सामग्री पर जाएँ

रातातुय

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रातातुय  

रातातुय, टमाटर के क्रीम सॉस के साथ परोसा गया
उद्भव
वैकल्पिक नाम रातातुय निस्वाज़
संबंधित देश  फ़्रांस
देश का क्षेत्र प्रोवाँस-आल्प-कोत दाज़ुर
व्यंजन का ब्यौरा
मुख्य सामग्री सब्ज़ियाँ (टमाटर, प्याज़, ज़ुकिनी, बैंगन, शिमला मिर्च, लहसुन, मरुआ, सौंफ और तुलसी या तेज़ पत्ते, अजवाइन)
अन्य प्रकार कोंफ़ी ब्याल्दी

रातातुय (फ़्रांसीसी: Ratatouille) या रातातुय निस्वाज़ (फ़्रांसीसी: Ratatouille Niçoise) एक पारंपरिक फ़्रांसीसी सब्ज़ी पकवान है, जिसका उद्गम दक्षिण फ़्रांस के प्रोवाँस क्षेत्र में हुआ। यह ग्रामीण प्रोवाँसाल भोजन का भाग है, जहाँ ग्रीष्म की अधिशेष मौसमी सब्ज़ियों को साथ में पकाया जाता है। उन मौसमी सब्ज़ियों को ज़ैतून के तेल में पकाकर रातातुय को तैयार किया जाता है।

रातातुय को आमतौर पर टमाटर, प्याज़, लहसुन, ज़ुकिनी, बैंगन और शिमला मिर्च के साथ बनाया जाता है, जिसमें प्रोवाँसाल जड़ी-बूटियों को तड़का जाता है। इनमें तुलसी, मरुआ या सौंफ जैसी ताई जड़ी-बूटियों के साथ-साथ अजवायन, तेज़पत्ते जैसी सूखी जड़ी-बूटियाँ आ सकती हैं।

रातातुय निस्वाज़, कूटू के साथ
रातातुय निस्वाज़, कूटू के साथ 
रातातुय निस्वाज़ ताज़ी जड़ी-बूटियों के साथ
रातातुय निस्वाज़ ताज़ी जड़ी-बूटियों के साथ 
कच्ची सामग्रियाँ
कच्ची सामग्रियाँ 
धीमी आंच पर उबाला गया और ताज़ी अजमोद से सजाया गया
धीमी आंच पर उबाला गया और ताज़ी अजमोद से सजाया गया 
कोंफ़ी ब्याल्दी

यह भी देखें

[संपादित करें]