रणजी गौतमपुरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रणजी गौतमपुरा
Runji Gautampura
{{{type}}}
रणजी गौतमपुरा is located in मध्य प्रदेश
रणजी गौतमपुरा
रणजी गौतमपुरा
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 22°59′28″N 75°32′31″E / 22.991°N 75.542°E / 22.991; 75.542निर्देशांक: 22°59′28″N 75°32′31″E / 22.991°N 75.542°E / 22.991; 75.542
ज़िलाइंदौर ज़िला
प्रान्तमध्य प्रदेश
देश भारत
जनसंख्या (2011)
 • कुल13,221
भाषा
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

रणजी गौतमपुरा (Runji Gautampura) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर ज़िले में स्थित एक नगर है।[1][2]

नाम व हिंगोट युद्ध[संपादित करें]

इसका नाम गौतमपुरा शहर और रणजी गाँव को मिलाकर बना है। यहाँ की हिंगोट युद्ध नामक परम्परा प्रसिद्ध है, जिसमें समीप के तुर्रा व कलंगी गाँवों के दो दलों के बीच अग्निबाण चलाकर और थैलों में जलते हुए हिंगोट भरकर फैकने से मुकाबला होता है। हालांकि इसे उत्साह से मनाया जाता है, फिर भी इसमें लोग घायल होते हैं और मृत्युएँ भी हो चुकी हैं। समय-समय पर इसे रोकने के प्रयास विफल रहे हैं। यह दीपावली के एक दिन बाद कार्तिक शुक्ल प्रथम को मनाया जाता है, जो आमतौर पर अक्तूबर के महीने में पड़ता है।[3][4]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]