यूरोपियन गोल्डन शू
यूरोपियन गोल्डन शू | |
---|---|
![]() लियोनेल मेस्सी द्वारा जीता गया गोल्डन शू | |
प्रथम सम्मानित | 1968 |
वर्तमान में सम्मानित |
![]() |
जालस्थल | eusm.eu |
यूरोपियन गोल्डन शू (अंग्रेज़ी: European Golden Shoe) अथवा यूरोपियन गोल्डन बूट ऐसा पुरस्कार है जो प्रत्येक सत्र में किसी यूरोपीय राष्ट्रीय लीग के शीर्ष डिवीजन के लीग मैचों में अग्रणी गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। पुरस्कार के रूप में फुटबॉल बूट की मूर्ति दी जाती है। इसकी स्थापना 1967-68 सत्र के दौरान हुई थी और इसे मूल रूप से सोलियर डी'ओर कहा जाता है, जिसका फ़्रांसीसी अनुवाद गोल्डन शू या बूट है। 1967-68 में स्थापना के बाद से ही यह एक सत्र के दौरान सभी यूरोपीय लीगों में शीर्ष गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता रहा है।[1] शुरुआत में यह पुरस्कार एल'इक्विप अख़बार द्वारा प्रस्तुत किया जाता था। 1996-97 सत्र से इसे यूरोपीय स्पोर्ट्स मीडिया द्वारा प्रदान किया जा रहा है। अर्जेंटीना के खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने बार्सिलोना के लिए खेलते हुए सर्वाधिक छह बार पुरस्कार जीता है।[2]
इतिहास
[संपादित करें]सन् 1968 और 1991 के बीच इस बात का ध्यान दिए बिना कि शीर्ष स्कोरर किस लीग में खेला था और खिलाड़ी ने कितने मैचों में हिस्सा लिया था, यह पुरस्कार किसी भी यूरोपीय लीग में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता था। इस अवधि के दौरान यूसेबियो, गर्ड मुलर, डुडू जॉर्जेस्कु और फर्नांडो गोम्स ने दो-दो बार गोल्डन शू जीता था।[3]
साइप्रस फुटबॉल एसोसिएशन के विरोध के बाद एल इक्विप ने 1991 और 1996 के बीच कोई पुरस्कार जारी नहीं किया। साइप्रस ने दावा किया था कि 40 गोल करने वाले उनके खिलाड़ी को यह पुरस्कार मिलना चाहिए था (हालांकि उस सत्र के आधिकारिक शीर्ष स्कोर 19 गोल था)।
1996-97 सत्र के बाद से यूरोपीय स्पोर्ट्स मीडिया ने एक पॉइंट सिस्टम के आधार पर गोल्डन शू प्रदान किया। इससे कठिन लीग में खिलाड़ियों को भी पुरस्कार जीतने का मौका मिला भले ही उन्होंने किसी कमजोर लीग के खिलाड़ी की तुलना में कम गोल किया हो।
विजेता
[संपादित करें]खिलाड़ीr | पुरस्कार | सत्र |
---|---|---|
![]() |
6 | 2009–10, 2011–12, 2012–13, 2016–17, 2017–18, 2018–19 |
![]() |
4 | 2007–08, 2010–11, 2013–14 (संयुक्त विजेता), 2014–15 |
![]() |
2 | 1967–68, 1972–73 |
![]() |
1969–70, 1971–72 | |
![]() |
1974–75, 1976–77 | |
![]() |
1982–83, 1984–85 | |
![]() |
1991–92, 1992–93 | |
![]() |
1998–99, 2001–02 | |
![]() |
2003–04, 2004–05 (संयुक्त विजेता) | |
![]() |
2004–05 (संयुक्त विजेता), 2008–09 | |
![]() |
2013–14 (संयुक्त विजेता), 2015–16 | |
![]() |
2020–21, 2021–22 |
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Golden Boot ("Soulier d'Or") Awards". RSSSF. Retrieved 16 जुलाई 2024.
- ↑ "मेसी लगातार तीन बार यूरोपियन गोल्डन शू जीतने वाले पहले खिलाड़ी, सीजन में 36 गोल किए". दैनिक भास्कर. Retrieved 16 जुलाई 2024.
- ↑ ओज़रेन, पोडनार. "Golden Boot: The Quotients Decide It All". soccerphile.com. Archived from the original on 26 जून 2018. Retrieved 16 जुलाई 2024.
बाहरी कड़ियाँ
[संपादित करें]![]() |
European Golden Shoe से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
- Official website – यूरोपियन गोल्डन शू Archived 4 सितंबर 2019 at the वेबैक मशीन
- 1980-81 से अबतक के विजेताओं की सूची Archived 18 सितंबर 2021 at the वेबैक मशीन