यूरोपीय शेयर बाजारों की सूची
दिखावट
यह यूरोपीय शेयर बाजारों (स्टॉक एक्सचेंजों) की एक सूची है। Pratik Sharma
यूरोपीय क्षेत्र में, कई शेयर बाजार हैं, जिनमें से पाँच को प्रमुख माना जाता है ( $1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक बाजार पूंजीकरण होने के कारण):
- यूरोनेक्स्ट, जो एक पैन-यूरोपीय शेयर बाजार है जो बेल्जियम, फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड और पुर्तगाल के पांच बाजार स्थानों से बना है।
- लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप, जो लंदन स्टॉक एक्सचेंज और इटालियन शेयर बाजार बोर्सा इटालियाना से बना एक वैश्विक शेयर बाजार है।
- डॉयचे बोरसे, जो यूरोप के तीसरे सबसे बडे शेयर बाजार फ्रैंकफर्ट स्टॉक एक्सचेंज / जेट्रा को संचालित करता है।
- SIX स्विस एक्सचेंज, जो स्विट्जरलैंड के प्रमुख शेयर बाजार का संचालन करता है।
- नैस्डैक नोर्डिक, जो स्कैंडिनेवियाई, बाल्टिक और काकेशस शेयर बाजारों से बना है; इसमे स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया और आर्मेनिया शामिल हैं, तथा यह नॉर्वे और फरो आइलैंड्स में भी सक्रिय है।