राजभवन (नागालैण्ड)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

राजभवन कोहिमा भारत के नागालैण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक आवास है। यह राज्य की राजधानी कोहिमा में स्थित है और निखिल कुमार यहाँ के वर्तमान राज्यपाल हैं[1] जिन्होंने १५ अक्टूबर २००९ को राज्यपाल का पदभार ग्रहण किया था[1]

इतिहास[संपादित करें]

नागालैण्ड राज्य १ दिसम्बर १९६३ को भारत के सोलहवें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। जब नागालैण्ड अस्तित्व में आया था तो उस समय असम (और मेघालय) के राज्यपाल ही नागालैण्ड के राज्यपाल के रूप में कार्य करते रहे।[2] यह व्यवस्था, कुछ परिवर्तनों के साथ, १९८९ तक चलती रही।

कमिश्नर हाउस जिसका निर्माण १९५७ में किया गया था को राजभवन निर्दिष्ट किया गया जब विष्णु सहाय असम और नागालैण्ड के राज्यपाल थे।[2] कमिश्नर हाउस एक छोटा पहाड़ीनुमा भवन था जिसकी दीवारें बाँस की थी जिनपर सीमेण्ट से प्ल्स्तर किया गया था और जो लकड़ी के ढाँचे पर टिका हुआ था। डॉ॰ गोपाल सिंह जब १९८९ में राज्य के विशिष्ट राज्यपाल बनें तब उन्होंने राजभवन का नवीनीकरण करवाया।[2] दीवारों को लकड़ी में पैनल करवाया गया और कुछ सुविधाएँ जोड़ी गईं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Raj Bhavan Kohima Archived 2014-03-11 at the Wayback Machine (अंग्रेज़ी)
  2. Raj Bhavan Kohima (History) Archived 2011-07-21 at the Wayback Machine (अंग्रेज़ी)

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]