राइजोबियम
जीवाणुओं का एक वंश एक अगर प्लेट पर राइजोबियम ट्रोपिसी। | |||||||||||||||
| मीडिया अपलोड करें | |||||||||||||||
| प्रकार | टैक्सोन | ||||||||||||||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| गली का पता | |||||||||||||||
| साधारण नाम |
| ||||||||||||||
| |||||||||||||||
| मूल प्रकाशन | |||||||||||||||
| टैक्सोन लेखक | Albert Bernhard Frank, 1889 | ||||||||||||||
| |||||||||||||||
राइजोबियम (Rhizobium) मृदा में पाया जाने वाला एक जीवाणु है, जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण करता है। यह दलहनी फसलों के लिए सर्वाधिक उपयुक्त जैव उर्वरक माना जाता है।[1] इसी प्रकार, एजोला नील-हरित शैवाल के साथ सहजीवन स्थापित कर वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण करता है[2], जिसका उपयोग मुख्य रूप से धान की खेती में किया जाता है।[3]
राइजोबियम जैव-उर्वरक
[संपादित करें]राइजोबियम जैव-उर्वरक एक जैव उर्वरक है। इसमें मौजूद राइजोबियम जीवाणु दलहनी फसलों की जड़ों की ग्रंथियों में सहजीवी के रूप में रहते हैं और वायुमंडलीय नाइट्रोजन स्थिरीकरण का कार्य करते हैं। इस प्रक्रिया से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्राकृतिक रूप से बढ़ती है और फसल की उत्पादकता में वृद्धि होती है।[4]
औद्योगिक स्तर पर यह कल्चर पाउडर और तरल दोनों रूपों में उपलब्ध होता है। पाउडर की तुलना में तरल कल्चर अधिक प्रभावी माना जाता है, क्योंकि ठंडे और छायादार स्थानों पर इसके जीवाणु लंबे समय तक सक्रिय और जीवित रहते हैं। कृषि में इसका उपयोग मुख्य रूप से बीजोपचार के लिए किया जाता है, जिसमें गुड़ और पानी के गर्म घोल को ठंडा करके उसमें यह कल्चर मिलाया जाता है और फिर बीजों को उपचारित किया जाता है।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Rhizobium - an overview | ScienceDirect Topics". www.sciencedirect.com. अभिगमन तिथि: 2026-05-16.
- ↑ Lindström, Kristina; Mousavi, Seyed Abdollah (2020-09-01). "Effectiveness of nitrogen fixation in rhizobia". Microbial Biotechnology. 13 (5): 1314–1335. डीओआई:10.1111/1751-7915.13517. आईएसएसएन 1751-7915. पीएमसी 7415380. पीएमआईडी 31797528.
- ↑ K.shivappashetty, K. Surendragopai And (2023). "GREEN MANURING FOR RICE WITH RHIZOBIUM INOCULATED Sesbania grandiflora". Madras Agricultural Journal (English भाषा में). 83 (apr–apr). डीओआई:10.29321/MAJ.10.A01016. आईएसएसएन 0024-9602.
{{cite journal}}: CS1 maint: unrecognized language (link) - 1 2 "दलहनी फसलों के लिए लाभदायक राइजोबियम". मूल से से 2026-05-16 को पुरालेखित।.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]- मटर में राइजोबियम संवर्ध (एग्रोपेडिया)
- जैव प्रौद्योगिकी का संसार (गूगल पुस्तक ; डी डी ओझा)
| यह लेख एक आधार है। जानकारी जोड़कर इसे बढ़ाने में विकिपीडिया की मदद करें। |