रजौन प्रखण्ड (बाँका)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
—  प्रखंड  —
निर्देशांक: (निर्देशांक ढूँढें)
ज़िला बांका

रजौन (Rajoun) बिहार के बांका जिले के 11 प्रखंडों में से एक है। यह अंगप्रदेश के महत्वपूर्ण कस्बों में से एक है। यह रेशम नगरी या सिल्क सिटी भागलपुर को झारखंड की उप राजधानी दुमका से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH 133E) पर स्थित है। NH 133E को फोर-लेन हाईवे में अपग्रेड करने का प्रस्ताव है। यह निकट भविष्य में रजौन की कनेक्टिविटी और विकास को बढ़ाएगा। इसमें अठारह ग्राम पंचायतें शामिल हैं। यह धोरैया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसमें धोरैया प्रखंड और रजौन प्रखंड शामिल हैं।

इतिहास[संपादित करें]

भागलपुर का कुख्यात अखफोड़वा कांड रजौन थाने से ही शुरू हुआ था और इसका व्यापक असर यहीं हुआ था। इस पर गंगाजल फिल्म भी बनी है। इस फिल्म में अजय देवगन मुख्य अभिनेता थे। रजौन प्रखन्ड में कुछ गांव है: बड़ी मुरादपुर , छोटी मुरादपुर, पूनसिया, नवादा, विष्णुपुर, कोतवाली, बामदेव, चकपरासी, बनगांव, नरीपा, मंझगांय, नीमा, धर्मचक, दुर्गापुर, खरबा, खरौनी, सोहानी, खैरा, राजावर, लीलातारी तेरहमाइल, आदि।

जनसांख्यिकी[संपादित करें]

अंगिका यहां की क्षेत्रीय भाषा है। यहां की ऑफिशियल भाषा हिंदी है। 2011 जनगणना के अनुसार यहां की कुल जनसंख्या 1,62,553 है। जिसमें 85,576 पुरूष और 76,977 महिलाएँ हैं।

परिवहन[संपादित करें]

रजौन जिला मुख्यालय बांका से लगभग 20 किमी और भागलपुर से 26 किमी दूर है। प्रसिद्ध मंदार पर्वत यहां से करीब 21 किमी दूर है। यह रेलवे लाइन और रोडवेज दोनों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। धौनी (DWLE) रेलवे स्टेशन इस शहर का मुख्य रेलवे स्टेशन है। यह भागलपुर-हंसडीहा-दुमका-बांका रेल लाइन पर स्थित है।

शिक्षा[संपादित करें]

डीएन सिंह कॉलेज तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज कोतवाली, बांका क्षेत्र के छात्रों के लिए एक प्रमुख शैक्षणिक संस्थान है और यहां कई हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूल भी स्थित हैं।

मुख्य आकर्षण[संपादित करें]

लीलातरी गांव के समीप अवस्थित ज्येष्ठगौर मंदिर और शहर में स्थित राजवनेश्वर धाम यहां के प्रमुख मंदिर हैं।