सामग्री पर जाएँ

यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यूरोज़ोन में मुद्रास्फिति

यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था (economy of the European Union) यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों की संयुक्त अर्थव्यवस्था को कहते हैं। मौद्रिक नीति के हिसाब से संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। क्रय-क्षमता (PPP) के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद यूरोपीय संघ विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। 2024 में यूरोपीय संघ का कुल सकल घरेलू उत्पाद $19.40 लाख करोड़ (मौद्रिक) अथवा $28.04 लाख करोड़ (पीपीपी) है जो विश्व की कुल अर्थव्यवस्था का छठा हिस्सा है।[1] 2023 में जर्मनी, फ़्रान्स और इटली यूरोपीय संघ की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी जो संघ के कुल सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 53.1% था। इसमें जर्मनी का 24.3%, फ्रान्स का हिस्सा 16.4% एवं इटली का 12.4% था। इसी वर्ष यूरोपीय संघ के कुल सकल घरेलू उत्पाद का 26.8% खर्च समाज कल्याण पर हुआ था।[2][3][4]

अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो विश्व की दूसरी सबसे बड़ी मुद्रा है जिसमें विश्व व्यापार होता है और आरक्षित मुद्रा के रूप में रखी गयी है।[5][6][7] संघ के 27 सदस्य देशों में से 20 में यूरो काम में लिया जाता है और 26 देशों की आधिकारिक मुद्रा यूरो है जिन्हें यूरोज़ोन (यूरोमण्डल) कहा जाता है। यह क्षेत्र ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वालों की संख्या के हिसाब से दूसरे स्थान पर है।[8]

यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था मुक्त बाज़ार और उन्नत सामाजिक मॉडल पर आधारित मिश्रित अर्थव्यवस्था के आंतरिक बाजार से बनती है। उदाहरण के लिए इसमें माल, सेवाओं, पूंजी और श्रम की मुक्त आवाजाही वाला एक आंतरिक एकल बाजार शामिल है। 2023 में प्रतिव्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) $60,688 थी जबकि इसी समय संयुक्त राज्य अमेरिका की $82,715; जापान की प्रतिव्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) $51,399 और चीन की प्रतिव्यक्ति जीडीपी (पीपीपी) $24,503 थी।[9] प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर सदस्य देशों में पर्याप्त भिन्नता देखने को मिलती है जो लक्ज़मबर्ग में $151,146 बुल्गारिया में $39,185 तक परिवर्तित होती है[10] जबकि मध्यम गिनी गुणांक 29.6 है,[11] वैश्विक औसत की तुलना में यूरोपीय संघ में समतावाद अधिक है।[12][13]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "World Economic Outlook database: October 2024". imf.org. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष. अभिगमन तिथि: 20 जनवरी 2025.
  2. "EU social benefits expenditure up 6% in 2023". ec.europa.eu/eurostat. यूरोस्टेट. 25 नवम्बर 2024. अभिगमन तिथि: 20 जनवरी 2025.
  3. "Social protection statistics - overview".
  4. "Government expenditure on social protection".
  5. "Triennial Central Bank Survey 2007" (PDF). BIS. 19 December 2007. अभिगमन तिथि: 20 जनवरी 2025.
  6. Aristovnik, Aleksander; Čeč, Tanja (30 मार्च 2010). "Compositional Analysis of Foreign Currency Reserves in the 1999–2007 Period. The Euro vs. The Dollar As Leading Reserve Currency" (PDF). Munich Personal RePEc Archive, Paper No. 14350. अभिगमन तिथि: 20 जनवरी 2025.
  7. Boesler, Matthew (11 नवम्बर 2013). "There Are Only Two Real Threats to the US Dollar's Status As The International Reserve Currency". Business Insider. अभिगमन तिथि: 20 जनवरी 2025.
  8. "All Laureates in Economics". नोबल फाउंडेशन. 2013-06-01 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2020-10-14.
  9. "World Economic Outlook database: October 2024". imf.org. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष. अभिगमन तिथि: 5 November 2024.
  10. "World Economic Outlook database, October 2024". imf.org. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष. अभिगमन तिथि: 5 November 2024.
  11. "Gini coefficient of equivalised disposable income". ec.europa.eu. अभिगमन तिथि: 2024-05-07.
  12. "Eurostat – Tables, Graphs and Maps Interface (TGM) table". ec.europa.eu. अभिगमन तिथि: 14 अक्टूबर 2016.
  13. "GINI index (World Bank estimate) | Data". data.worldbank.org. अभिगमन तिथि: 14 अक्टूबर 2016.