राजा सिद्धार्थ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

राजा सिद्धार्थ, जैन धर्म के २४वें तीर्थंकर महावीर स्वामी के पिता थे। वह इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय थे और कुण्डलपुर के राजा थे।

जीवन वृतांत[संपादित करें]

जैन ग्रन्थ उत्तरपुराण के अनुसार वैशाली के राजा चेटक के 10 पुत्र और सात पुत्रियाँ थी। उनकी ज्येष्ठ पुत्री प्रियकारिणी अर्थात त्रिशला का विवाह राजा सिद्धार्थ से हुआ था।[1] माता त्रिशला द्वारा देखें गए १६ शुभ स्वप्नों का अर्थ राजा सिद्धार्थ ने बताया था।[2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Pannalal Jain 2015, पृ॰ 482.
  2. Pannalal Jain 2015, पृ॰ ४६०.

सन्दर्भ ग्रन्थ[संपादित करें]

  • जैन, साहित्याचार्य डॉ पन्नालाल (2015), आचार्य गुणभद्र की उत्तरपुराण, भारतीय ज्ञानपीठ, आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-81-263-1738-7