).