कान्हड़देव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(रावल कान्हड़े से अनुप्रेषित)

कान्हड़देव (शासनकाल 1296-1316 ई) भारत के [चहमान(चौहान)राजवंश] के एक राजा थे जिन्होने जवालिपुर (आज के [जालौर]) के आसपास के क्षेत्रों पर शासन किया। पहले वह अपने पिता सामन्तसिंह के साथ संयुक्त रूप से प्रशासन देखते थे और दिल्ली सल्तनत से होने वाले आक्रमणों का प्रतिकार करने में सहायता करते थे।