सामग्री पर जाएँ

रणजीत सिंह सरकारिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
न्यायमूर्ति
आर एस सरकारिया कालीरमना
उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश
कार्यकाल
17 सितम्बर 1973  15 जनवरी 1981
नियोक्ताभारत का राष्ट्रपति
प्रेस परिषद् के अध्यक्ष
कार्यकाल
19 जनवरी 1989  23 जुलाई 1995
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म16 जनवरी 1916
मृत्यु12 अक्टूबर 2007

रणजीत सिंह सरकारिया कालीरमन (16 जनवरी 1916 12 अक्टूबर 2007) 17 सितम्बर 1973 से 15 जनवरी 1981 तक भारतीय उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश थे।[1]

पूर्व जीवन

[संपादित करें]

सरकारिया का जन्म 16 जनवरी 1916 को सिख जाट परिवार में हुआ। उन्होंने पटियाला के मोहिन्द्र कॉलेज से अध्ययन किया। बाद में लाहौर के सरकारी महाविद्यालय से उन्होंने एलएलबी की।[1]

एलएलबी होने के बाद सरकारिया ने पटियाला में अभ्यास आरम्भ कर दिया। सरकारिया सन् 1940 में पटियाला उच्च न्यायालय में वकालत आरम्भ की। सरकारिया उन दो लोगों की समिति में से एक व्यक्ति थे जिन्हें पटियाला एवं पूर्वी पंजाब राज्य संघ की तात्कालिक सरकार द्वारा भारत के संविधान को पंजाबी भाषा में अनूदित करने के लिए गठित किया था।[1]

13 जून 1967 से 26 सितम्बर 1967 तक सरकारिया ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में सेवा दी। इसके अतिरिक्त उन्होंने 27 सितम्बर 1967 से 15 सितम्बर 1973 तक एक पुइसने जज के तौर पर भी काम किया।[1]

सरकारिया को 17 सितम्बर 1973 को भारत के उच्चतम न्यायालय में नियुक्त किया गया था, और वे 15 जनवरी 1981 को अपनी सेवानिवृत्ति तक काम किया।[1]

सेवानिवृत्ति के पश्चात् सरकारिया को सन् 1983 में तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने भारत की केंद्र और राज्य सरकारों के बीच संबंधों का अध्ययन करने के लिए नियुक्त किया। आरएस सरकारिया की अध्यक्षता वाली कमेटी को सरकारिया आयोग के नाम से जाना गया। सरकारिया कमीशन ने सन् 1988 में अपने नतीजे पेश किए।[2]

इसके अतिरिक्त सरकारिया भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।[2]

लम्बी बिमारी के बाद 12 अक्टूबर 2007 को चण्डीगढ़ में उनका निधन हो गया, वो 91 वर्ष के थे।[2][3]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. 1 2 3 4 5 "Home | SUPREME COURT OF INDIA".
  2. 1 2 3 "The Hindu : National : Former SC judge Sarkaria dead". hindu.com. मूल से से 15 October 2007 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 January 2022.
  3. "PM condoles the death of Justice Sarkaria | India News - Times of India". The Times of India. 14 October 2007.