राजा माधव मल्ल
दिखावट
राजा माधव मल्ल एक राजा थे जिन्होंने मधुबन-मऊ के आसपास के क्षेत्रों पर शासन किया। मधुबन-मऊ वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के मधुबन तहसील में है। राजा माधव मल्ल, विशेन वंश (मझौली राज) के शासक राजा देव मल्ल के द्वितीय पुत्र थे।
राजा माधव मल्ल के दो पुत्र थे- राजा नत्थ मल्ल और राजा अजय बहादुर मल्ल (उर्फ फतह बहादुर मल्ल)। वर्तमान समय में राजा माधव मल्ल के दोनों पुत्रों के वंशज मऊ जनपद के मधुबन तहसील के गाँवो व नगर पंचायत-मधुबन में तथा गोरखपुर सहित अन्य स्थानों में निवास करते हैं।
राजा माधव मल्ल विशेन जी के दोनों पुत्रों के वंशज मऊ जिले के मधुबन तहसील क्षेत्र के निम्नलिखित गाँवों में निवास करते हैं,
- हसनपुर, बहरामपुर, परशुरामपुर, लकुरा, जजौली, अहिरौली, लालनपुर, नत्थुपुर, उफरौली, उसूरी,पांती,खिरीकोठा, गांगेवीर, नरायनपुर, छपराभंगी, कटघरा शंकर, नन्दौर, सीद्धा अहिलासपुर, बस्ती मु• जजौली , लखनौर, गुरम्हा, गंगऊपुर, गोपालपुर निस्फी आदि गांवों में रहते हैं।