सामग्री पर जाएँ

रानी मौड धरती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रानी मौड धरती
Queen Maud Land
१९१५ के शोध अभियान में कोट्स धरती के केर्ड तट का नज़ारा
१९१५ के शोध अभियान में कोट्स धरती के केर्ड तट का नज़ारा
महाद्वीपअंटार्कटिका
क्षेत्रफल
  कुल2,700,000 kमी2 (1,000,000 वर्ग मील)

रानी मौड धरती (Queen Maud Land) पूर्वी अंटार्कटिका का एक भाग है। यह कोट्स धरती से पूर्व में और एन्डर्बी धरती से पश्चिम में स्थित है। अंटार्कटिका में साधारणतया क्षेत्र दक्षिणी ध्रुव से दो रेखांशों (लोंगीट्यूडों) के बीच परिभाषित किये जाते हैं। रानी मौड धरती २०° पश्चिम और ४५° पूर्व के रेखांशों के बीच का इलाक़ा है। नॉर्वे यहाँ पर अपनी सम्प्रभुता बताता हैं, लेकिन न तो उसे विश्व के अन्य देश स्वीकारते हैं और न ही इसे अंटार्कटिक संधि में मान्यता दी गई है। रानी मौड धरती का क्षेत्रफल २७ लाख वर्ग किमी है। तुलना के लिये भारत का कुल क्षेत्रफल ३२ लाख से ज़रा अधिक है।[1]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. McGonigal, David (2009). Antarctica: Secrets of the Southern Continent Archived 2014-07-12 at the वेबैक मशीन. frances lincoln ltd. ISBN 978-0-7112-2980-8.