राजेश अग्रहरि
राजेश कुमार अग्रहरि उत्तर प्रदेश के जाने माने एक उद्योगपति व समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता हैं।[1][2] वे स्पाइस ब्रांड राजेश मसाला के चेयरमैन व डायरेक्टर हैं, जिसकी स्थापना १९९७ में हुआ था। २८ दिसंबर, २०१४ को अग्रहरि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
राहुल गांधी के गढ़ होने के बावजूद अमेठी से सपा समर्थित इनकी पत्नी चन्द्रमा देवी अग्रहरि अमेठी नगर पालिका से नगर पालिका चुनाव जीतकर लगातार दूसरी बार अध्यक्षा निर्वाचित हुई हैं।[3][4]
उद्योग
[संपादित करें]वें १३ फ़रवरी २००४ से राजेश मसाला प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं, जो मिनिस्ट्री ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स ऑफ़ इंडिया (एम्.सी.ए.) से पंजीकृत हैं। साथ ही वें २६ अप्रैल २०१२ से राजेश मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के भी डायरेक्टर हैं।[5][6] इस उद्योग की शुरुवात इनके पिता स्व. आर. आर. अग्रहरि ने की थी।[7]
२००७ विधान सभा चुनाव
[संपादित करें]समाजवादी पार्टी मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के आग्रह पर राजेश अग्रहरि राजनीति के अखाड़े में उतर आये और वर्ष २००७ में सुल्तानपुर जिला के अमेठी विधान सभा से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा।[8][9] इस चुनाव में उन्हें २०८०४ मत मिला और वो हार गए।[10][11] वे सपा से जुलाई २०१४ तक जुड़े रहे।[12]
विवाद और सपा से निष्काशन
[संपादित करें]उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के नेता व उद्योगपति राजेश अग्रहरि को पार्टी विरोधी गतिविधि, पार्टी के नियमो के उल्लंघन के कारण जुलाई २०१४ को समाजवादी पार्टी से ६ साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।[13][14][15][16]
विधायक और कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के मुताबिक लोकसभा चुनाव २०१४ के दौरान भाजपा नेता व वर्तमान केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जब अमेठी जिला आए थे उस समय राजेश मसाला उर्फ़ राजेश अग्रहरि ने उन्हें माला पहनायी थी।[17]
भाजपा में शामिल
[संपादित करें]२८ दिसंबर, २०१४ को राजेश अग्रहरि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपाई और केंद्रीय राज्य मंत्री रामशंकर कठारिया की उपस्तिथि में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की[18][19]
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "राजेश अग्रहरि सपा से निष्काषित". जागरण न्यूज़. Jul 05,2014. Archived from the original on 15 जुलाई 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "गडकरी को माला पहनाई तो पार्टी से निकाले गए समाजवादी नेता". Newstrack live. Jul 7th, 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Independents leading in Uttar Pradesh local bodies elections". The Hindu. नवम्बर 7, 2006. Archived from the original on 22 फ़रवरी 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
- ↑ "UP civic poll: Cong gets a shock". IBN7. Nov 6, 2006. Archived from the original on 22 फ़रवरी 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
- ↑ "Rajesh Kumar Agrahari, Director". Zauba. Nov 6, 2006. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
- ↑ "Rajesh Masala Private Limited". Zauba. Archived from the original on 4 मार्च 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
- ↑ "Rajesh Milk Private Limited". Zauba. Archived from the original on 4 मार्च 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
- ↑ "कांग्रेसी सांसद के कार्यक्रम में राहुल को खरी-खरी". ABP News. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved Nov 13th, 2013.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "गडकरी को माला पहनाने पर समाजवादी पार्टी नेता राजेश मसाला पार्टी से निष्कासित". Amethi: ABP News. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved जुलाई 7, 2014.
- ↑ "Affidavit Details of Rajesh Kumar". Empowering India. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
- ↑ "Uttar Pradesh Assembly Election 2007 Result". Empowering India.[मृत कड़ियाँ]
- ↑ "SP leader expelled from party for 6 years after he garlands Nitin Gadkari". IBN Live. Archived from the original on 15 जुलाई 2014. Retrieved Jul 07, 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
(help) - ↑ "SP leader expelled from party for garlanding Gadkari". Amethi: Indian TV News. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved जुलाई 8, 2014.
- ↑ "अखिलेश यादव ने राजेश मसाला को भी अनुशासन हीनता के आरोप में बाहर निकाला". Jamos News. जुलाई 05,2014. Archived from the original on 14 जुलाई 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "गडकरी की माला राजेश मसाला की दुश्मन बनी". Jul 07, 2014.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "एसपी से छह साल के लिए निकाला". Navbharat Times. Jul 5, 2014. Archived from the original on 22 जुलाई 2014. Retrieved 14 जुलाई 2014.
- ↑ /news/4890760_SP-leader-expelled-from-party-for-garlanding-Garik-.html "SP leader expelled from party for garlanding Gadkari". Press Trust of India. Retrieved 6-Jul-2014.
{{cite news}}
: Check|url=
value (help); Check date values in:|accessdate=
(help)[मृत कड़ियाँ] - ↑ "Laxmikant Bajpai claimed 70 SP members were in touch with BJP". Daily Pioneer. 29 December 2014. Archived from the original on 23 सितंबर 2015. Retrieved 14 मार्च 2015.
- ↑ "राजेश लगायेंगे अब भाजपा में राजनीति का तड़का". Janhit news. 29 December 2014. Archived from the original on 5 अप्रैल 2015. Retrieved 14 मार्च 2015.