यामिनी सिंह (अभिनेत्री)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
यामिनी सिंह
जन्म 20 मार्च 1971 (1971-03-20) (आयु 53)
नई दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा की जगह पंजाब विश्वविद्यालय
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 1992–वर्तमान
बच्चे
  • ध्रुव
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

यामिनी सिंह (जन्म २० मार्च १९७१) एक भारतीय फिल्म और टेलीविजन अभिनेत्री है जो बॉलीवुड की फिल्मों और टेलीविजन में कार्य कर चुकी है।[1] उन्होंने पहली बार किसी फिल्म में काम के॰ बिक्रम सिंह की तर्पण फिल्म में किया जो साल १९९४ में बनी थी। उस फिल्म में ओम पुरी, रेवती, मनोहर सिंह और मीता वशिष्ठ भी थे। इसके अलावा उनके कुछ जाने-माने टेलीविजन धारावाहिक है जो इस प्रकार है, बंधन (१९९९), दामन (२००१), चलती का नाम गाड़ी...लेट्स गो (२०१५), मेरे घर आयी एक नन्ही परी (२००९), हर घर कुछ कहता है (२००७) और झूमे जिया रे (२००७)। इनके अलावा भी उन्होंने कई धारावाहिकों में कार्य किया है।[2][3]

कैरियर[संपादित करें]

यामिनी सिंह ने के॰ बिक्रम सिंह की रेवती और मीता वशिष्ठ अभिनीत फ़िल्म तरपन से शुरूआत की जो साल १९९४ में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने ओम पुरी की बेटी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उन्होंने टेलीविज़न धारावाहिक कोलगेट टॉप-१० में "लवली" का किरदार निभाया था।

इसके बाद यामिनी सिंह ने भारतीय कई टेलीविज़न धारावाहिकों जैसे; बंधन, दामन, घर एक मंदिर, कोशिश - एक आशा, शहनाई, हुकुम मेरे आका, जब प्यार हुआ, शादी स्ट्रीट, हरि मिर्ची लाल मिर्ची, हम हैं ना ला-जवाब, मेरी डोली तेरे अंगना, हर घर कुछ कहता है, बिदाई , झूमे जिया रे , तीन बहुरानियां , मेरे घर आयी एक नन्ही परी और चलती का नाम गाड़ी...लेट्स गो में अभिनय किया है।[4][5][6] साथ ही लाइफ ओके पर चलने वाले क्राइम धारावाहिक सावधान इंडिया में भी उनकी कई महत्वपूर्ण भूमिकाएँ हैं। इन सबके अतिरिक्त वह कई विज्ञापनों में भी कार्य कर चुकी है, और मल्लिका साराभाई के नटरानी में सिलसिले नामक एक नाटक में भी एक भूमिका निभा चुकी है।[1]

२०१८ में श्रीधर रंगायन द्वारा निर्देशित और सोलारिस पिक्चर्स द्वारा निर्मित हिंदी फीचर फिल्म ईवनिंग शैडो में, यामिनी सिंह ने सरिता की भूमिका निभाई है, जो एक दक्षिण भारतीय महिला है और साथ ही घरेलू स्तर पर खराब स्थिति के होने के बावजूद भी जीवन के उज्जवल भविष्य को देखती है।[7]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Seth, Kriti (4 May 2008). "'My son calls me a supermom'". टाइम्स ऑफ इंडिया. अभिगमन तिथि 10 January 2017.
  2. "Yamini Singh, Biography". Nettv4u.com. मूल से 10 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 January 2017.
  3. "'Hari Mirchi Laal Mirchi' Yamini Singh to play the role of Rinku's mother". IndianTelevision.com. 3 January 2007. मूल से 16 मार्च 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2019.
  4. "A TV show about a young boy and his friendship with a car". टाइम्स ऑफ इंडिया. 28 October 2015. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2019.
  5. "सब टीवी का 'चलती का नाम गाड़ी, लेट्स गो! 'आपके घर आने के लिए बिल्कुल तैयार". मायापुरी. 29 October 2015. मूल से 21 जुलाई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2019.
  6. Raghuvanshi, Bharatsingh. "'हरी मिर्ची...' में अब यामिनी सिंह". WebDuniya. मूल से 12 जनवरी 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 January 2017.
  7. "'Evening Shadows' Trailer Raises Hopes of LGBT Community and Parents: Watch". India West. Jun 19, 2017. मूल से 3 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 मार्च 2019.