यू मी और हम (2008 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यू मी और हम
चित्र:यू मी और हम.jpg
यू मी और हम का पोस्टर
निर्देशक अजय देवगन
लेखक अजय देवगन
निर्माता अजय देवगन
अभिनेता अजय देवगन,
दिव्या दत्ता,
काजोल देवगन,
आदित्य राजपूत,
सारिका,
सुहास सावरकर,
रितुपर्णा सेनगुप्ता,
ईशा शरवानी,
अनीता वाही
प्रदर्शन तिथियाँ
11 अप्रैल, 2008
देश भारत
भाषा हिन्दी

यू मी और हम 2008 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।

संक्षेप[संपादित करें]

वर्तमान दौर में रोमांटिक कहानियाँ परदे पर से गायब हो चुकी हैं, लेकिन निर्देशक के रूप में अजय ने प्रेम कथा को चुना है। कहानी कहने की शैली अजय ने ‘नोट बुक’ से उठाई है और फ्लैश बैक का उम्दा प्रयोग किया है। क्रूज़ पर अजय और पिया की प्रेम कहानी शुरू होती है। अजय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने आया है और पिया जहाज पर काम करती है। अजय पहली बार पिया को देखता है और उसका दीवाना हो जाता है। वह उसका दिल जीतने की सारी कोशिशें करता है। झूठ का सहारा भी लेता है, लेकिन पिया प्रभावित नहीं होती। जब यात्रा समाप्त होती है तो वह पिया के पास अपना पता छोड़कर चला जाता है। कुछ महीनों बाद पिया उसके पास आती है और दोनों शादी कर लेते हैं। कहानी में मोड़ उस समय आता है जब पिया को अल्ज़ीमर नामक भूलने की गंभीर बीमारी हो जाती है। उसकी याददाश्त आती-जाती रहती है। कभी वह अपने बच्चे और पति तक को भूल जाती है, तो कभी एकदम सामान्य रहती है। उसकी हालत बिगड़ते देख अपने और बच्चे की बेहतरी के लिए अजय उसे केयर सेंटर में भर्ती कर देता है। कहीं न कहीं उसके मन में अपने लिए स्वार्थ जाग जाता है, लेकिन पिया के बिना अजय जी नहीं पाता। वह उसे फिर से घर ले आता है, क्योंकि वह उससे सच्चा प्यार करता है। पहली नजर का प्यार, प्यार की पवित्रता, भावनाएँ, ताकत और गहराई को इस कहानी के जरिये दिखाया गया है। अजय और पिया की इस कथा के समांतर अजय के दो दोस्तों की उपकथाएँ भी चलती हैं, जिसमें एक विवाहित जोड़ा है और तलाक की दहलीज पर खड़ा है। दूसरे जोड़े के बीच प्यार चल रहा है। इन उपकथाओं के जरिये शादी के पहले के प्यार की तुलना शादी के बाद के प्यार से की गई है।

चरित्र[संपादित करें]

मुख्य कलाकार[संपादित करें]

दल[संपादित करें]

संगीत[संपादित करें]

विशाल भारद्वाज का संगीत है और बैकग्राउंड संगीत मोंटी शर्मा का है।

रोचक तथ्य[संपादित करें]

परिणाम[संपादित करें]

बौक्स ऑफिस[संपादित करें]

समीक्षाएँ[संपादित करें]

नामांकन और पुरस्कार[संपादित करें]

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]