रानी मुखर्जी की फ़िल्में

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रानी मुखर्जी कैमरे से दूर देखते हुये
दिल बोले हड़ीप्पा के प्रचार के दौरान २००९ में रानी मुखर्जी।

रानी मुखर्जी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें बॉलीवुड फ़िल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने बांग्ला फ़िल्म बियर फूल (१९९२) से फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म का निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था तथा रानी ने इस फ़िल्म में सहायक अभिनेत्री का अभिनय किया था।[1] उनकी प्रमुख अभिनय भूमिका के रूप में १९९७ की नाटक फ़िल्म राजा की आयेगी बारात पहली फ़िल्म थी जिसमें उन्होंने बलात्कार की शिकार युवती का अभिनय किया। फ़िल्म आर्थिक रूप से (टिकट खिड़की) पर असफल रही लेकिन उन्होंने स्टार स्क्रीन पुरस्कार समारोह में विशेष जूरी ट्राॅफी पुरस्कार जीता।[2] सन् १९९८ में आमिर खान के साथ एक्शन फ़िल्म ग़ुलाम में अभिनय किया जिसने उन्हें एक नई पहचान दी।[3] उसी वर्ष बाद में रानी मुखर्जी ने रूमानी नाटक फ़िल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान के रूमानी आकर्षण का अभिनय किया। इस फ़िल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाया।[4] उनकी इस पहली सफलता के बाद उन्होंने हास्य फ़िल्म हैलो ब्रदर (१९९९), एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बिच्छू (२०००) और नाटक फ़िल्म नायक (२००१) सहित विभिन्न फ़िल्मों में मुख्य अभिनेत्री का अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी उनके फ़िल्मी जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक नहीं रही।[5][6][7] कमल हासन की द्विभाषी फ़िल्म हे राम में उन्होंने सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें और अधिक ख्याति प्राप्त हुई। यह फ़िल्म उस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों में शामिल हुई थी।[8]

मुखर्जी के फ़िल्मी जीवन को तब एक नया मोड़ मिला जब उन्होंने २००२ में यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म साथिया में अग्रणी भूमिका में अभिनय किया। रूमानी नाटक फ़िल्म में उन्होंने एक मेडिकल छात्रा का अभिनय किया है जिससे उन्हें फ़िल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला।[9][10] उसी वर्ष उन्होंने अदनान सामी के संगीत विडियो के गीत "तेरा चेहरा" में विशेष अभिनय किया।[11] वर्ष २००४ में रूमानी हास्य फ़िल्म हम तुम और युवा में अपने अभिनय के लिए, मुखर्जी एक ही वर्ष में क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार और सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं।[12][13][14] उसी वर्ष उन्होंने वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म — वीर-ज़ारा में भी अभिनय किया।[15] वर्ष २००५ में उन्होंने ब्लैक में अंधी, बहरी और गूंगी महिला का अभिनय करके प्रशंसा प्राप्त की और समालोचकों द्वारा प्रशंसित फंतासी फ़िल्म पहेली में अभिनय किया।[16][17] उन्होंने उसी वर्ष की सफलतम फ़िल्मों में से एक बंटी और बबली में एक महिला चोर का अभिनय भी किया।[18] ब्लैक में अपने अभिनय के लिए उन्होंने उस वर्ष फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– क्रिटिक ट्रोफिज़ पुरस्कार जीता।[10] अगले वर्ष, बॉलीवुड की विदेशों में सबसे अधिक कमाई वाली नाटक फ़िल्म — कभी अलविदा ना कहना में विश्वासघाती पत्नी का अभिनय किया।[19]

आर्थिक रूप से सफल परिवार नाटक फ़िल्म ता रा रम पम (२००७) में अग्रणी भूमिका में अभिनय के बाद अगले दो वर्ष तक मुखर्जी ने यश राज फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्मों को वरियता देना आरम्भ कर दिया।[20][21] इनमें से किसी भी फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया।[22] उसके बाद उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो डांस प्रीमियर लीग (२००९) में प्रतिभा न्यायाधीश के लिए चुनी गईं।[23] २०११ में जीवनी आधारित थ्रिलर फ़िल्म नो वन किल्ड जेसिका में हठी टेलीविजन रिपोर्टर मीरा गैटी के अभिनय से उन्हें पुनः फ़िल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया[24] और पिछले चार वर्षों में उनकी पहली सफल फ़िल्म बनी।[25] उन्हें टेलीविज़न धारावाहिक सी॰आई॰डी॰ में पुनः गैटी का अभिनय मिला।[26] वर्ष २०१२ में अलौकिक रोमांचक फ़िल्म तलाश में एक दुःखी माँ का अभिनय किया जिसे व्यावसायिक सफलता मिली,[27] और वर्ष २०१३ में उन्होंने संकलन फ़िल्म बॉम्बे टॉकीज़ की चार लघु कथाओं में से एक में अभिनय किया।[28]

फ़िल्में[संपादित करें]

शीर्षक वर्ष अभिनय निर्देशक टिप्पणी सन्दर्भ
बियर फूल १९९२ मिली चटर्जी राम मुखर्जी बंगाली फ़िल्म [1]
राजा की आयेगी बारात १९९७ माला अशोक गायवाड़ [2]
ग़ुलाम १९९८ आलिषा विक्रम भट्ट [29]
कुछ कुछ होता है १९९८ टीना मल्होत्रा करण जौहर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार [4]
मेहंदी १९९८ पूजा हामिद अली [30]
मन १९९९ अज्ञात इन्द्र कुमार "काली नागिन के जैसी" में विशेष उपस्थिति [31]
हैलो ब्रदर १९९९ रानी सुहेल ख़ान [32]
बादल २००० रानी राज कँवर [33]
हे राम २००० अपर्णा राम कमल हासन तमिल और हिन्दी में बनी द्विभाषी फ़िल्म [34]
हद कर दी आपने २००० अंजली खन्ना मनोज अग्रवाल [35]
बिच्छू २००० किरण बाली गुड्डू धनोवा [36]
हर दिल जो प्यार करेगा २००० पूजा ओबेरॉय राज कँवर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के अभिनय के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार—नामित [10]
कहीं प्यार ना हो जाये २००० प्रिया शर्मा के॰ मूरली मोहन राव [37]
बॉलीवुड आईएम अलपनरॉस्क २००० स्वयं क्रिश्चियन फ्रेई स्विस वृत्त चित्र
श्रेयरहित; केमियो उपस्थिति
[38]
चोरी चोरी चुपके चुपके २००१ प्रिया मल्होत्रा अब्बास-मस्तान [39]
बस इतना सा ख्वाब है २००१ पूजा श्रीवास्तव गोल्डी बहल [40]
नायक २००१ मंजरी शंकर [41]
कभी खुशी कभी ग़म २००१ नैना कपूर करण जौहर अतिथि उपस्थिति [42]
गैम्बलिंग, गोड्स एण्ड एलएसडी २००२ स्वयं पीटर मेटलर कनाडा-स्विस वृत्त-चित्र
केमियो अभिनय
[43]
प्यार दीवाना होता है २००२ पायल खुराना किर्ति कुमार [44]
मुझसे दोस्ती करोगे! २००२ पूजा साहनी कुणाल कोहली [45]
साथिया २००२ डॉ॰ सुहानी शर्मा सेहगल शाद अली फ़िल्मफेयर समालोचक पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ
नामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
[10]
चलो इश्क़ लड़ायें २००२ सपना अज़ीज़ सेजवाल [46]
चलते चलते २००३ प्रिया चोपड़ा अज़ीज़ मिर्ज़ा नामित—फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार [10]
चोरी चोरी २००३ खुशी मल्होत्रा मिलन लुथरिया [47]
कलकत्ता मेल २००३ बुलबुल/रीमा[I] सुधीर मिश्रा [48]
कल हो ना हो २००३ अज्ञात निखिल आडवाणी "माही वे" गाने में विशेष उपस्थिति [49]
एलओसी कारगिल २००३ हेमा जे पी दत्ता [50]
युवा २००४ शशी बिस्वास मणिरत्नम् सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [10]
हम तुम २००४ रेहया प्रकाश कुणाल कोहली सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [10]
वीर-ज़ारा २००४ सामिया सिद्दिक़ी यश चोपड़ा नामित—सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [10]
ब्लैक २००५ मिशेल मैकनली संजय लीला भंसाली सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर समालोचक पुरस्कार
[10]
बंटी और बबली २००५ विम्मी "बबली" सलुजा शाद अली नामित—सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [10]
पहेली २००५ लच्छी भंवरलाल अमोल पालेकर [51]
मंगल पाण्डे २००५ हीरा केतन मेहता [52]
द इन्नर एण्ड आउटर वर्ल्ड ऑफ़ शाह रुख खान २००५ स्वयं नसरीन मुन्नी कबीर ब्रितानी वृत्तचित्र [53]
कभी अलविदा ना कहना २००६ माया तलवार करण जौहर नामित—सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [10]
बाबुल २००६ मालविका "मिल्ली" तलवार कपूर रवि चोपड़ा [54]
ता रा रम पम २००७ राधिका "शोना" शेखर राय बनर्जी सिद्धार्थ आनन्द [55]
लागा चुनरी में दाग २००७ विभावरी "बडकी" सहाय/नताशा[I] प्रदीप सरकार नामित—सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [10]
सांवरिया २००७ गुलाब संजय लीला भंसाली नामित—सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [10]
ओम शांति ओम २००७ स्वयं फराह खान "दीवानगी दीवानगी" गाने में विशेष उपस्थिति [56]
थोड़ा प्यार थोड़ा मैजिक २००८ गीता कुणाल कोहली [57]
रब ने बना दी जोड़ी २००८ अज्ञात आदित्य चोपड़ा "फिर मिलेंगे चलते चलते" गाने में विशेष उपस्थिति [58]
लक बाय चांस २००९ स्वयं जोया अख्तर केमियो अभिनय [59]
दिल बोले हड़ीप्पा २००९ वीरा कौर/वीर प्रताप सिंह[II] अनुराग सिंह [60]
नो वन किल्ड जेसिका २०११ मीरा गायती राज कुमार गुप्ता सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [24]
अइय्या २०१२ मीनाक्षी देशपांडे सचिन कुंडलकर [61]
तलाश २०१२ रोशनी शेखावत रीमा कागती नामित—सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफेयर पुरस्कार [62]
बॉम्बे टॉकीज़ २०१३ गायत्री करण जौहर[III] अजीब दास्ताँ है ये भाग में [63]
मर्दानी २०१४ शिवानी शिवाजी रॉय प्रदीप सरकार [64][65]

टेलीविजन[संपादित करें]

शीर्षक वर्ष अभिनय निर्माता उपाख्यान सन्दर्भ
डांस प्रीमियर लीग २००९ न्यायाधीश सिनेयुग २४ प्रकरण [23]
सी॰आई॰डी॰ २०११ मीरा गैती बी॰पी॰ सिंह "अभिजीत के अतीत का राज़" [26][66]

संगीत वीडियो उपस्थिति[संपादित करें]

शीर्षक वर्ष अदाकार निर्देशक अभिनय ऐलबम सन्दर्भ
"तेरा चेहरा" २००२ अदनान सामी बेला सहगल अज्ञात तेरा चेहरा [11]
[67]

पाद टिप्पणी[संपादित करें]

^[I] उन्होंने एक ही पात्र का अभिनय किया जिसके दो नाम हैं।[68][69]
^[II] उन्होने एक महिला का अभिनय किया है जो पुरुष का स्वांग रचती है।[70]
^[III] बॉम्बे टॉकीज़ चार लघु फ़िल्मों का समूह है जिनका निर्देशन अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और करण जौहर ने किया है।[71][72]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Rani Mukherjee in a Bengali film?" [रानी मुखर्जी बंगाली फ़िल्म में?] (अंग्रेज़ी में). एनडीटीवी इंडिया. ८ अक्टूबर २०१०. मूल से 17 मई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४.
  2. "Who is Rani Mukherji?" [रानी मुखर्जी कौन है?]. एनडीटीवी इंडिया. २१ मार्च २०१२. मूल से 30 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४. नामालूम प्राचल |langauge= की उपेक्षा की गयी (|language= सुझावित है) (मदद)
  3. एन, पैट्सी (२७ नवम्बर २०१२). "Rani Mukerji:People still remember me as the Khandala girl" [रानी मुखर्जी: लोग आज भी मुझे खण्डाला वाली लड़की के रूप में याद करते हैं।] (अंग्रेज़ी में). रीडिफ डॉट कॉम. मूल से 30 नवंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४.
  4. "'Kuch Kuch Hota Hai' wins all top Filmfare honors" ['कुछ कुछ होता है' ने सभी शीर्ष फ़िल्मफेयर पुरस्कार जीते]. इण्डिया अब्रोड (अंग्रेज़ी में). २६ फ़रवरी १९९९. मूल से 8 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.(सब्सक्रिप्शन आवश्यक)
  5. "Box Office 1999" [बॉक्स ऑफ़िस १९९९] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफिस इंडिया. मूल से 10 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  6. वर्मा, सुकन्या (१५ दिसम्बर २०००). "Oh, for an aspirin!" [ओह, एक महत्वकांक्षा के लिए!] (अंग्रेज़ी में). रीडिफ.कॉम. मूल से 21 सितंबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.
  7. "Rani Mukherji" [रानी मुखर्जी]. इण्डिया अब्रोड (अंग्रेज़ी में). २० सितम्बर २००२. मूल से 28 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ मई २०१४.(सब्सक्रिप्शन आवश्यक)
  8. कान्नन, रामया (१३ नवम्बर २०००). "Hey Ram: ready to strike gold?" [हे राम: स्वर्ण की दौड़ के लिए तैयार]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). मूल से 24 अक्तूबर 2004 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  9. झा, सुभाष के॰ (४ मार्च २०१४). "Rani Mukerji on a roll" [रानी मुखर्जी उपर की ओर]. हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 26 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  10. "Rani Mukherjee: Awards & nominations" [रानी मुखर्जी: पुरस्कार और नामांकन] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 31 दिसंबर 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  11. अविजीत, अंशुल (७ अक्टूबर २००२). "Singing in the rain" [वर्षा में गाते हुये]. इण्डिया टुडे (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  12. "Shah Rukh, Rani Mukherjee bag top awards" [शाहरुख खान, रानी मुखर्जी शीर्ष पुरस्कार जीते]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). २८ फ़रवरी २००५. मूल से 4 जनवरी 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  13. "Biography of Rani Mukerji" [रानी मुखर्जी की जीवनी] (अंग्रेज़ी में). ज़ी न्यूज़. मूल से 6 सितंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  14. आस्जाद, नाज़िर (१६ मार्च २०१२). "There's something about Rani Mukherji..." [यहाँ रानी मुखर्जी के बारे में कुछ...]. ईस्टर्न आई (अंग्रेज़ी में). मूल से 11 जून 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.(सब्सक्रिप्शन आवश्यक)
  15. "Box Office 2004" [बॉक्स ऑफ़िस २००४] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  16. (वीर गडरिया) पाल बघेल धनगर
  17. "Paheli is India's Oscar entry" [पहेली भारत की ऑस्कर प्रविष्टि के लिए] (अंग्रेज़ी में). रिडिफ़ डॉट कॉम. २६ सितम्बर २००५. मूल से 28 अगस्त 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  18. "Box Office 2005" [बॉक्स ऑफ़िस २००५] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  19. "Top Lifetime Grossers Overseas" (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. मूल से 6 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २ जून २०१४.
  20. "Box Office 2007" [बॉक्स ऑफ़िस २००७] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. मूल से 14 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ जून २०१४.
  21. "The rise and fall of Rani Mukerji" [रानी मुखर्जी का उदय और ढ़लान] (अंग्रेज़ी में). रिडिफ डॉट कॉम. २३ सितम्बर २००९. मूल से 26 अप्रैल 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ जून २०१४.
  22. "No actor sticks to one production house: Rani" [कोई भी कलाकार निर्माणघर से नहीं चिपकता: रानी] (अंग्रेज़ी में). द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. ८ दिसम्बर २०१०. अभिगमन तिथि २४ जून २०१४.
  23. बेहल, सुचित्रा (२२ नवम्बर २००९). "In passing" [फ़ुरसत में]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). मूल से 19 सितंबर 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ३ जून २०१४.
  24. "Filmfare Awards 2011 winners" [फ़िल्मफेयर पुरस्कार २०११ विजेता]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). ३१ जनवरी २०१२. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ जून २०१४.
  25. "Bollywood rediscovered mega hits in 2011" [बॉलीवुड ने २०११ में पुनः मेगा हिट प्राप्त की] (अंग्रेज़ी में). सीएनएन आईबीएन. १६ दिसम्बर २०११. मूल से 2 अप्रैल 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ जून २०१४.
  26. लालवानी, विकी (१० जनवरी २०११). "Rani overshadows Vidya?" [रानी, विद्या की रक्षा करती है?]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). मूल से 26 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ जून २०१४.
  27. "Top Ten Worldwide Grossers 2012" [दुनिया की २०१२ की सबसे सफल १० फ़िल्में] (अंग्रेज़ी में). बॉक्स ऑफ़िस इण्डिया. १७ जनवरी २०१३. मूल से 15 फ़रवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ जून २०१४.
  28. "Critics' review: Bombay Talkies is Karan Johar's victory". हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). ३ मई २०१३. मूल से 14 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ जून २०१४.
  29. "Ghulam (1998)" [ग़ुलाम (१९९८)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 31 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  30. "Mehandi (1998)" [मेहंदी (१९९८)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  31. "Mann (1999)" [मन (१९९९)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  32. "Hello Brother (1999)" [हैलो ब्रदर (१९९९)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 1 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  33. "Badal (2000)" [बादल (२०००)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  34. "Hey! Ram (2000)" [हे! राम (२०००)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 5 जून 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  35. "Hadh Kar Di Aapne (2000)" [हद कर दी आपने (२०००)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 28 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  36. "Hadh Kar Di Aapne (2000)" [हद कर दी आपने (२०००)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  37. "Kahin Pyaar Na Ho Jaaye (2000)" [कहीं प्यार ना हो जाये (२०००)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 12 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  38. "Bollywood im Alpenrausch – Indische Filmemacher erobern die Schweiz" [अलपनरॉस्क में बॉलीवुड – भारतीय फ़िल्मनिर्माता स्विट्जरलैण्ड में] (अंग्रेज़ी में). स्विस फ़िल्म्स. मूल से 27 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  39. "Chori Chori Chupke Chupke (2001)" [चोरी चोरी चुपके चुपके (२००१)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 31 मार्च 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  40. "Bas Itna Sa Khwaab Hai (2001)" [बस इतना सा ख्वाब है] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 19 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  41. "Nayak (2001)" [नायक (२००१)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  42. "Kabhi Khushi Kabhie Gham (2001)" [कभी खुशी कभी ग़म (२००१)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 1 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  43. "Cast: Gambling, Gods and LSD" [कलाकार: जुआ, देवता और एलएसडी]. ब्रिटिश फ़िल्म इंश्टिट्यूट्स. मूल से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४. नामालूम प्राचल |langauge= की उपेक्षा की गयी (|language= सुझावित है) (मदद)
  44. "Pyaar Diwana Hota Hai (2002)" [प्यार दिवाना होता है (२००२)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  45. "Mujhse Dosti Karoge (2002)" [मुझसे दोस्ती करोगे (२००२)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 7 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  46. "Chalo Ishq Ladaaye (2002)" [चलो इश्क़ लड़ायें (२०००)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  47. "Chori Chori (2003)" [चोरी चोरी (२००३)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 10 जनवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  48. "Calcutta Mail (2003)" [कलकत्ता मेल (२००३)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 22 जुलाई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  49. "Kal Ho Naa Ho (2003)" [कल हो ना हो (२००३)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 25 दिसंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  50. "Loc-Kargil (2003)" [एलओसी-कारगिल (२००३)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 5 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  51. "Paheli (2005)" [पहेली (२००५)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  52. "Mangal Pandey – The Rising (2005)" [मंगल पाण्डे (२००५)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 30 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  53. छाबरा, असीम (17 अक्टूबर 2005). "Shah Rukh's inner world". रीडिफ.कॉम. मूल से 18 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 मार्च 2014.
  54. "Baabul (2006)" [बाबुल (२००६)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 3 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  55. "Ta Ra Rum Pum (2007)" [ता रा रम पम (२००७)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 2 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  56. "Om Shanti Om (2007)" [ओम शांति ओम (२००७)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 25 अक्तूबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  57. डी॰ गुप्ता, प्रतिम (२४ जून २००८). "Guardian Angel" [लोकपाल]. द टेलीग्राफ (अंग्रेज़ी में). मूल से 1 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  58. "Rab Ne Bana Di Jodi (2008)" [रब ने बना दी जोड़ी] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 6 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  59. "Luck by Chance (2009)" [लक बाय चांस] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 1 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  60. "Dil Bole Hadippa! (2009)" [दिल बोले हड़ीप्पा (२००९)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 1 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  61. "Aiyyaa (2009)" [अइय्या (२००९)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 26 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  62. "'Barfi!', 'Gangs of Wasseypur' lead Filmfare nominations" ['बर्फी!', 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' फ़िल्मफेयर नामांकन में अग्रणी]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). १५ जनवरी २०१३. मूल से 19 जनवरी 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  63. "Bombay Talkies (2013)" [बॉम्बे टॉकीज़ (२०१३)] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. मूल से 7 जुलाई 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २२ अप्रैल २०१४.
  64. "Rani Mukerji's Mardaani gets A certificate from censor board" [रानी मुखर्जी की मर्दानी ने सेंसर बोर्ड से 'व' प्रमाण पत्र प्राप्त]. इंडिया टुडे (अंग्रेज़ी में). ३० जुलाई २०१४. मूल से 2 अगस्त 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ११ अगस्त २०१४.
  65. मयंक शेखर (२२ अगस्त २०१४). "फ़िल्म रिव्यू: कितनी दमदार है 'मर्दानी'?". बीबीसी हिन्दी. मूल से 28 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ सितम्बर २०१४.
  66. आर॰ सोनल (७ अक्टूबर २००९). "माधुरी की जगह रानी". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि २७ सितम्बर २०१४.
  67. कोटवानी, हितेन (२० फ़रवरी २००७). "Adnan Sami to star in Bela Sehgal's next?" [अदनान सामि बेला सहगल के अगले में अभिनय करेंगे?]. हिन्दुस्तान टाइम्स (अंग्रेज़ी में). मूल से 6 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४.
  68. खुबचंदानी, लता. "Movie review: Calcutta Mail" [फ़िल्म समीक्षा: कलकत्ता मेल] (अंग्रेज़ी में). सिफ़ी डॉट कॉम. मूल से 10 अप्रैल 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४.
  69. "Queen of hearts" [दिलों की रानी]. द हिन्दू (अंग्रेज़ी में). १२ अक्टूबर २००७. मूल से 5 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४.
  70. गज्जार, मनीष (२ अक्टूबर २००९). "Bollywood reviews: Dil Bole Hadippa" [फ़िल्म समीक्षा: दिल बोले हडिप्पा] (अंग्रेज़ी में). बीबीसी. मूल से 29 मार्च 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४.
  71. "Bollywood directors join hands to pay homage to Indian cinema" [ब्बॉलीवुड निर्देशक भारतीय सिनेमा को निष्टाभाव देने के लिए हाथ मिलाते हैं]. द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया (अंग्रेज़ी में). ७ मई २०१२. मूल से 22 जून 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २४ अप्रैल २०१४.
  72. "फिल्म रिव्यू: बॉम्बे टॉकीज़". बीबीसी हिन्दी. ३ मई २०१३. मूल से 6 जून 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि २७ सितम्बर २०१४.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]