सामग्री पर जाएँ

राधा माधव धाम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राधामाधव धाम
बरसाना धाम
राधामाधव धाम का फोटो (२०१४)
राधामाधव धाम (२०१४ में)
धर्म
संबंधनहिन्दू धर्म
देवताराधा कृष्ण
अवस्थिति
अवस्थितिऑस्टिन के निकट
राज्यटेक्सास
देशसंयुक्त राज्य अमेरिका
मॉड्यूल:Location_map में पंक्ति 522 पर लुआ त्रुटि: Unable to find the specified location map definition: "Module:Location map/data/Texas" does not exist।
निर्देशांक30°9′20″N 97°57′28″W / 30.15556°N 97.95778°W / 30.15556; -97.95778निर्देशांक: 30°9′20″N 97°57′28″W / 30.15556°N 97.95778°W / 30.15556; -97.95778
वास्तुकला
स्थापना1990
वेबसाइट
radhamadhavdham.org

राधा माधव धाम, जगद्गुरु कृपालु परिषद (जेकेपी) का अमेरिका का मुख्य केन्द्र है। जगद्गुरु कृपालु परिषद् ऑस्टिन, टेक्सास के दक्षिण में हेज़ काउंटी में 200 एकड़ से अधिक भूमि पर स्थित एक गैर-लाभकारी संगठन है।[1] वस्तुतः राधामाधव धाम एक हिंदू मंदिर और आश्रम परिसर है। यह मन्दिर टेक्सास का सबसे पुराना हिंदू मंदिर है और उत्तरी अमेरिका में सबसे बड़ा मन्दिर है।[2]

जगद्गुरु कृपालु परिषद् एक गैर-लाभकारी, धार्मिक, शैक्षिक और धर्मार्थ संगठन है जो रागानुगा भक्ति के मार्ग का अनुसरण करता है। यह मंदिर 'जेकेपी शिक्षा' सहित कई धर्मार्थ शैक्षिक परियोजनाओं में शामिल है। जेकेपी ने अप्रैल 2014 में 'इकोनॉमिक ग्रोथ सोसाइटी ऑफ इंडिया' द्वारा स्थापित नेल्सन मंडेला शांति पुरस्कार जीता था।[3]

जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज भारत के एक धार्मिक गुरु एवं जगद्गुरु कृपालु परिषद (जेकेपी) के संस्थापक थे। जेकेपी पांच मुख्य आश्रमों के साथ एक विश्वव्यापी हिंदू गैर-लाभकारी संस्था है (भारत में चार और संयुक्त राज्य अमेरिका में एक)। राधा माधव धाम संयुक्त राज्य अमेरिका के जेकेपी का मुख्य आश्रम है। इस मंदिर की स्थापना प्रकाशानंद सरस्वती ने की थी।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ a Dham Blooms in Texas Archived अगस्त 17, 2016 at the वेबैक मशीन
  2. ↑ Gaines, David (September 11, 2020). "I Climbed Up Friday Mountain and Down Barsana Hill". The Wall Street Journal. The Wall Street Journal. अभिगमन तिथि: January 12, 2021.
  3. ↑ Nelson Mandela Peace Award bestowed on the charitable organization supported by Austin based Hindu temple Archived अप्रैल 27, 2014 at the वेबैक मशीन. April 24, 2014. Voice of Asia
  4. ↑ Sadeghi, Chris (5 May 2014). "Religious leader convicted of sex crimes disappears". KXAN. NBC News. मूल से से September 10, 2016 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 14 December 2016.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]