रामटेक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रामटेक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
—  लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
समय मंडल: आईएसटी (यूटीसी+५:३०)
देश  भारत
राज्य महाराष्ट्र
ज़िला रामटेक

रामटेक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र है। रामटेक महाराष्ट्र राज्य के नागपुर ज़िले में स्थित एक तीर्थ स्थान है। वनवास के समय राम के टिकने का स्थान या पड़ाव को रामटेक कहा जाता है। नागपुर से रामटेक स्टेशन 26 मील की दूरी पर है। रामटेक से बस्ती एक मील की दूरी पर है। रामटेक के पास रामगिरि नामक पर्वत है। पर्वत के ऊपर श्रीराम मन्दिर है। श्रीराम मन्दिर के सामने वराह भगवान की मूर्ति है। रामटेक से दो मील दूर रामसागर तथा अम्बासागर नामक दो पवित्र सरोवर हैं। इनके किनारे कई मन्दिर हैं। रामटेक में जैन मन्दिर भी है। कुछ विद्वानों का मत है कि कालिदास के मेघदूत का रामगिरि यही है।

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]