राजकुमार रोत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
राजकुमार रोत

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
11 दिसम्बर 2018
चुनाव-क्षेत्र चौरासी

जन्म 26 जून 1992 (1992-06-26) (आयु 31)
डूंगरपुर, राजस्थान
राजनीतिक दल भारत आदिवासी पार्टी
जीवन संगी गीता

राजकुमार रोत (जन्म: 26 जून 1992) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान राजस्थान विधानसभा में चौरासी से विधायक हैं। वे भारत आदिवासी पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। वे 15वीं राजस्थान विधानसभा में सबसे कम उम्र के विधायक चुने गए हैं। वे लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। अभी उन्‍होंने बांसवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु भारत आदिवासी पार्टी से नामांकन किया है। कांग्रेस ने उनकी उम्‍मीदवारी को अपना समर्थन जाहिर किया है।[1]

जन्म[संपादित करें]

राजकुमार रोत का जन्म 26 मई 1992 को डूंगरपुर जिले के खाखर खुणया गांव में हुआ था जो जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित है।

शिक्षा[संपादित करें]

राजकुमार के पिता का नाम शंकर लाल है और माता का नाम पार्वती है। राजकुमार के सर से पिता का साया बचपन में ही उठ गया था। बचपन में ही राजकुमार ने अपने आस-पड़ोस के लोगों में जागरूकता लाना शुरू कर दिया था। अपने अधिकारों के लिए बोलना सिखा दिया था। राजकुमार रोत ने अपनी B.A., B. ED. की शिक्षा डूंगरपुर कॉलेज से किया। राजकुमार रोत डूंगरपुर कॉलेज के छात्र संगठन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके संगठन का नाम भीलप्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) है। राजकुमार रोत का सपना एक शिक्षक बनने का था।

राजनीति[संपादित करें]

राजकुमार दक्षिणी राजस्‍थान के डूंगरपुर-बांसवाड़ा क्षेत्र के आदिवासियों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। वे विधानसभा चुनाव 2018 में सबसे युवा विधायक के रूप में चुने गए। राजकुमार रोत ने बीटी पार्टी से चौरासी विधानसभा से चुनाव लड़ा था और जीते।

सन् 2023 के विधानसभा चुनाव में राजकुमार ने भारत आदिवासी पार्टी से चुनाव लडते हुए करीब सत्तर हजार मतों से विजय प्राप्‍त की।[2]

ये गरीब आदिवासी समुदाय से आते हैं।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Banswara News:गठबंधन के बाद पहली बार कांग्रेस कार्यालय पहुंचे BAP प्रत्याशी राजकुमार रोत,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत". ज़ी न्यूज़. अभिगमन तिथि 2024-04-16.
  2. "Rajasthan Chunav Result: राजस्थान की पहली सीट का आ गया रिजल्ट, बीजेपी-कांग्रेस नहीं इस पार्टी के उम्मीदवार जीते". हिन्दुस्तान. अभिगमन तिथि 2023-12-03.