सामग्री पर जाएँ

राधाकिशन दमानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राधाकिशन दमानी
जन्म1954 Edit this on Wikidata (आयु 71)
बीकानेर Edit this on Wikidata
व्यवसायव्यापारी Edit this on Wikidata
जीवनसाथीश्रीकांतादेवी देवी राधाकिशन दमानी Edit this on Wikidata
बच्चेमंजरी चांडक, ज्योति काबरा, मधू चांडक Edit this on Wikidata

राधाकिशन दमानी (जन्म : 1954) एक भारतीय निवेशक तथा डी मार्ट के संस्थापक हैं। फ़रवरी २०२० में मुकेश अम्बानी के बाद 1.35 लाख करोड़ रूपए के साथ वे भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं। [1][2] अप्रैल २०२१ में १००० करोड़ का सबसे महंगा बंगला खरीदकर भी वे सुर्खियों में हैं।[3]

उनका जन्म 1954  में  बीकानेर में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। उनके पिताजी शिवकिशनजी दमानी भी स्टॉक मार्किट में काम करते थे। उन्होंने  मुंबई विश्वविद्यालय में पढाई शुरू की थी लेकिन उन्होंने बैचलर ऑफ़ कॉमर्स की पढाई पूरी नहीं की क्योंकि उनको खुद का व्यापार करना था।

भारतीय शेयर बाजार में सबसे बड़े इंडिविजुअल यानी व्यक्तिगत निवेशक राधाकिशन दमानी हैं. उन्हें राकेश झुनझुनवाला भी अपना 'गुरु' यानी गाइड मानते हैं[4] |

2021 में राधाकिशन दमानी ने दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल्स में 1,001 करोड़ रुपये का घर खरीदा है, जिसे देश का सबसे महंगे घरों में से एक बताया जा रहा है. उन्होंने ये अपने छोटे भाई गोपीकिशन दमानी के साथ मिलकर यह प्रॉपर्टी खरीदी है [5]|

1999 में, उन्होंने नेरुल में एक सहकारी विभाग के स्टोर, अपना बाज़ार की एक फ्रैंचाइज़ी का संचालन किया, लेकिन अपने व्यावसायिक मॉडल के अनुसार "असंबद्ध" था।[6][7] उन्होंने अपनी हाइपरमार्केट श्रृंखला शुरू करने के लिए 2000 में स्टॉक मार्केट छोड़ दिया, डी मार्ट , 2002 में पवई में पहला स्टोर स्थापित किया। 2010 में चेन के 25 स्टोर थे, पोस्ट-कंपनी जो तेजी से बढ़ी और 2017 में सार्वजनिक हो गई।[8][9][10]

2017 में राधाकृष्ण दमानी भारत में दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे, उस समय उन्होंने कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा दिया था[11] |

उनकी बीवी का नाम श्रीकांतादेवी देवी राधाकिशन दमानी है | उनकी तीन बेटियां है, और तीन में से एक बेटी मंजरी चांडक, एवेन्यू सुपरमार्ट्स की डायरेक्टर है [12]| उनकी बेटी ज्योति काबरा भी एक व्यापारी है [13]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Radhakishan Damani becomes India's 2nd richest person". ET Markets. Retrieved 11 June 2020.
  2. "D-Mart's Radhakishan Damani now 2nd richest Indian after RIL's Mukesh Ambani". Financial Express. Archived from the original on 28 फ़रवरी 2020. Retrieved 11 May 2020.
  3. कौन है राधाकिशन दमानी…जिन्होंने एक आइडिया से रातोंरात बनाए 1 लाख करोड़…अब खरीदा 1001 करोड़ का बंगला
  4. "शेयर बाजार में ये हैं राकेश झुनझुनवाला के भी 'गुरु', जानें किन शेयरों में बढ़ाया निवेश". आज तक (in hindi). Retrieved 2022-05-30.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  5. "सादा पहनावा, चमक-दमक से दूर, अब इस शख्स ने खरीदा 1001 करोड़ में घर!". आज तक (in hindi). Retrieved 2022-05-30.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  6. "Make Way For The New King of Retail". Outlook Business. Archived from the original on 7 जून 2020. Retrieved 11 May 2020.
  7. "Exiting a business one has nurtured is always painful, says former DMart co-promoter Ashok Maheshwari". Economic Times. Archived from the original on 8 जून 2020. Retrieved 11 May 2020.
  8. "The silent giant of the stock market". Rediff. Archived from the original on 17 मई 2020. Retrieved 11 May 2020.
  9. "The businessman who got richer during the lockdown". Rediff. Archived from the original on 11 मई 2020. Retrieved 14 जून 2020.
  10. "This is how Radhakishan Damani became India's second richest person". GQ India. Archived from the original on 7 जून 2020. Retrieved 11 May 2020.
  11. "D-Mart वाले राधाकृष्ण दमानी बने भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स, कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा". आज तक (in hindi). Retrieved 2022-05-30.{{cite web}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  12. "Radhakishan Damani becomes India's 2nd richest person". Archived from the original on 7 जून 2020. Retrieved 14 जून 2020.
  13. "Jyoti Varun Kabra". Archived from the original on 14 जून 2020. Retrieved 14 जून 2020.