सामग्री पर जाएँ

युकोन नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
स्कोन नदी

युकोन नदी पर कैनोइंग

युकोन नदी का स्थान और जलग्रहण क्षेत्र
स्थानीय नाम Error {{native name}}: an IETF language tag as parameter {{{1}}} is required (help)
स्थान
राष्ट्र
यू.एस. राज्य अलस्का
कनाडा के प्रांत और क्षेत्र
भौतिक लक्षण
जलसम्भर लक्षण

युकोन नदी उत्तर-पश्चिमी उत्तरी अमेरिका की एक प्रमुख जलधारा है। यह अपने उद्गम से ब्रिटिश कोलंबिया में कनाडा के युकोन क्षेत्र से होकर बहती है। इस क्षेत्र का नाम नदी के नाम पर रखा गया है। नदी का निचला आधा भाग अमेरिकी राज्य अलस्का से होकर पश्चिम की ओर बहता है। यह नदी 3,190 किलोमीटर (1,980 मील) लंबी है और युकोन-कुस्कोकविम डेल्टा में बेरिंग सागर में गिरती है। इसका औसत प्रवाह 230,000–250,000 घन फीट प्रति सैकेंड है।[1] कुल जल निकासी क्षेत्र 854,700 कि.मी. (330,000 वर्ग मील) है, जिसमें से 323,800 वर्ग कि.मी. (125,000 वर्ग मील) कनाडा में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल टेक्सास या अल्बर्टा से 25% अधिक बड़ा है। यह अलस्का और युकोन की सबसे लंबी नदी है। यह 1896-1903 ई. में परिवहन के प्रमुख साधनों में से एक थी।

युकोन या ųųg han नाम ग्विचिन वाक्यांश chųų gąįį han का संक्षिप्त रूप है, जिसका अर्थ है - सफेद पानी की नदी। यह युकोन नदी में हिमानी अपवाह के "हल्के रंग" को दर्शाता है।[2] 1840 ई. के दशक में युकोन के शाब्दिक अर्थ को लेकर विभिन्न जनजातियों की अलग-अलग राय थी। 1843 ई. में होलिकाचुक्स ने रूसी-अमेरिकी कंपनी को नदी का नाम युक्खाना बताया जिसका अर्थ है - बड़ी नदी।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. तिमोथी, पी. ब्रैबेट्स (2000). "एन्वायरमेंटल एंटल हाइड्रोलॉजिक ओवरव्यू ऑफ़ द युकोन रिवर बेसिन, अलस्का एंड कनाडा" (PDF). अभिगमन तिथि: 24 जनवरी 2025.
  2. कोट्स, कैन्नेथ; मोर्रिसन, विलियम रोबर्ट; मोर्रिसन, विलियम रोबर्ट (1988). लैंड ऑफ़ द मिडनाइट सन: अ हिस्ट्री ऑफ़ द युकोन. एड्मॉन्टन: हर्टिग पब्लिशर्स. p. 21. ISBN 0-88830-331-9.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]