राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित प्रदेश दमन एवं दीयू
एड्स नियंत्रण पर एक शृंखला का भाग |
श्रेणी:भारतीय सरकारी एड्स नियंत्रण संस्थाएँ |
---|
राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित प्रदेश दमन एवं दीयू, दमन और दीयू में एड्स के मामलों की रोकथाम, पारिवारिक स्वास्थ्य और राज्य में रक्त बैंकों के प्रबंधन का कार्य देखती है।[1]
राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित क्षेत्र दमन एवं दीयू का लक्षित समूहों तक सन्देश
[संपादित करें]अनुमान किया गया है कि सोसाइटी का सन्देश केवल ३० से ६० प्रतिशत व्यापारिक यौनकर्मियों, स्थानपरिवर्तन करनेवालों, समुद्र पर काम करनेवालों और समुद्रतट पर काम करनेवालों तक पहुँच पाई है।[2]
अधिक जोखिमवाले समूहों की समीक्षा
[संपादित करें]राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी, केंद्र-शासित क्षेत्र दमन एवं दीयू ने अंडमान एवं निकोबार, हिमाचल प्रदेश, पांडिचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, मुंबई, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के साथ-साथ अधिक जोखिमवाले समूहों की समीक्षा का काम काफ़ी देर से यानी २००३ से शुरू किया।[2]
लाइसेंसी रक्त बैंकों के आधुनिकीकरण के माध्यम से मज़बूत बनाना
[संपादित करें]दमन और दीव, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, जम्मू एवं कश्मीर, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम और नगालैंड इन राज्यों में पंजीकृत / लाइसेंसी रक्त बैंकों की संख्या को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन और राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटियों के समन्वय और सक्रियता की वजह से आधुनिक बनाया जा चुका है।[2]
एचआइवी/एड्स- प्रभावी व्यक्तियों की देखरेख न रखने की आलोचना
[संपादित करें]कुछ आलोचकों का मानना है कि दमन व दियू और झारखण्ड सहित १० राज्य जिनमें उत्तरांचल, छत्तीसगढ़, दादरा व नगर हवेली, जम्मू व कश्मीर, पाण्डिचेरी, मेघालय, मध्य प्रदेश और बिहार भी शामिल हैं, एड्स/ एचआइवी - प्रभावी व्यक्तियों की देखरेख पर कुछ भी खर्च नहीं किया है जहाँ एड्स के कई मामले मामले प्रकाश में आए हैं।[3]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Contact details SACS pdf". NACO. अभिगमन तिथि: 10July 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ अ आ इ "Chapter I". MINISTRY OF HEALTH AND FAMILY WELFARE, भारत सरकार. अभिगमन तिथि: 10July 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
(help)[मृत कड़ियाँ] - ↑ "टी.वी.आर. शेनाय बढ़ रहा है एड्स का खतरा". Panchjanya. मूल से से 24 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 जुलाई 2012.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)