रक्त कोशिका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Sanjeev bot (वार्ता | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:40, 4 फ़रवरी 2017 का अवतरण (बॉट: वर्तनी एकरूपता।)
सूक्ष्मदर्शी से देखने पर लाल और श्वेत मानव रक्त कोशिकायें

रक्त कोशिका (जिसे रक्त कणिका भी कहा जाता है) रक्त मे पायी जाने वाली कोई एक कोशिका है। स्तनधारियों में इन कोशिकाओं की मुख्यतः तीन श्रेणियां होती हैं:

यह तीनो कोशिकायें मिलकर लगभग ४५% रक्त ऊतकों (आयतन या मात्रा) का निर्माण करती हैं, ५५% भाग प्लाविका से बनता है।[1]

प्रकार

लाल रक्त कोशिकायें

लाल रक्त कोशिकायें रूधिरवर्णिका (हीमोग्लोबिन) के माध्यम से ऑक्सीजन शरीर के विभिन्न अवयवों को पहुंचाती है, इनका जीवनकाल १२० दिन का होता है।

श्वेत रक्त कोशिकायें

श्वेत रक्त कोशिकायें सहज प्रतिरक्षा प्रणाली का मुख्य भाग हैं, इनका जीवनकाल कुछ दिन से लेकर वर्षों का होता है।

बिम्बाणु

बिम्बाणु रक्त का थक्का जमाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इनका जीवनकाल प्रायः ९ दिनों का होता है।[2].

विकार

रक्त कोशिकाओं मे कमी रक्ताल्पता का कारण बनती है। दूसरी ओर वृद्धि पॉलीसाइथीमिया कहलाती है।[3]

सन्दर्भ

  1. Maton, Anthea (1993). Human Biology and Health. Englewood Cliffs, New Jersey, USA: Prentice Hall. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 0-13-981176-1. नामालूम प्राचल |coauthors= की उपेक्षा की गयी (|author= सुझावित है) (मदद)
  2. http://www3.interscience.wiley.com/journal/119622203/abstract
  3. Polycythemia vera nlm.nih.gov

बाहरी कड़ियां

रक्त कोशिका के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन

साँचा:Circulatory-stub